GT vs PBKS Playing-XI: आईपीएल 2026 के मैच नंबर 46 में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच टक्कर होने जा रही है गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स का यह मैच रविवार 3 में को शाम 7:30 बजे खेला जाएगा तो भाई यह इस मैच के बारे में और विस्तार से जान लेते हैं साथ ही साथ जान लेते हैं कि इस मैच में किन खिलाड़ियों को खेलने का सुनहरा मौका मिल सकता है।
शाम 7:30 अहमदाबाद में होगा GT vs PBKS मैच

बता दें कि गुजरात टाइटंस के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में 3 मई, रविवार शाम 7:30 बजे गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला काफी ज्यादा रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों ही टीमें इस समय बेहतरीन प्रदर्शन करते दिखाई दे रही हैं और अंक तालिका में भी दोनों का भरपूर डोमिनेंस देखने मिल रहा है।
इस समय पंजाब किंग्स आठ में से अपने 6 मैच जीत, एक में हार और एक मैच बारिश से गंवाकर 13 अंक के साथ पहले पायदान पर है। जबकि गुजरात टाइटंस 9 मैच में से 5 जीत 4 हार के 10 अंक के पांचवें पायदान पर है।
गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के हेड टू हेड आंकड़ो की बात करें तो अब तक दोनों टीमों ने सात बार एक दूसरे कामना सामना किया है। इस दौरान तीन बार गुजरात जबकि चार बार पंजाब ने जीत दर्ज की है। 2026 में हुए मुकाबले में पंजाब ने तीन विकेट से जीत दर्ज की थी। अब देखना होगा इस बार किसका पलड़ा भारी रहेगा।
इन-इन खिलाड़ियों को मिल सकता है चांस
GT vs PBKS मैच के लिए गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11 में शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर ,अनुज रावत, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार को मौका दिया जा सकता है। जबकि इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर राहुल तेवतिया आ सकते हैं।
बात करें पंजाब किंग्स की तो इसके प्लेइंग 11 में प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल नजर आ सकते हैं। जबकि इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में हरप्रीत बरार के आने के आसार हैं।
GT vs PBKS मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर ,अनुज रावत, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार।
इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया।
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11: प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर: हरप्रीत बरार।