Posted inक्रिकेट (Cricket)

IND vs AFG : अफगानिस्तान सीरीज में जगह डिजर्व करते थे ये 4 खिलाड़ी, लेकिन चयनकर्ताओं ने अपने चहेतों के चक्कर में इनका काटा पत्ता

IND vs AFG

IND vs AFG : भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। हालांकि टीम चयन के बाद क्रिकेट जगत में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। चुनी गई भारतीय टीम को लेकर एक्सपर्ट्स और फैंस के बीच बहस छिड़ गई है, क्योंकि कुछ ऐसे सीनियर और अनुभवी खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं मिली, जिन्होंने हाल के समय में आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है।

ऐसे में चयनकर्ताओं के फैसले पर सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर किन मानकों के आधार पर टीम का चयन किया गया। आज हम ऐसे ही 4 खिलाड़ियों के बारे में बात करेंगे, जो अपने प्रदर्शन के दम पर भारत-अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज़ की टीम में जगह पाने के प्रबल दावेदार थे, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया।

IND vs AFG : 4 खिलाड़ी जो अफगानिस्तान सीरीज में करते थे जगह डिजर्व

1. आकिब नबी

Auqib Nabi must debut for India in England: Sourav Ganguly urges BCCI, Ajit Agarkar directly for India Call-Up - myKhel

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के चयन में जम्मू-कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को मौका नहीं मिला, जिसने कई फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स को हैरान कर दिया। घरेलू क्रिकेट में उनके लगातार शानदार प्रदर्शन के बावजूद चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज किया, जिस पर सवाल उठ रहे हैं।

बारामुला, जम्मू-कश्मीर से आने वाले 29 वर्षीय दाएं हाथ के मीडियम-फास्ट गेंदबाज आकिब नबी ने 2025-26 के रणजी ट्रॉफी सीजन में अपनी गेंदबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। उन्होंने न सिर्फ अपनी टीम को पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई, बल्कि पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 60 विकेट लेकर इतिहास भी रच दिया।

ऐसे प्रदर्शन के बाद उम्मीद की जा रही थी कि उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में मौका मिल सकता है, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा नहीं जताया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में क्या उनके घरेलू प्रदर्शन का उन्हें टीम इंडिया में इनाम मिल पाता है या नहीं।

2. मोहम्मद शमी

Mohammed Shami unlikely for England Test series; ability to bowl long spells a concern | Cricket News - The Indian Express

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से फिटनेस और फॉर्म की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि घरेलू क्रिकेट में उन्होंने शानदार वापसी की और 2025-26 सीजन में बंगाल की ओर से खेलते हुए रणजी ट्रॉफी में 36 विकेट अपने नाम किए। इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट टीम में मौका मिलेगा, लेकिन चयनकर्ताओं ने एक बार फिर उन्हें नजरअंदाज कर दिया।

अगर शमी के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 64 टेस्ट मैचों में 229 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 27.71 और इकोनॉमी 3.31 रही है। साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 6 बार पांच विकेट हॉल और 12 बार चार विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। इतने शानदार रिकॉर्ड के बावजूद टीम में उनकी गैरमौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

3 अभिमन्यु ईश्वरन

SMAT 2025-26: Abhimanyu Easwaran tunes out noise, vows to keep improving every day - Sportstar

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए अभिमन्यु ईश्वरन को भी टीम में शामिल नहीं किया गया। यह फैसला कई फैंस के लिए हैरान करने वाला रहा, क्योंकि उन्हें इससे पहले भारत की कई टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वॉड में चुना जा चुका है। हालांकि लगातार टीम का हिस्सा रहने के बावजूद उन्हें अब तक टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू करने का मौका नहीं मिल सका है।

अगर उनके घरेलू रिकॉर्ड पर नजर डालें तो अभिमन्यु ईश्वरन ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। बंगाल के इस ओपनिंग बल्लेबाज ने 103 फर्स्ट क्लास मैचों में 7,842 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 48.71 का रहा है। इस दौरान उन्होंने 27 शतक और 31 अर्धशतक भी लगाए हैं। रणजी ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट में लगातार रन बनाने के बावजूद उन्हें एक बार फिर नजरअंदाज कर दिया गया।

4. स्मरण रविचंद्रन

स्मरण रविचंद्रन के विचारों की झलक | Cricbuzz.com

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए स्मरण रविचंद्रन को भी भारतीय टीम में मौका नहीं मिला। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया, जिससे कई फैंस हैरान नजर आए।

कर्नाटक के बाएं हाथ के बल्लेबाज स्मरण रविचंद्रन ने हाल के घरेलू सीजन में अपने बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 17 मैचों में 1,530 से ज़्यादा रन बनाए हैं, जहां उनका औसत 73 से ज्यादा का रहा है।

इसके अलावा उन्होंने कई बड़ी पारियां खेलकर अपनी बल्लेबाजी क्षमता साबित की है, जिसमें चंडीगढ़ के खिलाफ 227 रन, केरल के खिलाफ 220 रन और पंजाब के खिलाफ 203 रन जैसी शानदार पारियां शामिल हैं। इतने शानदार रिकॉर्ड के बावजूद उन्हें टीम में जगह नहीं मिलना चयनकर्ताओं के फैसले पर सवाल खड़े करता है।

ये भी पढ़ें: GT vs CSK Streaming Guide: गुजरात और चेन्नई की भिड़ंत कहां देखें LIVE? जानें स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

FAQS

भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच टेस्ट कब खेला जाएगा ?

6 जून

 

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!