Posted inIndian Premier League (IPL)

क्रिकेट का जानलेवा क्रेज! बेटे को वैभव सूर्यवंशी बनाने की जिद में पिता ने दिखाई 10 के बच्चे पर क्रूरता, देखें वीडियो

Cricket's Deadly Obsession! Driven by a stubborn resolve to turn his son into a 'Vaibhav Suryavanshi,' a father subjects a 10-year-old child to cruelty—Watch the Video.

जब से 14 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाना शुरू किया है हर कोई छोटी उम्र में उसी के जैसा बनने की कोशिश में लगा हुआ है। लेकिन हकीकत में हर किसी के लिए ऐसा कर पाना बिल्कुल भी संभव नहीं है।

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक पिता अपने 10 साल के बेटे को वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के तरह खेलते देखना चाहता है और इस वजह से वो उसे सीधा खूंखार गेंदबाजों के सामने बैटिंग करने को तैयार कर रहा है, जबकि बेटा बार-बार ऐसा करने से मना कर रहा है और रो रहा है।

Vaibhav Sooryavanshi बनाने की जानलेवा सनक

Driven by a stubborn resolve to turn his son into a 'Vaibhav Suryavanshi,' a father subjects a 10-year-old child to cruelty
Driven by a stubborn resolve to turn his son into a ‘Vaibhav Suryavanshi,’ a father subjects a 10-year-old child to cruelty

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 के जरिए इंटरनेशनल स्तर पर अपनी फैन फॉलोइंग को कई गुना बढ़ा लिया। वैभव रातों-रात स्टार बन गए हैं और अपनी ताकतवर बैटिंग एबिलिटी के लिए जाने जाने लगे। उन्हीं को देख कई पेरेंट्स अपने बच्चों को आज क्रिकेटर बनाने का सपना देख रहे हैं और उसी के तरह निडर होकर खिलाने की कोशिश कर रहे हैं।

कुछ ऐसी ही कोशिश एक शख्स करता दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिता अपने बेटे को नेट में बैटिंग के लिए तैयार कर रहा है। बेटा बार-बार मना कर रहा है। लेकिन पिता उसे बैटिंग कराना चाहता है। लड़का रोती हुई आवाज में कहता सुनाई देता है, नहीं मैं नहीं खेलूंगा, मुझे चोट लग जाएगी। लेकिन इसके बाद भी पिता पीछे हटने को राजी नहीं है।

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान टेस्ट से पहले 36 वर्षीय ऑल राउंडर ने कहा रेड बॉल क्रिकेट को अलविदा, अचानक किया संन्यास का ऐलान

दो गुटों में बंटा इंटरनेट

इस वायरल वीडियो के बाद से इंटरनेट दो गुटों में बट चुका है। कुछ लोग इसे सही जबकि कुछ बहुत ही खराब बता रहे हैं। कुछ लोग इसे बच्चे के साथ जास्ती बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे एक सही पहल कह रहे हैं।

कुछ का मानना है कि इसी तरीके से उस लड़के के अंदर का डर निकलेगा और वह आगे चलकर बड़ा क्रिकेटर बन पाएगा। वहीं कुछ कह रहे हैं कि इतनी छोटी उम्र में उसे इतना एक्सेसिव प्रेशर डालना बिल्कुल भी सही नहीं है। आपको क्या लगता है आप भी अपनी राय जरूर रखिए।

कुछ ऐसा है वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल करियर

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की बात करें तो आईपीएल 2026 में अब तक उन्होंने 11 मैचों में कुल 440 रन बनाए हैं। उन्होंने 40 के औसत से एक शतक और दो अर्धशतक जड़ा है। ओवरऑल आईपीएल में 18 मैचों में वह 692 रन बना चुके हैं।

FAQs

Vaibhav Sooryavanshi की उम्र क्या है?
15 साल

यह भी पढ़ें: Hardik Pandya Trade: मुंबई इंडियंस छोड़ अब इस टीम में जाएंगे हार्दिक! लाइन में खड़ी हैं ये 5 बड़ी टीमें

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!