BCCI: आईपीएल 2026 में अब तक एक से बढ़कर एक बेहतरीन मुकाबले देखने को मिल रहे हैं और फैंस का भरपूर मनोरंजन भी हो रहा है। लेकिन इसी बीच बीसीसीआई एक बहुत बड़ा रूल लागू करने जा रहा है। आईपीएल में लास्ट कुछ समय से गर्लफ्रेंड कल्चर काफी तेजी से बढ़ रहा है, जिस पर रोक लगाने के लिए BCCI ठोस कदम उठाने की तैयारी में है।
गर्लफ्रेंड कल्चर पर रोक लगाने की तैयारी में है BCCI

लास्ट कुछ समय से आईपीएल में कई क्रिकेटर्स को उनकी गर्लफ्रेंड के साथ देखा जा रहा है। गर्लफ्रेंड्स मैच खत्म होने के बाद ही नहीं बल्कि खिलाड़ियों के साथ टीम होटल में उनके कमरे में रुक रही हैं, जिस पर अब बीसीसीआई कड़े कदम उठाने की तैयारी में है।
खबर है कि बीसीसीआई बहुत जल्द इन सभी चीजों को लेकर गाइडलाइन जारी कर सकता है, जिस तरह से उसने ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के बाद किया था और उसी के कारण भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के परिवार और उनकी पत्नियों अब उनके साथ दौरे पर ज्यादा दिखाई नहीं देते हैं।
इस वजह से लागू होने जा रहे नियम
दरअसल, कई युवा भारतीय खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड्स सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और वो अपने पेज पर कई प्रोडक्ट्स और कंपनियों का प्रचार करती हैं, जिनमें से कुछ प्रोडक्ट्स जैसे बेटिंग ऐप्स और शराब ब्रांड्स हैं। यह सभी बीसीसीआई के नियमों के खिलाफ हैं।
इससे गलत संदेश जाता है और बोर्ड नहीं चाहता कि भारतीय टीम के लिए खेलने वाले या जो भविष्य में खेलेंगे उन्हें इससे कोई भी परेशानी हो। यही नहीं बल्कि कुछ खिलाड़ियों ने अपनी गर्लफ्रेंड्स से मिलने के लिए फ्रेंचाइजी की बसों का भी गलत इस्तेमाल किया है, जो आचार संहिता का उल्लंघन है।
जल्द होगी मीटिंग
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई की अगली बैठक में इस बार को रखा जाएगा और बोर्ड मीटिंग के बाद कड़े नियम लागू करेगा। जिस तरह 2024-25 ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद विदेशी दौरों के दौरान पत्नियों और परिवार के सदस्यों को लेकर बोर्ड ने नियम बनाए थे।
सबसे अधिक चर्चा में हैं ये खिलाड़ी
ऑन और ऑफ़ रिकॉर्ड कई खिलाड़ी गर्लफ्रेंड के साथ दिखाई देते हैं। लेकिन इस समय सबसे ज्यादा ध्यान जिन खिलाड़ियों ने खींच रखा है वो हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन हैं।
मालूम हो कि हार्दिक अपनी नवी नवेली गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ अक्सर दिखाई दे रहे हैं और काफी रोमांटिक मूड में भी नजर आ रहे हैं। इसको लेकर भी बवाल मचा हुआ है। इसके अलावा अर्शदीप सिंह भी अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ काफी नजर आ रहे हैं। ईशान को भी कई बार आदिति हंडिया के साथ देखा गया है।
FAQs
आईपीएल 2026 के मैच कहां देखें?
यह भी पढ़ें: अब इस सीजन एक भी मैच नहीं खेलेंगे MS DHONI! टीम से हुए अलग, छोड़ दिया CSK का साथ