Posted inक्रिकेट (Cricket)

PBKS vs RR: प्रियांश आर्य के छक्के से इम्प्रेस हुईं प्रीति जिंटा, खास रिएक्शन से लूटी महफ़िल; देखें वायरल वीडियो

PBKS vs RR: Priyansh Arya के छक्के से इम्प्रेस हुईं प्रीति जिंटा, खास रिएक्शन से लूटी महफ़िल; देखें वायरल वीडियो

Preity Zinta’s reaction on Priyansh Arya six: IPL 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुल्लांपुर में महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीता और पंजाब को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। इसके बाद, शानदार फॉर्म में चल रहे ओपनर प्रियांश आर्य ने तेज शुरुआत दिलाने का प्रयास किया और कुछ बेहतरीन शॉट खेले लेकिन फिर 11 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हो गए।

प्रियांश आर्य की पारी में पांच चौके और एक छक्का शामिल रहा। इस एकमात्र छक्के के दम पर ही प्रियांश ने महफ़िल लूट ली। उनके जबरदस्त शॉट से गेंदबाज, कमेंटेटर और पंजाब फ्रेंचाइजी की मालकिन प्रीति जिंटा भी प्रभवित थीं और सभी का रिएक्शन खास रहा। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा प्रीति के रिएक्शन की हो रही है।

नांद्रे बर्गर के खिलाफ प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) का बेहतरीन छक्का

PBKS vs RR: Priyansh Arya के छक्के से इम्प्रेस हुईं प्रीति जिंटा, खास रिएक्शन से लूटी महफ़िल; देखें वायरल वीडियो

पंजाब किंग्स की पारी के पहले ओवर में प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) को स्ट्राइक नहीं मिली और सभी छह गेंदें प्रभसिमरन सिंह ने खेली। इसके बाद, अगले ओवर में स्ट्राइक पर आए प्रियांश ने तबाही मचा दी और राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज नांद्रे बर्गर के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाए। उन्होंने इस ओवर में 6 गेंदों में 21 रन बटोरे। इस दौरान पहली गेंद पर दो रन लिए। इसके बाद, दूसरी गेंद पर चौका जड़ा। फिर तीसरी गेंद पर छक्का लगाया और चौथी व पांचवीं गेंद पर चौके जड़े। इसके बाद, अंतिम गेंद पर सिंगल लिया।

तीसरी गेंद पर प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) का छक्का काफी जबरदस्त था, जो उन्होंने ऑफ स्टंप की लाइन वाली लेंथ गेंद पर खड़े-खड़े डीप एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से बाउंड्री के पार भेज दिया। इस शॉट को देखकर नांद्रे बर्गर के चेहरे पर भी हवाएं उड़ी हुई थीं और उन्हें भी यकीन नहीं हो रहा था। वहीं, कमेंट्री में आकाश चोपड़ा ने भी प्रियांश की तारीफ की।

प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) के सिक्स पर प्रीति जिंटा ने यूं किया रिएक्ट

बाएं हाथ के बल्लेबाज प्रियांश आर्य के बल्ले से जबरदस्त छक्के को देखकर प्रीति जिंटा भी काफी खुश नजर आईं। स्टैंड्स में बैठकर मैच का लुत्फ़ उठा रहीं प्रीति गौर से बल्लेबाज को देख रही थीं और तालियां भी बजा रहीं थी। उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

आप भी देखें वीडियो:

IPL 2026 में 250 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से प्रियांश आर्य बना रहे हैं रन

इंडियन प्रीमियर लीग में 2025 के सीजन में डेब्यू करने वाले प्रियांश आर्य ने काफी प्रभावित किया था और अपना वही अंदाज लेकर मौजूदा सीजन में तबाही मचा रहे हैं। प्रियांश की सबसे बड़ी खासियत पहली गेंद से बेखौफ होकर बल्लेबाजी करना है। वह सामने कौन सा गेंदबाज है, यह नहीं देखते हैं और अगर गेंद उनके एरिया में होती है तो फिर बड़ा शॉट खेलने से नहीं हिचकिचाते हैं। यही कारण हैं कि इस सीजन उनका स्ट्राइक रेट 250 से ज्यादा का है।

अभी तक प्रियांश आर्य ने 7 पारियों में 40.42 की औसत से 283 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 250.44 का रहा है। प्रियांश के बल्ले से दो अर्धशतकीय पारियां भी आई हैं।

FAQs

PBKS vs RR मैच में प्रियांश आर्य ने कितने रनों की पारी खेली?
29
प्रियांश आर्य ने किस गेंदबाज के खिलाफ छक्का लगाया, जिसके बाद प्रीति जिंटा भी तालियां बजाती नजर आईं?
नांद्रे बर्गर

यह भी पढ़ें: MI vs SRH Playing 11: कैसी होगी हैदराबाद बनाम मुंबई मैच की प्लेइंग-XI? Rohit की वापसी, देखें सभी खिलाड़ियों की लिस्ट

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!