Posted inक्रिकेट (Cricket)

MI vs SRH: हैदराबाद ने मुंबई के उड़ाए होश, चौथे सबसे बड़े रन चेज को दिया अंजाम, रिकेल्टन के शतक पर भारी पड़े हेड-क्लासेन

MI vs SRH: हैदराबाद ने मुंबई के उड़ाए होश, चौथे सबसे बड़े रन चेज को दिया अंजाम, रिकेल्टन के शतक पर भारी पड़े हेड-क्लासेन

MI vs SRH: IPL 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में पहले खेलते हुए मुंबई की टीम ने 243/5 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम ने 18.4 ओवर में 249/4 का स्कोर बनाया और आईपीएल इतिहास के चौथे सबसे बड़े रन चेज को अंजाम दिया।

जैक्स-रिकेल्टन का पावरप्ले में कमाल, MI vs SRH मैच में दिलाई तूफानी शुरुआत

MI vs SRH: हैदराबाद ने मुंबई के उड़ाए होश, चौथे सबसे बड़े रन चेज को दिया अंजाम, रिकेल्टन के शतक पर भारी पड़े हेड-क्लासेन

MI vs SRH मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत जबरदस्त रही। सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे विल जैक्स ने रयान रिकेल्टन के साथ तेजी से रन बटोरे और इन दोनों ने 25 गेंदों में ही अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली। इसके बाद, भी इनका कमाल जारी रहा और पावरप्ले का अंत बिना किसी नुकसान के 78 रन पर किया।

इस जोड़ी का अंत 93 के स्कोर पर हुआ और MI vs SRH मैच में जैक्स 22 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद, बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप प्रदर्शन देखने को मिला और वह महज 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

रिकेल्टन ने जड़ा MI के लिए सबसे तेज शतक, हार्दिक पांड्या ने भी MI vs SRH मुकाबले में खेली तूफानी पारी

रयान रिकेल्टन अलग ही रूप में नजर आ रहे थे और उन्होंने 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद, तीसरे विकेट के लिए नमन धीर (22) के साथ 55 रनों की साझेदारी करते हुए स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। फिर 15वें ओवर में 44 गेंदों पर रिकेल्टन ने मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बना दिया।

कप्तान हार्दिक पांड्या भी शानदार लय में नजर आए और उन्होंने 15 गेंदों में 31 रन बनाकर रिकेल्टन के साथ 56 रनों की साझेदारी करते हुए स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया।

MI vs SRH मैच में मुंबई ने बनाए 243 रन, रिकेल्टन लौटे नाबाद

हार्दिक का विकेट 19वें ओवर में 221 के स्कोर पर गिरा। इसके बाद, बल्लेबाजी करने आए तिलक वर्मा ने निराश किया और 5 गेंदों में 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि, रिकेल्टन MI vs SRH मैच में अंत तक नाबाद रहे और 55 गेंदों में 123 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और आठ छक्के भी शामिल रहे। वहीं, रॉबिन मिंज 1 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह मुंबई ने 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से प्रफुल हिंगे ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

अभिषेक-हेड का कहर, MI vs SRH मैच में मुंबई के गेंदबाजों की हालत की खराब

MI vs SRH मैच में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत कमाल की रही। अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की जोड़ी ने चौथे ओवर में ही 50 का स्कोर पार करा दिया और पावरप्ले में 92 रन जड़ दिए। इस दौरान हेड ज्यादा आक्रामक अंदाज में नजर आए और अभिषेक ने भी उनका बखूबी साथ दिया।

हेड ने 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन अभिषेक शर्मा चूक गए और 24 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों के बीच 8.4 ओवर में 129 रनों की साझेदारी हुई।

जल्दी-जल्दी तीन विकेट गिरने से MI vs SRH मैच में हैदराबाद को लगा झटका

अभिषेक शर्मा के आउट होते ही सनराइजर्स हैदराबाद की पारी लड़खड़ाने सी लगी। शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन खाता भी नहीं खोल पाए और नौवें ओवर में ही आउट हो गए। इसके बाद, खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे ट्रैविस हेड भी चलते बने। इस तरह सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 129/0 से 133/3 हो गया।

यहां से हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी ने मोर्चा संभाला। क्लासेन ने तेजी से रन बटोरे और रेड्डी के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की।

क्लासेन की शानदार अर्धशतकीय पारी, हैदराबाद को MI vs SRH मैच में दिलाई जीत

MI vs SRH मैच में हेनरिक क्लासेन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उनके और रेड्डी के बीच 80 रनों की साझेदारी हुई और जब लग रहा था कि ये जोड़ी मैच समाप्त करेगी, तभी रेड्डी 21 रन बनाकर 213 के स्कोर पर आउट हो गए। हालांकि, फिर सलिल अरोड़ा ने तूफानी अंदाज दिखाया और क्लासेन के साथ 14 गेंदों में 36 रनों की अविजित साझेदारी करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। सलिल ने 10 गेंदों में 30 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, क्लासेन ने नाबाद रहकर 30 गेंदों में 65 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की तरफ से एएम गजनफर ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके।

FAQs

MI vs SRH मुकाबले में हैदराबाद ने कितने विकेट से जीत दर्ज की?
6 विकेट

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के अब तक की ड्रीम टीम का हुआ ऐलान! अभिषेक, वैभव, नरेन, भुवनेश्वर….

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!