Ravi Shastri On Team India New Captain: भारतीय टी20 टीम को लीड करने की जिम्मेदारी इस समय सूर्यकुमार यादव संभाल कर रहे हैं। लेकिन खबर है कि बीसीसीआई उनसे कप्तानी छीनने वाली है और उनके बाद किसी अन्य खिलाड़ी को कप्तान बनाया जाएगा।
लास्ट कुछ समय से कई खिलाड़ियों के कप्तान बनाए जाने की खबरें सामने आई हैं। बीते करीब 1 हफ्ते में पांच खिलाड़ियों के नाम सामने आ चुके हैं, जो कप्तानी के रेस में शामिल हैं। लेकिन अब पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री ने अपनी राय रखी है और बताया है कि असल में किसे कप्तान बनाया जाना चाहिए।
रवि शास्त्री ने बताया कप्तान बनने का असली हकदार

1983 वर्ल्ड कप विनर और पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल आईसीसी से बातचीत करते हुए बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम का अगला कप्तान कोई और नहीं बल्कि संजू सैमसन होने चाहिए।
संजू ने लास्ट कुछ समय में जिस तरह से भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बल्लेबाजी की है और वह आईपीएल में कप्तानी कर चुके हैं। साथ-साथ उनकी जिस तरह की फॉर्म है उसे देखते हुए उन्हें कप्तान बनाया जाना चाहिए और वो इंडिया के एक आइडियल कप्तान साबित हो सकते हैं।
Sanju Samson को लेकर Ravi Shastri ने कहा
द आईसीसी रिव्यू पर रवि शास्त्री ने संजना गणेशन से बात करते हुए कहा, अगले विश्व कप (2028 में) तक भारत को एक नए कप्तान की तलाश करनी पड़ सकती है, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि अगले कुछ वर्षों में सूर्या का प्रदर्शन कैसा रहता है। लेकिन संजू सैमसन ने नेतृत्व की भूमिका के लिए खुद को तैयार किया है। क्योंकि उन्होंने अतीत में राजस्थान रॉयल्स के लिए ऐसा किया है।”
शास्त्री ने आगे कहा, “और वो टीम में शीर्ष क्रम पर एक निश्चित खिलाड़ी हैं, बेहद आक्रामक। इसलिए मुझे लगता है कि ये तो बस शुरुआत है, आने वाले दो-तीन सालों में आप संजू से और भी बहुत कुछ देखेंगे।”
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि सैमसन ने उन सभी सवालों पर विराम लगा दिया है। उनमें हमेशा से प्रतिभा थी। लोग वास्तव में निराश होते क्योंकि वह उस प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर पाते। लेकिन इस सीज़न में जिस तरह से उन्होंने खेला है, टी20 विश्व कप में उनके प्रदर्शन के बाद, जहां उन्होंने अकेले दम पर भारत को बड़े मैचों में जीत दिलाने की पूरी कोशिश की, क्वार्टर फाइनल (वेस्ट इंडीज, सुपर 8), सेमीफाइनल, फाइनल, और जिस तरह से उन्होंने आगे बढ़कर जिम्मेदारी संभाली है और आईपीएल में जो परिपक्वता दिखा रहे हैं, उससे मेरी राय में वे भविष्य में नेतृत्व के लिए एक मजबूत दावेदार हैं।”
टी20 वर्ल्ड कप में बने थे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
2026 टी20 वर्ल्ड कप भारतीय क्रिकेट टीम ने बड़े ही आसानी से अपने नाम कर लिया था और उसका एक सबसे बड़ा कारण रहे थे संजू सैमसन। शुरुआती कुछ मैच बाहर रहने के बावजूद संजू ने आकर लगातार अपने बल्ले से तहलका मचाया और इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाते हुए टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड जीतने में सफल हुए। 5 मैचों में उन्होंने 3 अर्धशतक के साथ 321 रन बनाए।
बता दें कि संजू इस समय आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं। लेकिन इससे पहले वो राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे और राजस्थान को उन्होंने कुल 67 मैचों में लीड किया था। इस दौरान टीम को 33 में जीत और 32 में हार का सामना करना पड़ा था। उनकी अगुआई में एक मैच में टाई भी रहा था। टीम 2022 आईपीएल सीजन के फाइनल में भी पहुंचने में कामयाब रही थी। हालांकि उस दौरान हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टाइटंस के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
FAQs
संजू सैमसन की उम्र क्या है?
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान टेस्ट में Bumrah को आराम, उनकी जगह डेब्यू करेगा 6.5 फीट का गेंदबाज! खेला सिर्फ एक IPL मुकाबला