Virat Kohli-Krunal Pandya Dance Viral Video: अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का कमाल देखने को मिला। RCB ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार ख़िताब पर कब्जा जमाया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए खिताबी मैच में घरेलू टीम गुजरात का प्रदर्शन काफी फीका रहा और उनकी बल्लेबाजी के बाद ही काफी हद तक तय हो गया था कि बेंगलुरु की टीम विजेता बनने जा रही है और आखिरी में ऐसा ही हुआ।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आसानी के साथ 156 के टारगेट को 18 ओवर में ही हासिल कर लिया और अपने ख़िताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। RCB के लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन बनने का जश्न काफी जबरदस्त तरीके से खिलाड़ियों द्वारा मनाया जा गया। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी शेयर किए, जिनमें विराट कोहली (Virat Kohli) और क्रुणाल पांड्या का ढोल की थाप पर डांस करना चर्चा का विषय बना हुआ है। इसका वीडियो भी बहुत वायरल हो रहा है।
ट्रॉफी के साथ क्रुणाल पांड्या ने ढोल पर किया डांस, विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी लगाए ठुमके

दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें क्रुणाल पांड्या ट्रॉफी लेकर होटल में एंट्री लेते हैं और उधर ढोल की थाप पर जमकर डांस करते हैं। इसके बाद, विराट कोहली (Virat Kohli) भी उन्हें ज्वाइन कर लेते हैं और वह भी ठुमके लगाते नजर आते हैं। RCB ने वीडियो के साथ कैप्शन दिया है कि जश्न रुकेगा नहीं।
वीडियो की शुरुआत में क्रुणाल पांड्या ट्रॉफी ऊपर उठाए हुए ढोल वालों के पास आते हैं और डांस करना शुरू कर देते हैं। क्रुणाल लगभग 25 सेकंड तक अकेले ही डांस करते हैं। इसके बाद, विराट कोहली (Virat Kohli) और RCB का एक सदस्य भी उन्हें ज्वाइन कर लेता है। फिर ये तीनों ही जमकर ठुमके लगाते नजर आते हैं। फैंस के बीच यह वीडियो जमकर पसंद किया जा रहा है।
Celebration rukenge nahi ft. Krunal Pandya. 🕺🤭😂 pic.twitter.com/s6RgvHdxaR
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 31, 2026
फाइनल में ऐसा रहा विराट कोहली (Virat Kohli) और क्रुणाल पांड्या का प्रदर्शन
अगर आईपीएल 2026 के फाइनल में विराट कोहली (Virat Kohli) और क्रुणाल पांड्या के प्रदर्शन की बात करें तो काफी अच्छा रहा। रन चेज के दौरान कोहली ने एक बार फिर से अपनी क्लास साबित की और 42 गेंदों में 75 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी में नौ चौके और तीन छक्के शामिल रहे। उन्होंने आखिरी तक मोर्चा संभाला और छक्के के साथ मैच खत्म किया।
वहीं, क्रुणाल पांड्या की बात करें तो बल्लेबाजी में वह सिर्फ 1 रन ही बना पाए लेकिन इससे पहले गेंदबाजी में काफी अच्छा किया और गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। क्रुणाल ने अपने चार ओवर के स्पेल में 23 रन देकर जोस बटलर का बड़ा विकेट चटकाया।
खिताबी मैच के हाल की बात करें तो टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में गुजरात टाइटंस ने 155/8 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 ओवर में ही 161/5 का स्कोर बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
FAQs
IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कितने अंतर से हराया?
यह भी पढ़ें: Gujarat Titans की हार का पोस्टमॉर्टम, सामने आई 4 बड़ी गलतियां, जिन्होंने छीन लिया खिताब