GT vs SRH Playing 11: आईपीएल 2026 का 56वां मैच गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 12 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में शाम 7:30 बजे से खेला जाना है। ये दोनों ही टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने के बेहद करीब हैं और एक जीत से काम हो सकता है लेकिन टॉप 2 में फिनिश करने के लिए हर एक मुकाबला अहम है।
इस सीजन अभी तक गुजरात और हैदराबाद की टक्कर नहीं हुई थी लेकिन अब फैंस को एक अच्छा मुकाबला देखने को मिल सकता है, क्योंकि गुजरात की ताकत तेज गेंदबाजी है, जबकि हैदराबाद की ताकत उसकी बल्लेबाजी है। तो चलिए पहले दोनों टीमों के अब तक के प्रदर्शन और अंक तालिका में स्थिति के बारे में जान लेते हैं। इसके बाद, GT vs SRH मैच के लिए संभावित प्लेइंग 11 की जानकारी देंगे।
GT vs SRH मैच से पहले IPL 2026 में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 में अभी तक दूसरे चरण में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। पहले चरण के सात मैचों में GT ने चार हार का सामना किया था लेकिन दूसरे चरण में अभी तक खेले चारों ही मैचों में जीत दर्ज की है। इस तरह गुजरात के खाते में 11 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक हैं और तीसरे स्थान पर है। अगर टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज की तो पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लेगी।
इस सीजन गुजरात की गेंदबाजी शुरुआत से ही खतरनाक नजर आ रही थी और अब गिल-साई सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी भी लगातार रन बना रही है। वहीं, जोस बटलर ने भी कुछ अच्छी पारियां खेली हैं, जबकि मिडिल ऑर्डर में वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर के साथ राहुल तेवतिया ने भी अहम योगदान दिया है।
GT vs SRH मैच से पहले IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए IPL 2026 की शुरुआत उतनी खास नहीं रही थी और उसे अपने पहले चार मैचों में तीन हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके बाद टीम की कायापलट हो गई और उसने अगले सात मैचों में छह जीत दर्ज कीं। इस तरह हैदराबाद 11 मैचों में 14 अंक लेकर दूसरे स्थान पर मौजूद है। GT की तरह ही SRH भी जीत हासिल करने पर प्लेऑफ में लगभग अपना स्थान पक्का कर लेगी। इसके अलावा अंक तालिका में भी पहले स्थान पर आने का मौका रहेगा।
इस सीजन भी सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी ताकत उसकी बल्लेबाजी रही है। वहीं, बीच के कुछ मैचों में गेंदबाजों ने भी कमाल किया है। इस तरह दोनों विभागों ने एक दूसरे का समर्थन किया है।
GT vs SRH मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI में बदलाव की गुंजाईश कम
इस मुकाबले के लिए गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI में बदलाव की संभावना कम ही नजर आ रही है। इसकी वजह है कि दोनों ही टीमों का हालिया प्रदर्शन अच्छा रहा है और इनका कॉम्बिनेशन भी सेट लग रहा है। ऐसे में GT और SRH अपने-अपने पिछले मैच में जिस कॉम्बिनेशन के साथ खेलने उतरी थीं, उसी को बरकरार रख सकती हैं।
GT vs SRH मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट प्लेयर: आर साई किशोर
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन
इम्पैक्ट प्लेयर: हर्ष दुबे
FAQs
GT vs SRH मैच कब खेला जाना है?
यह भी पढ़ें: MI vs RCB मैच के बाद बड़ा विवाद, Andy Flower पर हुई कार्रवाई, BCCI ने लगाया तगड़ा जुर्माना