Hardik Pandya : मुंबई इंडियंस का IPL 2026 सीज़न किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। पांच बार की चैंपियन टीम इस बार लगातार खराब प्रदर्शन के कारण प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई, जिसके बाद फ्रेंचाइज़ी के अंदर सबकुछ ठीक नहीं होने की खबरें तेज़ी से सामने आने लगीं। कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी और व्यक्तिगत प्रदर्शन दोनों ही सवालों के घेरे में आ गए हैं।
इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुई कुछ रिपोर्ट्स और स्क्रीनशॉट्स ने इस विवाद को और बड़ा बना दिया है। दावा किया जा रहा है कि हार्दिक और मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट के बीच रिश्ते अब पहले जैसे नहीं रहे और आने वाले सीज़न से पहले बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
अंबानी परिवार हार्दिक की कप्तानी से खुश नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी और नीता अंबानी टीम के मौजूदा प्रदर्शन से बेहद निराश हैं। पिछले तीन सीज़न में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में टीम एक भी ट्रॉफी नहीं जीत सकी है। IPL 2026 में भी मुंबई इंडियंस ने 11 मुकाबलों में सिर्फ तीन जीत दर्ज की, जिसके बाद टीम पॉइंट्स टेबल में नीचे खिसक गई।
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि फ्रेंचाइज़ी अब कप्तानी में बदलाव पर गंभीरता से विचार कर रही है। हालांकि टीम मैनेजमेंट हार्दिक पांड्या जैसे बड़े खिलाड़ी को पूरी तरह खोना नहीं चाहता, लेकिन कप्तानी उनसे वापस लेने की संभावना लगातार मजबूत होती जा रही है। यही वजह है कि मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में तनाव की खबरें लगातार सामने आ रही हैं।
Hardik Pandya ने रख दी बड़ी शर्त
सूत्रों के अनुसार हार्दिक पांड्या और टीम मालिकों के बीच इस मुद्दे पर बातचीत भी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि हार्दिक ने साफ कर दिया है कि वह सिर्फ बतौर खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेलना चाहते। उन्होंने फ्रेंचाइज़ी के सामने शर्त रखी है कि अगर उन्हें टीम में बनाए रखना है तो कप्तानी भी उन्हीं के पास रहनी चाहिए।
हार्दिक के इस रुख के बाद मुंबई इंडियंस किसी जल्दबाज़ी में फैसला लेने से बच रही है। फ्रेंचाइज़ी फिलहाल पूरे मामले पर शांत नजर आ रही है, लेकिन अंदरखाने लगातार चर्चा जारी है। यही कारण है कि अब तक टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आने वाले समय में यह विवाद IPL 2027 से पहले बड़ा मोड़ ले सकता है।
इंस्टाग्राम एक्टिविटी ने बढ़ाया विवाद
इस पूरे विवाद के बीच हार्दिक पांड्या की सोशल मीडिया एक्टिविटी ने भी फैंस का ध्यान खींच लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए स्क्रीनशॉट्स में दावा किया गया कि हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया था। इसके बाद फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद खिलाड़ी और फ्रेंचाइज़ी के बीच रिश्ते पूरी तरह खराब हो चुके हैं।
इतना ही नहीं, हार्दिक की पार्टनर महिका शर्मा को लेकर भी ऐसी ही बातें सामने आईं। हालांकि मामला वायरल होने के कुछ समय बाद हार्दिक ने दोबारा मुंबई इंडियंस को फॉलो कर लिया। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर नहीं रुका और फैंस लगातार उनके भविष्य को लेकर चर्चा कर रहे हैं।
सूर्या और तिलक बन सकते हैं नए कप्तान
अगर मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या से कप्तानी वापस लेने का फैसला करती है, तो टीम के पास नए कप्तान के रूप में कई विकल्प मौजूद हैं। सूर्यकुमार यादव फिलहाल हार्दिक की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी संभाल चुके हैं और उन्हें सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
इसके अलावा तिलक वर्मा का नाम भी तेजी से चर्चा में है। फ्रेंचाइज़ी उन्हें भविष्य के कप्तान के रूप में तैयार करना चाहती है। युवा खिलाड़ी होने के साथ-साथ तिलक ने पिछले कुछ सीज़नों में शानदार प्रदर्शन भी किया है। वहीं रोहित शर्मा भी टीम में मौजूद हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस अब भविष्य की ओर देखना चाहती है और टीम एक नए दौर की शुरुआत करने के मूड में दिखाई दे रही है।
ये भी पढ़े : PAK vs BAN मैच में दौरान बॉल टेम्परिंग की कोशिश में पकड़े गए Shaheen Afridi, रिकॉर्ड हो गया सबकुछ