KKR vs RR Match Report: IPL 2026 के 28वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने सीजन की पहली जीत दर्ज की। ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में पहले खेलत हुए राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 155/9 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में कोलकाता की टीम ने 19.4 ओवर में 161/6 का स्कोर बनाया।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने KKR vs RR मैच में जीत के बाद 2 अंक हासिल किए और अब अंक तालिका में 7 मैचों के बाद उसके कुल 3 अंक हो गए हैं। वहीं, राजस्थान रॉयल्स अपनी दूसरी हार के बावजूद 6 मैचों के बाद 8 अंक के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है।
सूर्यवंशी-जायसवाल ने KKR vs RR मैच में राजस्थान रॉयल्स को दिलाई ताबड़तोड़ शुरुआत

पिच के ड्राई और दूसरी पारी में ज्यादा टर्न होने की उम्मीद से KKR vs RR मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस फैसले को वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने पूरी तरह सही साबित किया और पावरप्ले में ही 63 रन जड़ दिए। इन दोनों ने शुरुआत में कुछ ओवरों में ज्यादा अटैक की कोशिश नहीं की, लेकिन इसके बाद खुलकर शॉट खेले।
इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी देखने को मिली, जिसका अंत नौवें ओवर में हुआ। बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वैभव ने अपना विकेट गंवा दिया। उन्होंने 28 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली, जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल रहे।
वैभव के आउट होते ही KKR vs RR मैच में लड़खड़ाई राजस्थान की पारी, जैसे-तैसे पार किया 150 का आंकड़ा
कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने एक विकेट हाथ लगते ही जबरदस्त वापसी की और देखते ही देखते राजस्थान रॉयल्स के लिए 150 का आंकड़ा भी मुश्किल नजर आने लगा लेकिन बाद में किसी तरह 155 के स्कोर तक पहुंचने में टीम सफल रही। वैभव सूर्यवंशी के अलावा यशस्वी जायसवाल ने ही 29 गेंदों में 39 रन बनाकर उल्लेखनीय योगदान दिया। इसके अलावा अन्य सभी ने निराश किया। रियान पराग ने सिर्फ 12 रन बनाए। वहीं, शिमरोन हेटमायर के बल्ले से 15 रन आए। ध्रुव जुरेल ने 5 और रवींद्र जडेजा ने 9 रन का योगदान दिया। जबकि डोनोवन फरेरा ने 7 रन बनाए। कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट लिए।
KKR vs RR मैच में रन चेज के दौरान कोलकाता का टॉप ऑर्डर हुआ धराशाई
लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR vs RR मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत किसी बुरे सपने से कम नहीं रही। पहली ही गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने टिम साइफर्ट को चलता किया। वहीं, इसके बाद अगले ओवर में कप्तान अजिंक्य रहाणे को नांद्रे बर्गर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस तरह कोलकाता की टीम के दोनों ओपनर खाता भी नहीं खोल पाए। कैमरन ग्रीन ने कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन फिर 13 गेंदों में 27 रन बनाकर चलते बने। उनके विकेट का श्रेय विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को जाता है, जिन्होंने वाइड गेंद पर एक बेहतरीन स्टंपिंग को अंजाम दिया।
सातवें ओवर में 52 के स्कोर पर कोलकाता को चौथा झटका लगा और अंगकृष रघुवंशी भी 19 गेंदों में 10 रनों की बेहद धीमी पारी खेलकर आउट हो गए। रोवमैन पॉवेल ने 23 रन बनाए लेकिन 11वें ओवर में 70 के स्कोर पर पांचवें विकेट के रूप में आउट हुए। रमनदीप सिंह भी फ्लॉप रहे और 10 रन बनाकर चलते बने।
रिंकू सिंह ने अनुकूल रॉय के साथ मिलकर दिलाई जीत
14वें ओवर में 85/6 का स्कोर होने से KKR vs RR मैच में लग रहा था कि कोलकाता की टीम आसानी से घुटने टेक देगी लेकिन रिंकू सिंह को यह मंजूर नहीं था। रिंकू ने अनुकूल रॉय के साथ सातवें विकेट के लिए 27 गेंदों में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी करते हुए केकेआर को मैच में बनाए रखा। आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 21 रन चाहिए थे।
19वें ओवर में अनुकूल ने एक छक्का लगाया और 12 रन आए। अब मामला अंतिम ओवर में पहुंच गया, जिसमें जीत के लिए जरूरी 9 रन चाहिए थे और रिंकू ने दो चौके व एक छक्का लगाकर कोलकाता को KKR vs RR मैच में जीत दिला दी। रिंकू ने छक्के की मदद से जीत दिलाने के साथ ही अपना अर्धशतक भी पूरा किया और 34 गेंदों में 53 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, अनुकूल ने 16 गेंदों में 29 रन बनाए। इन दोनों के बीच 37 गेंदों में 76 रनों की अविजित साझेदारी हुई। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।
FAQs
KKR vs RR मैच में कोलकाता को कितने अंतर से जीत मिली?
KKR vs RR मैच में रिंकू सिंह ने कितने रनों की नाबाद पारी खेली?
यह भी पढ़ें: GT vs MI, Match Prediction- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग-XI, संभावित स्कोर और और विनर प्रेडिक्शन