Posted inक्रिकेट (Cricket)

MS Dhoni के पैर की सूजन ने बढ़ाई टेंशन, पूरे सीजन से अब रहेंगे बाहर! वायरल क्लिप देख CSK फैंस के छलके आंसू

MS Dhoni के पैर की सूजन ने बढ़ाई टेंशन, पूरे सीजन से अब रहेंगे बाहर! वायरल क्लिप देख CSK फैंस के छलके आंसू

MS Dhoni injury: आईपीएल 2026 का कारवां 49वें मैच तक पहुंच गया है, जिसमें आज LSG और RCB की टक्कर होने वाली है। इस लीग के शुरू से हर सीजन में खेलने वाले सिर्फ 4 ही खिलाड़ी रहे हैं, जिसमें एमएस धोनी का नाम भी शामिल है। अन्य तीन खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली और मनीष पांडे हैं। विराट और रोहित सीजन की शुरुआत में ही नजर आ गए थे, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए पिछले मैच में मनीष को भी मौका मिला था। इस तरह इन तीनों ने लगातार 19 सीजन में कम से कम एक मैच खेलने की प्रथा बरकरार रखी।

इस क्लब में एमएस धोनी (MS Dhoni) का नाम भी शुमार होने की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन वे अभी तक खेलते ही नहीं नजर आए हैं। धोनी को आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पिंडली में चोट लग गई थी और तब से ही बाहर हैं। पहले उनके 2 सप्ताह बाहर रहने की उम्मीद थी, लेकिन अब 1 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। धोनी की वापसी को लेकर लगातार चर्चा हो रही है, इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जो फैंस को भावुक कर रहा है।

एमएस धोनी (MS Dhoni) के बाएं पैर में काफी ज्यादा सूजन

MS Dhoni के पैर की सूजन ने बढ़ाई टेंशन, पूरे सीजन से अब रहेंगे बाहर! वायरल क्लिप देख CSK फैंस के छलके आंसू

चेन्नई सुपर किंग्स की दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 8 विकेट से जीत की चर्चा के बीच एमएस धोनी (MS Dhoni) का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी कुर्सी में बैठे हुए हैं और उनके बाएं पैर में काफी सूजन नज़र आ रही है। धोनी सपोर्ट के लिए जांघ पर ब्रेस बांधते नज़र आ रहे हैं। उनकी चोट काफी गंभीर नजर आ रही है। यह वीडियो फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

वायरल वीडियो में एमएस धोनी (MS Dhoni) की हालत देखकर फैंस हुए चिंतित

पिछले दो-तीन साल से एमएस धोनी (MS Dhoni) के साथ इंजरी की समस्या रही है। कभी वो घुटने की चोट से परेशान रहे तो कभी हैमस्ट्रिंग ने तकलीफ दी। इस बार उन्हें पिंडली की चोट ने घेर लिया। हालांकि, इस सीजन से पहले तक वे लगातार खेलते नजर आए लेकिन इस बार उनकी चोट ने उन्हें मैदान से दूर कर दिया। धोनी नेट्स में जरूर टीम के साथ अभ्यास करते दिखे, लेकिन अभी तक मैच फिट नहीं हो पाए हैं।

ऐसे में वायरल वीडियो को देखकर फैंस को एमएस धोनी की चिंता हो गई है। इस वीडियो के कमेंट में एक फैन ने कहा कि धोनी को अब आराम की जरूरत है। वहीं, एक फैन ने पूछा कि वे कब खेलेंगे। हालांकि, कुछ फैंस ने बताया कि यह वीडियो पिछले साल का है, क्योंकि जर्सी पुरानी है। ऐसे में इस बात की पुष्टि कर पाना मुश्किल है कि वीडियो अभी का है या पिछले सीजन का। खैर वीडियो चाहे जब का हो लेकिन फैंस को मैदान पर एमएस धोनी (MS Dhoni) की वापसी का इंतजार है।

FAQs

IPL 2026 में एमएस धोनी ने अभी तक कितने मैच खेले हैं?

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड-पाकिस्तान-श्रीलंका भिड़ेंगे, कब और कहां होंगे मुकाबले? जानें Tri-Series का पूरा प्लान

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!