MI vs SRH: आईपीएल 2026 में 41वां मैच मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होना है। यह मुकाबला 29 अप्रैल को मुंबई में खेला जाएगा। इस मुकाबले की अहमियत दोनों ही टीमों के लिए काफी ज्यादा है। लगातार हार का सामना कर रही मुंबई के लिए प्लेऑफ के लिहाज से लगभग हर एक मैच में जीत जरूरी है। वहीं, हैदराबाद के लिए टॉप 4 की रेस में खुद को मजबूती बनाए रखने के लिहाज से जीत काफी अहम है।
इस लेख में हम आपको MI vs SRH मैच प्रीव्यू, लाइव स्ट्रीमिंग, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और मुकाबले के संभावित स्कोर के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं।
MI vs SRH मैच प्रीव्यू

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने आने को तैयार हैं। इनकी भिड़ंत बुधवार, 29 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 से शुरू होगा।
मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन कुछ खास नहीं रहा है और एक मजबूत स्क्वाड के बावजूद जीत के लिए जूझना पड़ रहा है। यही कारण है कि टीम पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर मौजूद है। उसने अभी तक 7 मैच खेले हैं और 2 जीत के बाद 4 अंक हैं। अपने पिछले मैच में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 103 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।
दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद को शुरुआत में संघर्ष करना पड़ा था लेकिन फिर टीम जीत की राह में लौट आई और लगातार अच्छा कर रही है। हैदराबाद ने अभी तक 8 मैच खेले हैं और 5 जीत के साथ 10 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। पैट कमिंस की अगुआई में SRH ने अपने पिछले मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स को एक हाई स्कोरिंग मैच में हराया था।
MI vs SRH मैच डिटेल्स
- मैच: मुंबई इंडियंस vs सनराइजर्स हैदराबाद
- स्टेडियम: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
- तारीख: 29 अप्रैल
- समय: भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे
- लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, JioHotstar ऐप/वेबसाइट
MI vs SRH: IPL में हेड टू हेड रिकॉर्ड
- कुल मैच: 25
- मुंबई इंडियंस: 15 जीत
- सनराइजर्स हैदराबाद: 10 जीत
- टाई: 0
- बेनतीजा: 0
MI vs SRH वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम को बल्लेबाजों की पसंद का माना जाता है, क्योंकि यहां की पिच शॉट मेकिंग के लिए काफी मददगार होती है। बाउंस अच्छा मिलता है, जिससे बल्लेबाजों को अपने शॉट खेलने की आजादी मिलती है। वहीं, आउटफील्ड तेज होने के कारण टाइमिंग से खेला गया शॉट भी बाउंड्री तक आसानी से पहुंच जाता है। इस सीजन अब तक चार मैच हुए हैं, जिनमें 5 पारियों में 200 से ज्यादा का स्कोर बना है। इससे साफ पता चलता है कि गेंदबाजों को ज्यादा हेल्प नहीं है। हालांकि, लगातार अच्छी लाइन और लेंथ के कारण कई बार बल्लेबाज गलती कर जाते हैं।
MI vs SRH मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, अश्वनी कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर: एएम गजनफर
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा
इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रैविस हेड
MI vs RR मैच को लेकर प्रेडिक्शन
टॉस: सनराइजर्स हैदराबाद
पावरप्ले का स्कोर: मुंबई इंडियंस (40-50), सनराइजर्स हैदराबाद (50-60)
10 ओवर का स्कोर: मुंबई इंडियंस (80-90), सनराइजर्स हैदराबाद (110-120)
15 ओवर का स्कोर: मुंबई इंडियंस (140-150), सनराइजर्स हैदराबाद(160-170)
20 ओवर का स्कोर: मुंबई इंडियंस (200-210), सनराइजर्स हैदराबाद (210-220)
मैच में सबसे ज्यादा रन: ईशान किशन(सनराइजर्स हैदराबाद)
मैच में सबसे ज्यादा विकेट: एएम गजनफर (मुंबई इंडियंस)
मैच में 30+ रन बनाने वाले बल्लेबाज: क्विंटन डी कॉक और तिलक वर्मा (मुंबई इंडियंस), ईशान किशन और अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद)
मैच में 2+ विकेट लेने वाले गेंदबाज: एएम गजनफर और जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस), ईशान मलिंगा और पैट कमिंस (सनराइजर्स हैदराबाद)
विजेता: सनराइजर्स हैदराबाद