Posted inक्रिकेट (Cricket)

“अब 200 रन बनाऊंगा…” वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, गेंदबाजों को सरेआम दे डाली चेतवानी

“अब 200 रन बनाऊंगा…” Vaibhav Sooryavanshi का बड़ा ऐलान, गेंदबाजों को सरेआम दे डाली चेतवानी

Vaibhav Sooryavanshi eyes double century in T20 Cricket: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक जमकर तबाही मचाई है और वह 600 रनों के आंकड़े को हासिल करने के करीब हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जब राजस्थान रॉयल्स की टीम एलिमिनेटर खेलने उतरेगी तो वैभव 17 रन बनाते ही इस आंकड़े को प्राप्त कर लेंगे। इस सीजन अभी तक वैभव ने कई कमाल की पारियां खेली हैं और 36 गेंदों में शतक जड़ने का कारनामा भी किया है।

अब प्लेऑफ में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) से राजस्थान रॉयल्स के साथ-साथ उनके फैंस को भी बड़ी पारी की आस होगी, ताकि उनकी टीम खिताबी जीत हासिल करने में सफल रहे। इस बीच वैभव ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिससे गेंदबाजों में डर का माहौल हो सकता है। उन्होंने साफ़ कर दिया है कि अब उनका इरादा टी20 मैच में 200 रन बनाने का है। उन्होंने क्रिस गेल के T20 क्रिकेट में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर के रिकॉर्ड को भी तोड़ने की हुंकार भरी है।

गेल के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए दोहरा शतक लगाने की वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने जताई इच्छा

“अब 200 रन बनाऊंगा…” Vaibhav Sooryavanshi का बड़ा ऐलान, गेंदबाजों को सरेआम दे डाली चेतवानी

T20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी यानी सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने आईपीएल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से पुणे की टीम के खिलाफ 175 रनों की नाबाद पारी खेली। उनका यह रिकॉर्ड 13 साल भी कायम है लेकिन अब वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अपनी नजर जमा ली है। वैभव ने साफ़ कर दिया है कि वह गेल का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के साथ ही दोहरा शतक जमाने की बात भी कही है।

केविन पीटरसन के शो पर वैभव सूर्यवंशी ने गेल के रिकॉर्ड और दोहरे शतक पर दिया बयान

दरअसल, हाल ही में केविन पीटरसन के शो ‘द स्विच’ पर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) नजर आए थे। पीटरसन के शो पर सूर्यवंशी के आने का एपिसोड हाल ही में यूट्यूब पर जारी किया गया, जिसमें काफी मजेदार चीजें देखने को मिली। इस दौरान वैभव ने 50 गेंदों में 100 रन बनाने के चैलेंज को महज 25 गेंदों में पूरा किया। वहीं, शो में वैभव ने T20 में अपने अगले टारगेट के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि वो क्रिस गेल के 175 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं और ऐसा करते हुए दोहरा शतक भी बनाना चाहते हैं।

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने यह भी बताया कि वो ऐसा कब कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन T20 मुकाबले में उन्होंने 20 ओवर तक बल्लेबाजी कर ली, उस दिन दोनों चीजें कर देंगे। इस तरह वैभव ने साफ़ कर दिया है कि अब उनकी नजर किन दो बड़ी चीजों पर है। देखना होगा कि वैभव गेल का रिकॉर्ड कब तोड़ते हैं और दोहरा शतक बनाने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं।

FAQs

वैभव सूर्यवंशी के नाम IPl में कितने शतक हैं?
2

यह भी पढ़ें: आयरलैंड सीरीज के लिए भारत के कप्तान-उपकप्तान के नाम हुए फाइनल! दोनों बेहद चौंकाने वाले नाम

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!