Pakistan-England-Sri-Lanka ODI Tri-Series: 2027 में वनडे फॉर्मेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट यानी वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। इसके लिए सभी टीमों की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। पिछले दो सालों में सभी का फोकस टी20 वर्ल्ड कप के कारण सबसे छोटे फॉर्मेट में था, जो संपन्न हो चुका है। अब सभी की नजर वनडे वर्ल्ड कप पर है, जिसका आयोजन अक्टूबर-नवंबर में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होना है।
इस टूर्नामेंट से पहले फ्यूचर टूर प्रोग्राम के तहत लगभग सभी टीमों का काफी व्यस्त शेड्यूल है लेकिन अब पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच वनडे ट्राई-सीरीज (Tri-Series) भी खेली जाएगी, जो पहले से निर्धारित नहीं थी लेकिन श्रीलंका और इंग्लैंड की सहमति के बाद, इसके आयोजन के लिए रास्ता साफ़ हो गया है।
इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच के होगा वनडे फॉर्मेट में ट्राई सीरीज (Tri-Series) का आयोजन

2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए कोई भी टीम अपनी तरफ से कमी नहीं छोड़ना चाहती है, इसी वजह से ज्यादा से ज्यादा मुकाबले खेलकर तैयारियों को पुख्ता करने का प्रयास जारी है। इसी क्रम में पाकिस्तान के साथ श्रीलंका और इंग्लैंड ने ट्राई-सीरीज (Tri-Series) खेलने के लिए रजामंदी दे दी है। इंग्लैंड ने पहले ही अपनी तरफ से ग्रीन सिग्नल दे दिया था। वहीं, अब श्रीलंका की तरफ से भी सहमति की जानकारी मिल रही है। सीरीज का आयोजन इसी साल अक्टूबर-नवंबर में पाकिस्तानी सरजमीं पर हो सकता है।
ट्राई-सीरीज (Tri-Series) के शेड्यूल का जल्द होगा ऐलान
इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के पास काफी सारे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं लेकिन वनडे फॉर्मेट में ये तीनों ही टीमें हालिया समय में संघर्ष करती नजर आई हैं। यही कारण है कि अभी इनके पास वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए मजबूती से तैयारी करने का समय है। इसी वजह से शायद तीनों ही टीमें आपस में वनडे ट्राई-सीरीज (Tri-Series) के माध्यम से खुद को परखना चाहती हैं। इस त्रिकोणीय सीरीज के शेड्यूल को लेकर अभी आधिकारिक रूप से जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन सूत्रों के मुताबिक जल्द ही ऐलान होगा।
इस घटनाक्रम से जुड़े सोर्स ने बताया,
“पीसीबी द्वारा संभवतः केवल दो स्थानों, लाहौर और कराची में ही मैच आयोजित किए जाएंगे, लेकिन तारीखों और स्थानों को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा।”
ट्राई सीरीज से पहले और बाद में भी पाकिस्तान से मुकाबले खेलेगी श्रीलंकाई टीम
इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच वनडे ट्राई सीरीज (Tri-Series) की तस्वीर भले ही अभी साफ़ हुई है लेकिन श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा फ्यूचर टूर प्रोग्राम का हिस्सा है। इसी वजह से त्रिकोणीय सीरीज से पहले और बाद में श्रीलंका और पाकिस्तान एक-दूसरे का सामना करेंगे। एफटीपी के अनुसार, श्रीलंका पाकिस्तान का दौरा करने जा रहा है, जहां वे तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगे। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 का हिस्सा है।
✅ confirmed: England has officially agreed to participate in the Tri-Nation ODI Series in Pakistan this October-November.
The series will feature Pakistan, Sri Lanka & England. Schedule expected to be released soon.
SL will also play 3 T20Is before the ODIs, followed by 2… pic.twitter.com/CelWQv38tU
— Nibraz Ramzan (@nibraz88cricket) May 6, 2026
तीनों टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच ट्राई-सीरीज़ से पहले अक्टूबर में होने की उम्मीद है, जबकि पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज नवंबर में होने की संभावना है।
FAQs
इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच किस फॉर्मेट में ट्राई-सीरीज खेली जाएगी?
इस वनडे ट्राई-सीरीज का आयोजन कहां होगा?
यह भी पढ़ें: LSG vs RCB Match Prediction- जानें पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग, संभावित स्कोर और एक्सपर्ट एनालिसिस