Posted inक्रिकेट (Cricket)

GT vs PBKS LIVE Streaming: टीवी से मोबाइल तक पूरा गाइड, जानें कब, कहां और कैसे देखें गुजरात बनाम पंजाब मैच

GT vs PBKS LIVE Streaming: टीवी से मोबाइल तक पूरा गाइड, जानें कब, कहां और कैसे देखें गुजरात बनाम पंजाब मैच

GT vs PBKS: आईपीएल 2026 में इस रविवार को डबल हैडर में शाम का मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच होना है। यह मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस मुकाबले को जीतकर गुजरात अपने विनिंग मोमेंटम को बरकरार रखना चाहेगी, जबकि पंजाब की नजर पिछले मैच में हार के बाद जोरदार वापसी करने पर होगी।

इस सीजन गुजरात और पंजाब के बीच पहले मुकाबला खेला जा चुका है, जो 31 मार्च को हुआ था। मुल्लांपुर में खेले गए मैच में पंजाब की टीम ने 3 विकेट से गुजरात को हराया था। ऐसे में गुजरात पिछली हार का हिसाब बराबर करना चाहेगी। GT vs PBKS मैच में कई धमाकेदार खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे, जिसके कारण फैंस में मुकाबले को लेकर काफी उत्साह है। इस लेख में हम आपको इस मैच के लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग संबंधी जानकारी देंगे।

GT vs PBKS मैच टाइमिंग और वेन्यू

GT vs PBKS LIVE Streaming: टीवी से मोबाइल तक पूरा गाइड, जानें कब, कहां और कैसे देखें गुजरात बनाम पंजाब मैच

आईपीएल 2026 का 46वां मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच रविवार, 3 मई को खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। यहां की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार रहती है। इसी वजह से गेंद और बल्ले की जंग में थोड़ा संतुलन देखने को मिलता है। इस सीजन यहां पर चार मैच हुए हैं और पिछले तीन मैचों के दौरान कोई न कोई टीम जरूर ऑल आउट हुई है।

IPL 2026 में GT और PBKS का प्रदर्शन

गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 में लगातार दो हार के साथ शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद जोरदार वापसी की और एक के बाद एक तीन मैच जीते। हालांकि, एक बार फिर गुजरात को लगातार दो हार झेलनी पड़ीं। इसके बाद, अपने पिछले दो मैचों में गुजरात की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया। आरसीबी के खिलाफ GT ने अपने घरेलू मैदान पर ही जीत दर्ज की थी। ऐसे में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के लिए उसका आत्मविश्वास काफी ज्यादा होगा। अगर पॉइंट्स टेबल की बात करें तो गुजरात टाइटंस 9 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है।

पंजाब किंग्स की बात करें तो उसका प्रदर्शन काफी जोरदार रहा है। यही कारण है कि टीम 8 मैचों में 6 जीत के साथ 13 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। पंजाब का एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि उसे अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। पंजाब की गेंदबाजी जरूर औसत रही है लेकिन उसकी भरपाई बल्लेबाजों ने की है। हालांकि, अब गेंदबाजों से भी योगदान की उम्मीद होगी, क्योंकि हर बार बल्लेबाज आपको मैच नहीं जिता पाएंगे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ कप्तान श्रेयस अय्यर चाहेंगे कि उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर जीत की राह में वापस आए।

GT vs PBKS मैच मोबाइल पर कैसे देखें

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले को मोबाइल पर देखने के लिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस आपको गूगल प्लेस्टोर से जियोहॉटस्टार का ऐप डाउनलोड करना है और फिर अपने मोबाइल नंबर की मदद से लॉगिन करना है। लॉगिन करने के बाद, आपको कुछ मंथली प्लान दिखेंगे, जिसमें से कोई एक आप अपनी सहूलियत के हिसाब से सब्सक्राइब कर सकते हैं। इसके बाद, आप मुकाबले के पोस्टर पर क्लिक करें और स्ट्रीमिंग चालू हो जाएगी। इसके अलावा आप जियोहॉटस्टार की वेबसाइट पर भी मैच देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए भी सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है।

GT vs PBKS मैच टीवी पर कैसे देखें

काफी सारे ऐसे भी फैंस होंगे जो GT vs PBKS मैच का लुत्फ़ बड़ी स्क्रीन यानी टीवी पर अकेले या परिवार के साथ उठाना चाहते हैं, वो स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स हिंदी, अंग्रेजी, भोजपुरी समेत कई क्षेत्रीय भाषाओं में कमेंटरी के साथ मुकाबले का प्रसारण करेगा। ऐसे में अपनी पसंदीदा भाषा के साथ मैच देखने का मज़ा दोगुना हो जाएगा।

FAQs

GT vs PBKS मैच का मजा किन प्लेटफार्म पर लिया जा सकता है?
जियोहॉटस्टार ऐप/वेबसाइट, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

यह भी पढ़ें: GT vs PBKS Playing-XI: मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन फाइनल, इन 11-11 खिलाड़ियों को मिलेगा गोल्डन चांस

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!