Lisa Sthalekar breaks silence on hugging Ramiz Raja: पाकिस्तान प्रीमियर लीग यानी PSL का 11वां सीजन अपने अंतिम मुकाम तक पहुंच गया है। इस सीजन का फाइनल मैच हैदराबाद किंग्समैन और पेशावर जाल्मी के बीच खेला जाएगा। प्लेऑफ स्टेज की शुरुआत 28 अप्रैल से हुई थी और इस दौरान फैंस की एंट्री भी देखने को मिली, जिस सीजन की शुरुआत से पहले ही रोक लगा दी गई थी। 29 अप्रैल को हैदराबाद की टीम मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ एलिमिनेटर खेल रही थी, जिसमें उसे 8 विकेट से जीत मिली।
इस मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस की पारी के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जो चर्चा का विषय बन गया। ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला ऑलराउंडर लिसा स्टालेकर (Lisa Sthalekar) को रमीज राजा के गले लगते देखा गया, जिसके बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया और तरह-तरह की बातें भी बनाई जाने लगीं। अब इस मामले पर स्टालेकर ने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।
लिसा स्टालेकर (Lisa Sthalekar) और रमीज राजा को लेकर पूरा मामला क्या है?

दरअसल, लाहौर में खेले गए PSL 2026 के एलिमिनेटर 1 में मुल्तान सुल्तांस की पारी के 19वें ओवर की अंतिम गेंद से पहले कैमरामैन ने कमेंट्री पैनल की तरफ रूख किया। उस दौरान पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और पीसीबी अध्यक्ष रह चुके रमीज राजा और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर लिसा स्टालेकर (Lisa Sthalekar) कमेंटरी कर रहे थे।उनके बीच कुछ बात चल रही थी लेकिन जब अचानक से कैमरा उनकी तरफ गया तो उस दौरान लिसा को रमीज के गले लगते देखा गया।
हालांकि, इस दौरान रमीज रजा सिर्फ हंसते हुए नजर आ रहे थे, जबकि उनके गले लगकर लिसा स्टालेकर भी स्माइल कर रही थीं। दोनों के बीच दोस्ताना मामला चल रहा था और उसमें कुछ भी गलत नहीं नजर आ रहा था लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो को जमकर शेयर किया गया और कई तरह के कमेंट भी देखने को मिले। इस पर रमीज ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन लिसा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोर शेयर करते हुए रिएक्शन दिया है।
Bhatti shocked after watching Ramiz Raja in commentary box pic.twitter.com/QkfBRmQBGy
— Imran Ali (@ImranAli__10) April 30, 2026
रमीज राजा के गले लगने पर लिसा स्टालेकर ने तोड़ी चुप्पी
लिसा स्टालेकर ने रमीज राजा के गले लगने पर बनाई जा रही बातों के बीच इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की और लिखा कि हैरान हूं कि एक हग काफी सारी कमेंटरी का कारण बन गया।
लिसा स्टालेकर की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट, जो X पर यूजर ने शेर किया है:
Lisa Sthalekar’s Instagram story. pic.twitter.com/N7C4JVOBtq
— Sheri. (@CallMeSheri1_) May 2, 2026
इस तरह लिसा स्टालेकर ने रमीज राजा के गले लगने के कारण बनाई जा रही खबरों पर पूर्ण विराम लगाने का काम किया है। उन्होंने साफ़ कर दिया कि उनका कोई गलत इरादा नहीं था और दोनों ने दोस्ती में ऐसा किया।
ऐसा रहा है लिसा स्टालेकर और रमीज राजा का इंटरनेशनल करियर
लिसा स्टालेकर की बात करें तो वो एक ऑफ स्पिन ऑलराउंडर थीं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2001 में डेब्यू किया था और फिर आगे चलकर तीनों ही फॉर्मेट खेलने में कामयाब रहीं। लिसा ने अपना अंतिम इंटरनेशनल मैच 2013 में खेला था। इस तरह उन्होंने 12 साल के इंटरनेशनल करियर में 8 टेस्ट, 125 वनडे और 54 टी20आई खेले। इस दौरान टेस्ट में 416 रन बनाने के साथ 23 विकेट, वनडे में 2728 रन और 146 विकेट तथा टी20आई में 769 रन बनाने के साथ 60 विकेट लिए।
रमीज राजा की बात करें तो उनकी गिनती पाकिस्तान के दिग्गजों में होती है। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 1984 से लेकर 1997 तक खेला। इस दौरान टेस्ट में रमीज ने 57 मैचों में 2833 रन बनाए, जिसमें दो शतक और 22 अर्धशतक शामिल रहे। वहीं, वनडे में रमीज ने 198 मैचों में 5841 रन बनाए। उनके बल्ले से नौ शतक और 31 अर्धशतक आए।