Posted inक्रिकेट (Cricket)

अफगानिस्तान ODI सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम आई सामने, हार्दिक-बुमराह को रेस्ट, तो इस खिलाड़ी को डेब्यू

अफगानिस्तान ODI सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम आई सामने, हार्दिक-बुमराह को रेस्ट, तो इस खिलाड़ी को डेब्यू

Team India predicted squad for ODI series vs Afghanistan: आईपीएल 2026 के कारण भारतीय टीम लंबे समय से ब्रेक पर है और ज्यादातर मुख्य खिलाड़ी इस टी20 टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। अब यह टूर्नामेंट अपने अंतिम चरण की तरफ बढ़ रहा है लेकिन अभी इसे खत्म होने में 13 दिन हैं। 31 मई को सीजन का फाइनल खेला जाएगा। इसके छठे दिन बाद, भारत की मेंस क्रिकेट का इंटरनेशनल सीजन शुरू हो जाएगा।  लंबे ब्रेक के बाद, टीम इंडिया की भिड़ंत सबसे पहले अफगानिस्तान से होनी है।

दोनों के बीच 6 जून से एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, 14 से 20 जून के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। भारत ने अपनी आखिरी ODI सीरीज साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी, जिसमें 2-1 से हार का सामना किया था। अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबलों के लिए भारतीय स्क्वाड 19 मई को होगा ।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ODI स्क्वाड में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को आराम दिए जाने की उम्मीद है। वहीं, आईपीएल 2026 में शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले प्रिंस यादव को पहली बार चुना जा सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि किन खिलाड़ियों को वनडे टीम में चुना जा सकता है।

शुभमन गिल की कप्तानी में तीसरी ODI सीरीज खेलते नजर आ सकता है भारत

अफगानिस्तान ODI सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम आई सामने, हार्दिक-बुमराह को रेस्ट, तो इस खिलाड़ी को डेब्यू

BCCI ने पिछले साल रोहित शर्मा को हटाकर शुभमन गिल को नया ODI कप्तान नियुक्त किया था और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में गिल ही कमान संभालते नजर आ सकते हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने अभी तक दो वनडे सीरीज खेली हैं, लेकिन दोनों में ही हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ गिल की नजर बतौर कप्तान अपनी पहली सीरीज जीत पर भी होगी।

हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को दिया जा सकता है आराम

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए BCCI अपने कुछ खास खिलाड़ियों को आराम भी दे सकती है। इनमें दो अहम नाम स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। हार्दिक को 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए काफी अहम माना जा रहा है। इसी वजह से उनकी फिटनेस का खास ख्याल रखना आवश्यक है। आईपीएल 2026 में उन्हें पीठ में समस्या भी हुई, जिसके कारण उन्होंने कुछ मैच भी मिस किए हैं। इसी वजह से उन्हें सीधे इंग्लैंड दौरे एक्शन में वापस लाया जा सकता है।

दूसरी तरफ बुमराह ने मौजूदा आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए अभी तक सभी मुकाबले खेले हैं। ऐसे में उनका वर्कलोड जरूर ध्यान में रखा जाएगा और उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के साथ-साथ ODI सीरीज भी आराम दिया जा सकता है।

संजू-अक्षर की हो सकती है वापसी, प्रिंस को डेब्यू का चांस

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज में दूसरे विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन को मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है। उन्हें ऋषभ पंत की जगह मौका मिल सकता है, जिनका आईपीएल 2026 में खास प्रदर्शन नहीं रहा है। संजू के अलावा स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल की भी वापसी की उम्मीद है, क्योंकि रवींद्र जडेजा को अफगानिस्तान में टेस्ट में मौका मिलने की उम्मीद है। इसी वजह से जड्डू को वनडे मैचों से रेस्ट दिया जा सकता है।

नए चेहरे के रूप में तेज गेंदबाज प्रिंस यादव के चुने जाने की उम्मीद है, क्योंकि उन्होंने आईपीएल 2026 में 16 विकेट लेकर काफी ज्यादा प्रभावित किया है।

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारत का 15 सदस्यीय संभावित स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल

FAQs

भारत और अफगानिस्तान के बीच कब से कब तक ODI सीरीज खेली जानी है?
14 से 20 जून

यह भी पढ़ें: MS Dhoni क्या IPL 2027 में भी खेलेंगे? आखिर सामने आई सच्चाई! जानें CSK फैंस के लिए खुशखबरी या झटका

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!