Posted inक्रिकेट (Cricket)

बार-बार नियम तोड़ रहे थे IPL मालिक, आखिरकार BCCI ने कसा शिकंजा, सुनाया अपना बड़ा फैसला

बार-बार नियम तोड़ रहे थे IPL मालिक, आखिरकार BCCI ने कसा शिकंजा, सुनाया अपना बड़ा फैसला 1

BCCI warns IPL owners: इंडियन प्रीमियर लीग का मौजूदा सीजन मुकाबलों के रोमांच के साथ-साथ विवादों के कारण भी चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में BCCI ने कुछ सख्त फैसले लिए और खिलाड़ियों पर भी लगाम लगाई, जो गाइडलाइन के दिशा-निर्देशों को नजरअंदाज कर मनमानी कर रहे थे। इसके अलावा प्लेयर्स को कुछ अन्य चीजों को लेकर भी खास निर्देश दिए गए, ताकि को कंट्रोवर्सी न हो।

अब खिलाड़ियों के अलावा IPL मालिकों पर भी BCCI ने शिकंजा कसने का मन बना लिया है। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड ने नोटिस क्या है कि कुछ टीमों के मालिक लगातार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। अब उनके लिए खास निर्देश जारी किए गए हैं।

IPL फ्रेंचाइजियों ने किया नियमों का उल्लंघन, तो मिलेगी कड़ी सजा

बार-बार नियम तोड़ रहे थे IPL मालिक, आखिरकार BCCI ने कसा शिकंजा, सुनाया अपना बड़ा फैसला

हाल ही में BCCI ने IPL 2026 की कुछ नई गाइडलाइन जारी की थीं और इसकी जानकारी सभी फ्रेंचाइजी को दी थी। वहीं, BCCI अध्यक्ष देवजीत सैकिया द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, फ्रेंचाइजी मालिकों को खेल के मैदान से दूर रहने और मैचों के दौरान खिलाड़ियों या टीम स्टाफ के साथ किसी भी प्रकार का शारीरिक या मौखिक संपर्क न करने का निर्देश दिया गया था।

हालांकि, कुछ टीम मालिकों द्वारा कथित तौर पर कई मौकों पर इन प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया, जिससे बीसीसीआई नाराज हो गया। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, अगर अब आगे भी नियमों का उल्लंघन होता है तो फिर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए लीग की नीतियों के बारे में जानकारी रखने वाले अधिकारी ने बताया,

“सबसे चिंताजनक पहलुओं में से एक टीम मालिकों का व्यवहार रहा है। वे नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं और सहयोग नहीं कर रहे हैं। सबूत के तौर पर, डगआउट के पास उनकी तस्वीरें मौजूद हैं। कुछ तो मैदान पर अपने फोन भी साथ ले जाते हैं। उन्हें चेतावनी दी गई है, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ है।”

IPL 2026 में हनी ट्रैप को लेकर BCCI ने सभी 10 फ्रेंचाइजी को दी थी चेतावनी

इस बार के आईपीएल सीजन में कई खिलाड़ियों को खुलेआम अपनी गर्लफ्रेंड के साथ देखा गया। वहीं, कुछ युवा खिलाड़ी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ भी स्पॉट किए गए। इससे पहले के सीजन में इस तरह की चीजें कम ही देखने को मिली थीं। इसी वजह से BCCI ने गर्लफ्रेंड कल्चर को लेकर खास दिशा-निर्देश जारी किए थे। वहीं, लीग में हनी ट्रैप के खतरे को लेकर भी सभी 10 फ्रेंचाइजी को चेतावनी दी थी।

BCCI की तरफ से जारी बयान में, सैकिया ने सभी फ्रेंचाइजी को बताया,

“बीसीसीआई सभी फ्रेंचाइजी का ध्यान उच्च स्तरीय खेल आयोजनों में व्याप्त लक्षित यौन शोषण और हनी-ट्रैपिंग के सुस्थापित जोखिमों की ओर आकर्षित करता है। यौन दुर्व्यवहार से संबंधित लागू कानूनों के तहत गंभीर कानूनी आरोपों को जन्म देने वाली घटनाओं की संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। आईपीएल फ्रेंचाइजी प्रबंधन को ऐसे जोखिमों को कम करने के लिए हर समय सतर्क और सक्रिय रहना चाहिए।”

एक टास्क फाॅर्स का भी गठन किया गया है, जो IPL 2026 के दौरान खिलाड़ियों के होटल रूम की अचानक जांच कर सकता है। अनाधिकृत प्रवेश के किसी भी मामले में कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसके संभावित दंड पहले ही बताए जा चुके हैं।

FAQs

IPL फ्रेंचाइजियों के मालिकों के नियम तोड़ने पर क्या होगा?
कड़ा एक्शन

यह भी पढ़ें: ICC ने नई ODI रैंकिंग का किया ऐलान, जानें भारत को मिला कौन सा स्थान, देखें टॉप-10 लिस्ट

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!