Mumbai Indians vs Chennai Super Kings: आईपीएल में जब भी दो टीमों के बीच सबसे बड़ी राइवलरी की बात आती है तो सभी के मन में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का नाम आता है। इन दोनों टीमों के बीच लीग में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं और दोनों ही पांच-पांच बार की चैंपियन हैं। ऐसे में जब भी इनके बीच मुकाबला होता है तो फिर खिलाड़ियों के साथ-साथ दोनों टीमों के फैंस में भी अलग ही प्रतिद्वंदिता देखने को मिलती है।
अब एक बार फिर से दर्शकों को Mumbai Indians vs Chennai Super Kings मुकाबला देखने को मिलने वाला है। जी हां, आईपीएल 2026 के 33वें मैच में मुंबई और चेन्नई का आमना-सामना होगा।
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings: मुंबई और चेन्नई के बीच मैच की टाइमिंग और वेन्यू की जानकारी

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला गुरुवार, 23 अप्रैल को खेला जाएगा। इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगी। वहीं, इसका आयोजन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा, जो हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम का होम ग्राउंड भी है। ऐसे में घरेलू फैंस का जोरदार समर्थन खिलाड़ियों का हौसला और भी बढ़ाने का काम करेगा। वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार होती है और यहां स्ट्रोक प्ले आसान होता है। इसी वजह से एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि, शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों से सावधान रहना होगा।
IPL 2026 की अंक तालिका में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का हाल
आईपीएल के मौजूदा सीजन में मुंबई और चेन्नई दोनों का ही प्रदर्शन अभी तक उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। मुंबई की टीम ने अपने छह में से सिर्फ मैचों में ही जीत हासिल की है। ऐसा ही हाल चेन्नई की टीम का भी है। अंक तालिका में दोनों ही टीमें 4-4 अंकों के साथ क्रमशः सातवें और आठवें स्थान पर हैं। हालांकि, हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम ने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को 99 रन से हराकर जबरदस्त वापसी के संकेत दिए थे। अब टीम में विल जैक्स भी शामिल हो गए हैं। इससे संतुलन और मजबूत हो गया है।
वहीं, चेन्नई को अपने पिछले मैच में SRH के हाथों 10 रन से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, इंजरी के कारण बेहतरीन फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज आयुष म्हात्रे शेष मैचों से बाहर हो गए हैं, जो एक बड़ा झटका है। एमएस धोनी के खेलने को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। हालांकि, स्पेंसर जॉनसन के आने से गेंदबाजी मजबूत हुई है।
खैर, दोनों टीमों का प्रदर्शन चाहे जैसा रहा हो, लेकिन जब Mumbai Indians vs Chennai Super Kings मुकाबला होगा, तो दोनों ही टीमें जीत के लिए अपना पूरा जोर लगाना चाहेंगी।
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings मुकाबले की मोबाइल और लैपटॉप पर लाइव स्ट्रीमिंग
आईपीएल में बड़ी टीमों के मैचों के दौरान व्यूअरशिप काफी ज्यादा हो जाती है और ऐसी ही उम्मीद Mumbai Indians vs Chennai Super Kings मुकाबले को लेकर भी है। इस मैच का मज़ा मोबाइल और लैपटॉप पर लेने के लिए जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट का विकल्प होगा। ऐप मोबाइल पर ही चलेगा, लेकिन वेबसाइट पर आप मोबाइल के साथ-साथ लैपटॉप पर भी स्ट्रीमिंग का मजा ले सकते हैं।
हालांकि, इसके लिए आपके पास जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है। अगर सब्सक्रिप्शन नहीं है तो शुरूआती के कुछ मिनट आपको फ्री में स्ट्रीमिंग का मजा मिलेगा लेकिन फिर यह बंद हो जाएगी। हालांकि, कुछ टेलीकॉम ऑपरेटर आपको रिचार्ज के साथ JioHotstar का सब्सक्रिप्शन भी देते हैं। इससे आप मैच का मज़ा आराम से ले सकते हैं।
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings मैच टीवी पर ऐसे देखें
काफी सारे फैंस आईपीएल के मैचों का लुत्फ़ टीवी पर देखकर उठाते हैं। ऐसे में Mumbai Indians vs Chennai Super Kings मुकाबले का आनंद भी आप टीवी पर ले सकते हैं। इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर देखा जा सकता है। फैंस को अंग्रेजी और हिंदी के साथ-साथ क्षेत्रीय भाषाओं में कमेंटरी की सुविधा भी प्रदान की जा रही है, जिससे मैच का मजा दोगुना हो जाता है। ऐसे में परिवार के साथ अपनी पसंद की भाषा में टीवी पर मैच का मज़ा लिया जा सकता है।
FAQs
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings मुकाबला कब खेला जाना है?
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings मुकाबले को आधिकारिक तौर पर किन प्लेटफार्म पर देखा जा सकता है?
यह भी पढ़ें: केएल राहुल पर भड़के कप्तान Axar Patel, SRH के खिलाफ DC की हार के लिए ठहराया जिम्मेदार; गेंदबाजों का किया बचाव