Posted inक्रिकेट (Cricket)

बांग्लादेश की पाकिस्तान पर जीत से WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, जानें कौन से स्थान पर अब Team India

WTC Points Table

WTC Points Table : पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 78 रनों से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली।

दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने पहली पारी में 278 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 232 रन पर सिमट गई। इसके बाद दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 390 रन बनाकर पाकिस्तान के सामने 437 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। जवाब में पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान ने 94 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पाकिस्तान की पूरी टीम 358 रन ही बना सकी और मुकाबला 78 रनों से गंवा बैठी।

इस जीत के साथ बांग्लादेश ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में बड़ी छलांग लगाई है। वहीं बांग्लादेश की इस जीत से भारतीय टीम को भी फायदा पहुंचा है, जिससे पॉइंट्स टेबल के समीकरण में बदलाव देखने को मिला है।

आइए जानते हैं कि आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका (WTC Points Table) में क्या बदलाव आया है और भारत को इससे क्या फायदा मिला है।

पाकिस्तान को हराकर बांग्लादेश ने WTC Points Table में किया बड़ा उलटफेर

पाकिस्तान के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद बांग्लादेश ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में बड़ा बदलाव कर दिया है।

सीरीज शुरू होने से पहले बांग्लादेश की टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर मौजूद थी, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दो जीत दर्ज करने के बाद उसने लंबी छलांग लगाते हुए अब पांचवां स्थान हासिल कर लिया है।

बांग्लादेश के प्रदर्शन पर नजर डालें तो टीम ने टूर्नामेंट में अब तक कुल चार मुकाबले खेले हैं, जिनमें से दो मैचों में जीत हासिल की है, एक में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। इस सीरीज के बाद उनका जीत प्रतिशत बढ़कर 58.33 हो गया है, जो फिलहाल भारत के जीत प्रतिशत से भी बेहतर है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रदर्शन

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में भारतीय टीम की शुरुआत इंग्लैंड दौरे से हुई थी, जहां दोनों टीमों के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई।

इसके बाद भारत ने अपनी घरेलू सरज़मी पर वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज की। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर पर टीम इंडिया का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और उसे 0-2 से सीरीज गंवानी पड़ी।

इसी वजह से भारतीय टीम फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका (WTC Points Table) में छठे स्थान पर मौजूद है। वर्तमान में भारत का जीत प्रतिशत 48.15 है।

वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है और टीम पांचवें स्थान से फिसलकर आठवें पायदान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर इंग्लैंड सातवें स्थान पर मौजूद है, जबकि वेस्टइंडीज नौवें स्थान पर काबिज है, जिसने अब तक खेले गए 8 मैचों में से एक ड्रॉ समेत 7 मुकाबले गंवाए हैं।

WTC Points Table : इन शीर्ष चार टीमों का दबदबा

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका (WTC Points Table) में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर काबिज है। टीम ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें 7 मुकाबलों में जीत दर्ज की है और सिर्फ 1 मैच में हार का सामना किया है। ऑस्ट्रेलिया के 84 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत (PCT) 87.50 है। ऑस्ट्रेलिया 2023 की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप विजेता भी रह चुकी है।

दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम मौजूद है। कीवी टीम ने अब तक 3 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 2 में जीत हासिल की है जबकि 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। टीम के खाते में 28 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत 77.78 है। न्यूजीलैंड ने साल 2021 में पहला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खिताब अपने नाम किया था।

वहीं तीसरे स्थान पर मौजूदा चैंपियन दक्षिण अफ्रीका की टीम बनी हुई है। टीम ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिनमें 3 में जीत और 1 में हार मिली है। दक्षिण अफ्रीका के 36 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत 75.00 है।

चौथे स्थान पर श्रीलंका की टीम काबिज है। श्रीलंका ने अब तक 2 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 1 मैच जीता है और 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। टीम के पास 16 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत 66.67 है। फिलहाल मौजूदा फॉर्म को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को फाइनल के प्रमुख दावेदारों में माना जा रहा है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में मौजूदा पॉइंट्स टेबल

टीम मैच जीते हारे टाई ड्रॉ बिना परिणाम अंक जीत प्रतिशत (PCT)
ऑस्ट्रेलिया 8 7 1 0 0 0 84 87.50
न्यूजीलैंड 3 2 0 0 1 0 28 77.78
दक्षिण अफ्रीका 4 3 1 0 0 0 36 75.00
श्रीलंका 2 1 0 0 1 0 16 66.67
बांग्लादेश 4 2 1 0 1 0 28 58.33
भारत 9 4 4 0 1 0 52 48.15
इंग्लैंड 10 3 6 0 1 0 38 31.67
पाकिस्तान 4 1 3 0 0 0 4 8.33
वेस्टइंडीज 8 0 7 0 1 0 4 4.17

ये भी पढ़े : IND vs AFG : अफगानिस्तान सीरीज में जगह डिजर्व करते थे ये 4 खिलाड़ी, लेकिन चयनकर्ताओं ने अपने चहेतों के चक्कर में इनका काटा

FAQS

बांग्लादेश और पाकिस्तान के दूसरे टेस्ट का क्या नतीजा रहा ?

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 78 रनों से हराया।

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!