2-star player likely to comeback in Team India for Afghanistan Series: 6 जून से भारत और अफगानिस्तान के एक्शन की शुरुआत होने वाली है। लगभग तीन महीने बाद टीम इंडिया मैदान पर वापस नजर आएगी, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से भारत ने कोई सीरीज नहीं खेली और सभी खिलाड़ी IPL 2026 में व्यस्त हैं।
अफगानिस्तान को भारत दौरे पर 1 टेस्ट और 3 वनडे खेलने हैं। रेड बॉल मुल्लांपुर में होगा। वहीं, 14 जून से शुरू होने वाली वनडे सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ और तीसरा व अंतिम मुकाबला 20 जून को चेन्नई में होगा। इन मुकाबलों के लिए 19 मई को टीम इंडिया (Team India) के टेस्ट और वनडे स्क्वाड का ऐलान होने वाला है। कुछ नए चेहरों को मौका मिलने की उम्मीद के बीच दो अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी की भी खबर है। हालांकि, ये दोनों खिलाड़ी अलग-अलग फॉर्मेट में वापसी करेंगे।
भारत के टेस्ट स्क्वाड में अफगानिस्तान मुकाबले के लिए दिग्गज तेज गेंदबाज की वापसी की संभावना

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट स्क्वाड के लिए टीम इंडिया (Team India) के बल्लेबाजी विभाग में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है और उन्हीं खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है, जो पहले हिस्सा रहे हैं। हालांकि, गेंदबाजी विभाग में फेरबदल की उम्मीद जताई जा रही है। जसप्रीत बुमराह के खेलने की संभावना काफी कम है, क्योंकि यह टेस्ट WTC का हिस्सा नहीं हैं। वहीं, मोहम्मद सिराज को भी आराम दिया जा सकता है, क्योंकि उनकी टीम गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार है। ऐसे में सिराज का वर्कलोड मैनेजमेंट भी काफी जरूरी है।
अगर ये दोनों सीनियर गेंदबाज नहीं खेलते हैं तो प्रसिद्ध कृष्णा के साथ गुरनूर बरार और आकिब नबी को जैसे नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है, क्योंकि इन पर चयन समिति की खास नजर है। वहीं, रेव स्पोर्टज़ ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मोहम्मद शमी की भी वापसी हो सकती है, जिन्होंने WTC फाइनल 2023 से एक भी टेस्ट नहीं खेला है लेकिन बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट और आईपीएल 2026 में अपनी फिटनेस साबित की है।
संजू सैमसन भी टीम इंडिया (Team India) के ODI स्क्वाड में आ सकते हैं नजर
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने टूर्नामेंट में 300 से ज्यादा रन बनाए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे। वहीं, आईपीएल 2026 में भी दो शतक जड़ चुके हैं। इसी वजह से BCCI उनके प्रदर्शन से काफी खुश नजर आ रहा है। रेव स्पोर्टज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्य विकेटकीपर केएल राहुल के बैकअप के रूप में संजू को मौका मिल सकता है। उनके आने से टीम इंडिया (Team India) के वनडे सेट-अप से ऋषभ पंत की छुट्टी होनी तय है, जो मौजूदा आईपीएल सीजन में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं।
🚨 SANJU SAMSON IS COMING BACK 🚨
– Sanju Samson is likely to be picked for the ODIs against Afghanistan. [Subhayan Chakraborty from RevSportz]
Shami could make a comeback into the Test team. pic.twitter.com/pcHPhPbT7U
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 18, 2026
19 मई को टीम इंडिया का होगा ऐलान
मोहम्मद शमी और संजू सैमसन को वापसी का मौका मिलेगा या नहीं, इसका पता मंगलवार, 19 मई को चल जाएगा, क्योंकि BCCI द्वारा अफगानिस्तान सीरीज के लिए दोनों स्क्वाड की घोषणा की जानी है। ये भी देखना होगा कि किन नए चेहरों को मौका मिलेगा और किन पुराने खिलाड़ियों की छुट्टी हो सकती है।
FAQs
अफगानिस्तान के खिलाफ मोहम्मद शमी को टीम इंडिया के किस स्क्वाड में मौका मिल सकता है?
संजू सैमसन वनडे स्क्वाड में किस रिप्लेस कर सकते हैं?
यह भी पढ़ें: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आधिकारिक ऐलान, पूरा कार्यक्रम आया सामने, तारीखें भी हुई घोषित