Posted inक्रिकेट (Cricket)

MI vs CSK मैच प्रेडिक्शन: पिच, स्कोर और विनर का पूरा गणित, सबकुछ एक जगह

MI vs CSK मैच प्रेडिक्शन: पिच, स्कोर और विनर का पूरा गणित, सबकुछ एक जगह

MI vs CSK: आईपीएल 2026 का 33वां मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले का वेन्यू मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम है। दोनों ही टीमों के बीच राइवलरी काफी जबरदस्त है, इसी वजह से फैंस भी मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित हैं। हालांकि, मौजूदा सीजन में मुंबई और चेन्नई दोनों ही खराब प्रदर्शन से जूझ रही हैं लेकिन इनके बीच होने वाले मैच के धमाकेदार होने की उम्मीद लगाई जा रही है।

इस लेख में हम आपको MI vs CSK मैच से जुड़ी सभी जानकारी बताने जा रहे हैं, जिसमें मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और प्रेडिक्शन शामिल है।

MI vs CSK मैच प्रीव्यू

MI vs CSK मैच प्रेडिक्शन: पिच, स्कोर और विनर का पूरा गणित, सबकुछ एक जगह

मौजूदा आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर गुरुवार, 23 अप्रैल को होगी। इस मुकाबले का आयोजन वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में होगा, जो एक हाई-स्कोरिंग ग्राउंड है।

इस सीजन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अभी तक फीका ही रहा है लेकिन पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 99 रनों की जीत से हौसले जरूर बुलंद हुए होंगे। अंक तालिका में मुंबई की टीम छह मैचों के बाद 4 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।

चेन्नई सुपर किंग्स का सफर भी अभी तक काफी मुश्किल भरा है। खिलाड़ियों की इंजरी के बीच चेन्नई की टीम लय की तलाश में है। छह मुकाबलों में पहले तीन हारने के बाद, दो जीत मिली थीं लेकिन फिर पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा। छह मैचों के बाद 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में सीएसके आठवें स्थान पर है।

MI vs CSK मैच डिटेल्स 

  • मैच: मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स
  • स्टेडियम: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
  • तारीख: 23 अप्रैल
  • समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
  • लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, JioHotstar ऐप/वेबसाइट

MI vs CSK का हेड टू हेड रिकॉर्ड

  • कुल मैच: 39
  • मुंबई इंडियंस: 21 जीत
  • चेन्नई सुपर किंग्स: 18 जीत
  • टाई: 0
  • बेनतीजा: 0

MI vs CSK मैच के लिए वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यहाँ की छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड बैटिंग को आसान बनाने में मददगार हैं। पिच आमतौर पर सपाट होती है और इसकी निचली सतह सख्त लाल मिट्टी की होती है, जिससे गेंद को अच्छी उछाल और गति मिलती है और बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं। यह एक उच्च स्कोरिंग मैदान भी है, जहां 170-200 के स्कोर आम बात हैं, और यहां तक ​​कि 200 से अधिक के स्कोर भी नियमित रूप से बनते हैं। इस सीजन खेले गए तीन मुकाबलों की हर पारी में 190 से ज्यादा का स्कोर ही बना है।

तेज गेंदबाजों को शुरुआती कुछ ओवरों में स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, परिस्थितियां आमतौर पर बल्लेबाजों के पक्ष में होती हैं, स्पिनरों को सीमित सहायता ही मिलती है। शाम के मैचों में ओस एक और महत्वपूर्ण कारक है, जिससे अक्सर लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है।

MI vs CSK मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI और इम्पैक्ट प्लेयर

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, मिचेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह

इम्पैक्ट प्लेयर: अश्वनी कुमार

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी, अकील हुसैन, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज

इम्पैक्ट प्लेयर: गुरजपनीत सिंह

MI vs CSK मैच को लेकर प्रेडिक्शन

टॉस: हार्दिक पांड्या

पावरप्ले का स्कोर: चेन्नई सुपर किंग्स (50-60), मुंबई इंडियंस (55-65)

10 ओवर का स्कोर: चेन्नई सुपर किंग्स (100-110), मुंबई इंडियंस (115-125)

15 ओवर का स्कोर: चेन्नई सुपर किंग्स (140-150), मुंबई इंडियंस (160-170)

20 ओवर का स्कोर: चेन्नई सुपर किंग्स (180-190), मुंबई इंडियंस (200-210)

मैच में सबसे ज्यादा रन: क्विंटन डी कॉक (मुंबई इंडियंस )

मैच में सबसे ज्यादा विकेट: अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स)

मैच में 30+ रन बनाने वाले बल्लेबाज: संजू सैमसन और डेवाल्ड ब्रेविस (चेन्नई सुपर किंग्स), क्विंटन डी कॉक और तिलक वर्मा (मुंबई इंडियंस )

मैच में 2+ विकेट लेने वाले गेंदबाज: अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन (चेन्नई सुपर किंग्स), जसप्रीत बुमराह और अश्वनी कुमार (मुंबई इंडियंस)

विजेता: मुंबई इंडियंस

FAQs

MI vs CSK मैच में किस टीम के जीतने का प्रेडिक्शन है?
मुंबई इंडियंस

यह भी पढ़ें: MI vs CSK Playing 11: कैसी होगी मुंबई बनाम चेन्नई मैच की प्लेइंग-XI? रोहित-धोनी दोनों की एंट्री, जानें सभी नाम

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!