Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

PSL के बीच पाकिस्तान को बड़ा झटका! क्रिकेट मैदान पर घुसा ड्रोन, अटैक से हुए 3 लोग इंजर्ड

Major Blow to Pakistan Amidst the PSL! Drone Enters Cricket Ground; 3 Injured in Attack

PSL 2026: पीएसएल अब अपनी समाप्ति की ओर आ चुका है। PSL 2026 का कल 3 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समैन के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए हर पाक फैन काफी एक्साइटेड है। लेकिन इससे पहले पाकिस्तान से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने कई क्रिकेट प्रेमियों को चौंका दिया है। खबर है कि एक मैच के दौरान मैदान पर ड्रोन घुसा और ड्रोन अटैक में तीन लोग इंजर्ड हो गए।

ड्रोन हमले में 3 लोग हुए इंजर्ड

According to Pakistan's state media, a terrorist drone attack took place on a cricket ground in the Mamund area of ​​the Bajaur district in Khyber Pakhtunkhwa on Friday.
According to Pakistan’s state media, a terrorist drone attack took place on a cricket ground in the Mamund area of ​​the Bajaur district in Khyber Pakhtunkhwa on Friday.

पाकिस्तान की सरकारी मीडिया के अनुसार शुक्रवार को खैबर-पख्तूनख्वा के बाजौर ज़िले के मामुंद इलाके में एक क्रिकेट मैदान पर आतंकवादी ड्रोन हमला हुआ और इस हमलें में कम से कम तीन लोग घायल हुए।

सरकारी प्रसारक PTV न्यूज़ के अनुसार, यह हमला मामुंद तहसील के शाही टंगी इलाके में एक क्वाडकॉप्टर का इस्तेमाल करके किया गया। जब यह हमला हुआ उस दौरान वहाँ एक क्रिकेट मैच चल रहा था, जिसके 3 लोग घायल हो गए। हालांकि घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

डिप्टी कमिश्नर ने दिया बड़ा बयान

इस मामले में बाजौर के डिप्टी कमिश्नर द्वारा ने एक प्रेस रिलीज़ में बताया कि पिछले दो महीनों में, अफ़ग़ान की तरफ़ से ज़िले के विभिन्न सीमावर्ती इलाकों, विशेष रूप से मामुंद और सलारज़ई में मोर्टार के गोले दागे गए हैं।

जानकारी के अनुसार बाजौर में आम नागरिकों पर अफ़ग़ान तालिबान द्वारा की गई गोलीबारी से नौ लोगों की अब तक जान जा चुकी है, जिनमें तीन महिलाएँ और छह बच्चे शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: SRH vs KKR Playing-XI: महामुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 आई सामने! मैदान पर उतरेंगे कुल ये 24 खिलाड़ी

सूत्रों ने किया बड़ा खुलासा

स्थानीय सूत्रों ने बहुत बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि आम नागरिकों में डर और दहशत फैलाने के लिए क्वाडकॉप्टर के जरिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी घटनाओं के वीडियो सबूत पहले भी सामने आ चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस हमले का समय जान-बूझकर क्रिकेट मैच के दौरान चुना गया था, ताकि ज्यादा नुकसान हो और इससे लोगों में ज्यादा डर फैले।

इलाके में जारी किया गया हाई अलर्ट

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल को घेर लिया और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

इसके अलावा राज्य के ब्रॉडकास्टर ने कहा, “इस तरह के हमले सुरक्षा बलों का सीधे सामना करने में असमर्थता को दिखाते हैं, जिसके बजाय नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है,” और साथ ही यह भी जोड़ा कि नागरिक आबादी के खिलाफ बार-बार होने वाली घटनाओं के कारण लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है।

FAQs

PSL 2026 का फाइनल कब होगा?
3 मई

यह भी पढ़ें: GT vs PBKS Playing-XI: मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन फाइनल, इन 11-11 खिलाड़ियों को मिलेगा गोल्डन चांस

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!