Posted inक्रिकेट (Cricket)

पैसे के लिए राष्ट्रीय टीम को छोड़ा! IPL 2026 के कारण पाकिस्तान नहीं जाएंगे 7 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

पैसे के लिए राष्ट्रीय टीम को छोड़ा! IPL 2026 के कारण पाकिस्तान नहीं जाएंगे 7 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

7 Australian Players set to miss Pakistan Tour due to IPL 2026: ऑस्ट्रेलिया के कई दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल के 19वें सीजन में अपना जलवा दिखा रहे हैं। इस समय कंगारू टीम की कोई इंटरनेशनल सीरीज नहीं है। इसी वजह से टॉप के सितारों को खेलने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अनुमति दे रखी है। हालांकि, आईपीएल के अंतिम सप्ताह में ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान का दौरा करना है। इस दौरे पर दोनों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है।

इस वनडे सीरीज का आयोजन 30 मई से 4 जून तक होना है। ऐसे में IPL 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाने वाली टीमों को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को मिस करना पड़ सकता था। इसी वजह से 7 कंगारू खिलाड़ियों ने पैसों को प्राथमिकता दी है और ये पाकिस्तान दौरे का हिस्सा नहीं होंगे।

IPL 2026 में शामिल पेस तिकड़ी को ऑस्ट्रेलिया ने दिया आराम

पैसे के लिए राष्ट्रीय टीम को छोड़ा! IPL 2026 के कारण पाकिस्तान नहीं जाएंगे 7 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी कुछ सालों में काफी शानदार रही है और इसका सबसे ज्यादा श्रेय मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को जाता है। कमिंस तो वनडे टीम के कप्तान भी हैं। हालांकि, इन तीनों को ही पाकिस्तान वनडे सीरीज से आराम दे दिया गया है, ताकि ये IPL 2026 में अपनी टीमों के लिए प्लेऑफ के लिए उपलब्ध रहें।

हालांकि, मिचेल स्टार्क की टीम दिल्ली कैपिटल्स के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना काफी कम नजर आ रही है, क्योंकि लीग स्टेज में उसका प्रदर्शन खराब रहा है। इसके बावजूद स्टार्क को पाकिस्तान को वनडे सीरीज से रेस्ट दिया गया है। वहीं, कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद और हेजलवुड की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अगले राउंड की प्रबल दावेदार नजर आ रही हैं। दोनों ही टीमों के 14-14 अंक हैं। ऐसे में आराम दिए जाने के कारण इनके पास आईपीएल के अंत तक अपनी टीमों के लिए उपलब्ध रहने का मौका रहेगा।

इन खिलाड़ियों को पाकिस्तान के बाद, बांग्लादेश दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को आगे काफी टेस्ट मुकाबले खेलने हैं और उनमें इस तिकड़ी की भूमिका बहुत अहम होगी।

इन 4 खिलाड़ियों को IPL 2026 के कारण पाकिस्तान दौरे के लिए नहीं चुना गया

एक तरफ पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को मुख्य रूप से आगे के व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों ही ही दौरों से आराम दिया गया है। वहीं, 4 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें सिर्फ पाकिस्तान वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया है लेकिन वे बांग्लादेश में खेलते नजर आएंगे। ये खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर ट्रैविस हेड, पंजाब किंग्स के बल्लेबाज कूपर कोनॉली, तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट और बेन ड्वार्शुइस हैं। इन सभी को बांग्लादेश वनडे सीरीज के लिए चुना गया है। वहीं, ड्वार्शुइस के अलावा अन्य तीन खिलाड़ी टी20 सीरीज में भी नजर आएंगे।

वनडे सीरीज का आयोजन 9 से 14 जून के बीच मीरपुर में होना है। वहीं, 17 से 21 जून के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज चटगांव में खेली जाएगी।

पाकिस्तान दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड

मिचेल मार्श (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओलीवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, मैथ्यू शॉर्ट, बिली स्टैनलेक, एडम ज़म्पा

FAQs

ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान दौरे पर कितने वनडे खेलने हैं?
3

यह भी पढ़ें: GT vs SRH: गुजरात बनाम हैदराबाद मुकाबले के लिए कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11? एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!