Posted inIndian Premier League (IPL)

Hardik Pandya ने सूर्या-तिलक-रोहित को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, मुंबई इंडियंस के घर का झगड़ा हुआ जगजाहिर

Hardik Pandya Unfollows Surya, Tilak, and Rohit on Instagram; Mumbai Indians' Internal Rift Becomes Public

मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी में जब से हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की एंट्री हुई है, तब से चीजें कुछ भी सही नहीं चल रही हैं। हार्दिक 2024 आईपीएल सीजन से पहले MI का दोबारा हिस्सा बने और तब से ही टीम में फुट की खबरें सामने आ रही हैं।

कई बार ऐसी खबर सामने आ चुकी हैं कि मुंबई इंडियंस के खेमें में कुछ भी सही नहीं चल रहा है और खिलाड़ी हार्दिक के आने से खुश नहीं हैं। यही नहीं बल्कि टीम में दो ग्रुप बनने की भी बात कही जा रही है।

हालांकि अभी तक यह चीजें पब्लिकली सामने नहीं आई थी। लेकिन अब यह सब पब्लिकली भी देखने को मिल रहा है। हार्दिक पांड्या ने लगातार दो मैचों से प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने के बाद खिलाड़ियों और मैनेजमेंट को सोशल मीडिया से अनफॉलो करना शुरू कर दिया है।

लगातार दो मैच खेलते नहीं दिखे Hardik Pandya

Hardik Pandya was not seen playing two consecutive matches.
Hardik Pandya was not seen playing two consecutive matches.

बता दें कि बैक स्पाज्म के चलते हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) आईपीएल 2026 में लगातार दो मैचों में खेलते दिखाइए नहीं दिए। लखनऊ सुपर जांयट्स के खिलाफ हुए मुकाबले में भी वह अवेलेबल नहीं थे और आरसीबी के खिलाफ मैच में भी उन्हें नहीं देखा गया, जिसको लेकर कई सारे चर्चा चल रही है।

कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अब शायद वो आगे भी इस टीम के लिए नहीं खेलेंगे। और कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट यह भी अनुमान लगा रहे हैं कि वह किसी अन्य फ्रेंचाइजी में जा सकते हैं। लेकिन इन्हीं सब चीजों के बीच उन्होंने मुंबई इंडियंस को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर चर्चाओं का बाजार और गर्म कर दिया है।

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया आई सामने! ऋतुराज-काम्बोज की वापसी, साई ड्रॉप, बुमराह को आराम

हार्दिक पांड्या ने किया MI को अनफॉलो

बता दें कि बीते दिन आईपीएल में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रायपुर, छत्तीसगढ़ में मुकाबला खेला गया और इस दौरान हार्दिक पांड्या ने पहले तो सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को इंस्टाग्रम से अनफॉलो कर दिया। फिर उन्होंने मुंबई इंडियंस को भी अनफॉलो कर दिया। रोहित शर्मा को वो पहले ही अनफॉलो कर चुके हैं। लेकिन जैसे ही उन्होंने MI को अनफॉलो किया सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया।

कुछ ही देर के अंदर-अंदर यह न्यूज़ हर जगह ट्रेंड करने लगी, जिसे देख हार्दिक ने वापस से MI को फॉलो कर लिया है। हालांकि यह साफ़ हो चूका है कि चीजें सही नहीं चल रही हैं और MI का ड्रेसिंग रूम एक हैप्पी ड्रेसिंग रूम नहीं है।

FAQs

Hardik Pandya कब MI के कप्तान बने?
साल 2024

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table : चेन्नई की जीत से प्लेऑफ की जंग हुई रोमांचक , RCB ने MI का प्लेऑफ सपना तोड़ा , जाने अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!