Posted inक्रिकेट (Cricket)

नंबर-3 के लिए चयनकर्ताओं की तलाश खत्म, अफगानिस्तान के खिलाफ इस बल्लेबाज को मौका दे रहे कोच गंभीर

नंबर-3 के लिए चयनकर्ताओं की तलाश खत्म, Afghanistan के खिलाफ इस बल्लेबाज को मौका दे रहे कोच गंभीर

India vs Afghanistan: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से मुल्लांपुर में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट और उसके बाद होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज को लेकर भारत के स्क्वाड की चर्चा जोरों पर है। इन 4 मुकाबलों के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड की घोषणा 19 मई को होनी है, इसकी जानकारी खुद BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने हाल ही में दी थी। इसी वजह से सभी को मंगलवार का इंतजार है।

हालांकि, अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ स्क्वाड की घोषणा से पहले मीडिया रिपोर्ट्स में टीम सिलेक्शन को लेकर कई अहम अपडेट सामने आ रहे हैं। इसमें एक अपडेट टेस्ट में नंबर 3 के बल्लेबाज को लेकर है। इस पोजीशन में चेतेश्वर पुजारा के रिटायरमेंट के बाद कई खिलाड़ी खेल चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सॉलिड विकल्प नहीं मिला है। इसी वजह से अब एक ऐसे बल्लेबाज को चुना जा सकता है, जो आईपीएल 2026 में विराट कोहली का साथी है।

अफगनिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ इस बल्लेबाज को नंबर 3 पर मिल सकता है मौका

नंबर-3 के लिए चयनकर्ताओं की तलाश खत्म, Afghanistan के खिलाफ इस बल्लेबाज को मौका दे रहे कोच गंभीर

टीम इंडिया की पिछली दो टेस्ट सीरीज पर नजर डालें तो नंबर 3 पर साई सुदर्शन को ज्यादा मौके मिले हैं लेकिन उनका प्रदर्शन भरोसा जीतने लायक नहीं रहा है। उन्होंने अब तक 11 पारियों में 27.45 की साधारण औसत से 302 रन ही बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वाशिंगटन सुंदर को भी एक टेस्ट में इसी क्रम पर बल्लेबाजी के आजमाया गया था लेकिन उनका परफॉरमेंस भी उतना अच्छा नहीं रहा था। ऐसे में अब BCCI की योजना अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल को आजमाने की लग रही है।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, चयनकर्ता और हेड कोच गौतम गंभीर कर्नाटक के बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल से प्रभावित नजर आ रहे हैं और अब साई सुदर्शन की जगह उन्हें नंबर 3 पर मौका देने के बारे में विचार कर रहे हैं। इसी वजह से अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ पडिक्कल को मौका मिलने की संभावना है।

टीम इंडिया के लिए कर चुके हैं टेस्ट डेब्यू

देवदत्त पडिक्कल का नाम भले ही अभी अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ नंबर 3 पर बल्लेबाजी के कारण चर्चा में आ रहा हो लेकिन उनका टेस्ट डेब्यू 2024 में ही हो गया था। पडिक्कल ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में अपने करियर की शुरुआत की थी और आखिरी बार उसी साल ऑस्ट्रेलिया में मुकाबला खेले थे। अभी तक उन्होंने सिर्फ दो ही टेस्ट खेले हैं और इस दौरान एक अर्धशतक की मदद से 90 रन बनाए हैं।

हालांकि, फर्स्ट क्लास में देवदत्त पडिक्कल को 54 मैचों का अनुभव है। इसमें उन्होंने 42.67 की औसत से 3627 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक और 19 अर्धशतक आए हैं।

FAQs

अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की घोषणा कब होनी है?
19 मई

यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर का स्पेशल 100, विराट ने गेल को पछाड़ा; PBKS vs RCB मैच के 23 बड़े रिकॉर्ड

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!