Posted inIndian Premier League (IPL)

DC vs RCB: मिचेल स्टार्क की वापसी, रेहान अहमद को भी मौका, निशंका-नागीदी बाहर, दिल्ली की Playing XI फाइनल

DC vs RCB: Mitchell Starc Returns, Rehan Ahmed Also Gets a Chance; Nishanka and Ngidi Out—Delhi's Playing XI Finalized.

DC vs RCB: आईपीएल 2026 के मैच नंबर 39 में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला होने जा रहा है। यह मुकाबला दिल्ली के लिए काफी अहम रहने वाला है। इस वजह से ये टीम एक अलग प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतर सकती है, तो आइए इस मुकाबले की संभावित प्लेइंग 11 पर चर्चा कर लेते हैं।

अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा DC vs RCB मैच

The DC vs RCB match will be played at the Arun Jaitley Stadium.
The DC vs RCB match will be played at the Arun Jaitley Stadium.

सोमवार, 27 अप्रैल को आईपीएल 2026 के मैच नंबर 39 में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला होने जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में होने वाला है। इस दौरान इस मैच में दोनों ही टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरने वाली हैं। चूंकि जो भी वो अंक तालिका में अपने आप को बेहतर पोजीशन में ले जा सकेगा।

इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की जीत की सबसे अधिक कोशिश रहेगी। चूंकि दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 में उसे जीत और चार में हार झेलनी पड़ी है। इस वजह से 6 अंक के साथ वो छठे पायदान पर है और अगर उसे एक और मैच में हार मिलेगी तो वो और नीचे खिसक आएगी।

यह भी पढ़ें: Lungi Ngidi Injury Update: कैसी है तबियत? कब लौटेंगे मैदान पर! खुद किया गेंदबाज ने खुलासा

मिचेल स्टार्क समेत इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

DC vs RCB मैच के लिए दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 में केएल राहुल के साथ ओपन की जिम्मेदारी अभिषेक पोरेल उठा सकते हैं। वहीं नितीश राणा को नंबर 3 और समीर रिज़वी को 4 नंबर पर भेजा जा सकता है। इस 11 में अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, कुलदीप यादव और मुकेश कुमार के साथ ही साथ रेहान अहमद और मिचेल स्टार्क भी दिखाई दे सकते हैं. जोकि हाल ही में टीम में शामिल हुए हैं। इस दौरान इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर टी नटराजन को चुना जा सकता है।

DC vs RCB मैच के लिए दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, रेहान अहमद, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क और मुकेश कुमार।

इम्पैक्ट प्लेयर: टी नटराजन

FAQs

DC vs RCB मैच कहां देखें?
जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स
DC vs RCB मैच कब होगा?
27 अप्रैल, शाम 7:30 बजे

यह भी पढ़ें: Abhishek Sharma को रोककर फैन ने जताई फीलिंग्स, सभी के सामने पकड़ लिया हाथ, इंटरनेट पर छाया VIDEO

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!