Virat Kohli’s fan breached ground security during RCB vs KKR match: आईपीएल 2026 का 57वां मैच रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 13 मई को खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत केकेआर को 6 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम ने 192/4 का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में बेंगलुरु की टीम ने 194/4 का स्कोर बनाकर लक्ष्य को 5 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। इस मैच में फैंस को विराट कोहली का जलवा देखने को मिला।
विराट कोहली (Virat Kohli) ने RCB vs KKR मैच में आखिरी तक मोर्चा संभाले रखा और अपने आईपीएल करियर का नौवां शतक जड़कर बेंगलुरु की जीत में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, इस मैच में विराट के एक फैन ने मैदान की सुरक्षा का उल्लंघन करते हुए अंदर एंट्री की और दिग्गज बल्लेबाज से मिलने पहुंचा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
रायपुर में विराट कोहली (Virat Kohli) के फैन ने सुरक्षा की उड़ाई धज्जियां, मैच के दौरान मैदान के अंदर घुसा

दरअसल, जब RCB vs KKR मैच में बेंगलुरु जीत के करीब थी और पारी का 19वां ओवर डाला जा रहा था तो विराट कोहली (Virat Kohli) स्ट्राइक पर तैयार हो रहे थे।। हालांकि, तभी सामने की तरफ साइटस्क्रीन एरिया से एक फैन बाउंड्री फांदकर मैदान में घुस गया और सीधा विराट की तरफ दौड़ते आया। पहले कोहली ने फैन को नहीं देखा और स्ट्राइक लेने के लिए रेडी हो रहे थे लेकिन जब उन्होंने फैन को नोटिस किया तो क्रीज को छोड़कर दाईं तरफ हट गए।
इसके बाद, वह फैन विराट कोहली (Virat Kohli) के पास आया और सीधे उनके पैरों पर नतमस्तक हो गया। फिर विराट ने उस फैन को उठाया और गले भी लगे। हालांकि, तब तक साइड अंपायर और सुरक्षाकर्मी आ जाते हैं। इसके बाद, उस फैन को मैदान के बाहर ले जाया जाता है। इस पूरी घटना का वीडियो खूब चर्चा में है।
आप भी देखें वीडियो:
During the RCB vs KKR clash, a fan literally jumped the fence and sprinted onto the field just to meet Virat kohli 😭❣️
Virat reaction along with the umpire expression was pure gold😭 pic.twitter.com/aHwvV2e3CG
— Aadi (@Gitekimhit) May 14, 2026
विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए फैंस की दीवानगी काफी ज्यादा रहती है और यह पहला मौका नहीं है, जब उनके किसी प्रशंसक ने मैदान के अंदर सुरक्षा की परवाह किए बिना इस तरह से एंट्री ली हो। आईपीएल के अलावा इंटरनेशनल मैचों में भी कई बार कोहली के फैंस ने इस तरह की हरकत कर चुके हैं।
शतकीय पारी के दौरान T20 में सबसे तेज 14000 रन का विराट कोहली (Virat Kohli) ने बनाया रिकॉर्ड
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी नाबाद शतकीय पारी के दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कई रिकॉर्ड बनाए, जिसमें से एक टी20 में सबसे कम पारियों में 14000 रन बनाने का भी है। अभी तक यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज था, जिन्होंने 423 पारियों में ऐसा किया था। वहीं, कोहली ने 409 पारियों में ही यह आंकड़ा हासिल करते हुए गेल को पीछे छोड़ दिया।