Posted inक्रिकेट (Cricket)

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आधिकारिक ऐलान, पूरा कार्यक्रम आया सामने, तारीखें भी हुई घोषित

India-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आधिकारिक ऐलान, पूरा कार्यक्रम आया सामने, तारीखें भी हुई घोषित

India Tour of Sri Lanka Test Series Window Confirmed: भारतीय क्रिकेट जगत में आईपीएल 2026 का रोमांच छाया हुआ है। वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ अगले महीने खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए 19 मई को घोषित होने वाले स्क्वाड की भी चर्चा काफी ज्यादा हो रही है। इस बीच श्रीलंका क्रिकेट की तरफ से बड़ा ऐलान किया गया है और उसने भारत के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर खेले जाने वाले दो टेस्ट मुकाबलों की विंडो कंफर्म कर दी है।

श्रीलंका ने भारत (India) के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ठीक वैसा ही काम किया है, जैसा BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए किया है। BCCI ने आईपीएल 2026 के फाइनल के पांच दिन बाद ही अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट शेड्यूल किया है। वहीं, श्रीलंका क्रिकेट ने भी लंका प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के समापन के पांच दिन बाद ही दो टेस्ट मैचों की सीरीज की विंडो दी है।

श्रीलंका में 13 दिन में दो टेस्ट खेलती नजर आ सकती है भारतीय टीम

India-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आधिकारिक ऐलान, पूरा कार्यक्रम आया सामने, तारीखें भी हुई घोषित

दरअसल, श्रीलंका को अगस्त में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत भारत (India) के खिलाफ दो टेस्ट खेलने हैं। हालांकि, अभी तक सिर्फ यही जानकारी थी कि किस महीने में ये मुकाबले होने हैं लेकिन अब श्रीलंका क्रिकेट ने विंडो का ऐलान कर दिया है। 9 अगस्त को लंका प्रीमियर लीग का फाइनल खेले जाएगा और इसके बाद, 15 से 27 अगस्त के बीच श्रीलंका और भारत के बीच दो टेस्ट मैचों में एक्शन देखने को मिलेगा।

श्रीलंका क्रिकेट की तरफ से अभी तक आधिकारिक रूप से यह नहीं बताया गया कि कौन सा मैच किस तारीख से शुरू होगा और कहां खेला जाएगा लेकिन क्रिकबज को दोनों देशों के बोर्ड के करीबी सूत्रों ने विंडो की जानकारी दे दी। इसका मतलब है कि 13 दिनों में दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे।

श्रीलंका दौरे पर India के टी20 मुकाबलों को लेकर संशय की स्थिति

कुछ समय पहले मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया था कि श्रीलंकाई बोर्ड ने BCCI से दौरे पर तीन टी20 मैचों की सीरीज बढ़ाने का आग्रह किया है, जिस पर भारतीय बोर्ड ने सहमति भी दे दी थी लेकिन क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, इन मुकाबलों के शेड्यूल को लेकर अभी तक कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई है।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की स्थिति का जायजा लेने के लिए श्रीलंका गए हैं। ऐसे में देखना होगा कि सैकिया से बातचीत के बाद, श्रीलंकाई बोर्ड सभी मैचों का शेड्यूल जारी करता है या फिर सिर्फ दो टेस्ट ही खेले जाएंगे।

FAQs

भारत को श्रीलंका दौरे पर कितने टेस्ट खेलने हैं?
2
श्रीलंका और भारत के बीच टेस्ट सीरीज की विंडो क्या है?
15 से 27 अगस्त

यह भी पढ़ें: RR vs LSG LIVE: IPL 2026 का बड़ा मुकाबला मिस न करें, जानें राजस्थान बनाम लखनऊ की पूरी Streaming डिटेल

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!