Posted inक्रिकेट (Cricket)

इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए Team का हुआ ऐलान, CSK से खेले 5 खिलाड़ियों को मिला मौका

इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए Team का हुआ ऐलान, CSK से खेले 5 खिलाड़ियों को मिला मौका

Team announced for England-Ireland Tour: आईपीएल 2026 में लीग स्टेज का सफर आधे से ज्यादा बीत गया है। इस सीजन का फाइनल 31 मई को खेला जाएगा। इसके बाद ही टीम इंडिया इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेगी लेकिन कुछ टीमें उससे पहले ही एक्शन में नजर आएंगी, जिसमें न्यूजीलैंड का नाम भी शामिल है। न्यूजीलैंड को मई के अंत में आयरलैंड के खिलाफ खेलना है और फिर इंग्लैंड का दौरा करना है।

इन दोनों दौरों को मिलाकर न्यूजीलैंड टीम (New Zealand Team) को कुल चार टेस्ट खेलने हैं। इसके लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें कुल 19 खिलाड़ियों को चुना गया है। हालांकि, इनमें से कुछ प्लेयर सिर्फ आयरलैंड टेस्ट के लिए चुने गए हैं, जबकि बाकी खिलाड़ी दोनों दौरों का हिस्सा रहेंगे।

इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए इस खिलाड़ी को बनाया गया Team का कप्तान

इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए Team का हुआ ऐलान, CSK से खेले 5 खिलाड़ियों को मिला मौका

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर होने वाले कुल चार टेस्ट मैचों के लिए न्यूजीलैंड (New Zealand Team) की कमान नियमित कप्तान टॉम लैथम ही संभालते नजर आएंगे। जब से केन विलियमसन ने कप्तानी छोड़ी, तब से लैथम ही रेड बॉल में जिम्मेदारी निभाते आ रहे हैं। उनकी ही कप्तानी में साल 2023 में न्यूजीलैंड ने भारतीय सरजमीं पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 3-0 से जीतकर इतिहास रचा था। लैथम के लिए अब आयरलैंड और इंग्लैंड की चुनौती होगी। हालांकि, आयरलैंड उतनी मजबूत टीम नहीं है लेकिन घरेलू सरजमीं पर इंग्लैंड की टीम कड़ी टक्कर देने की क्षमता रखती है।

CSK के 5 खिलाड़ियों को भी न्यूजीलैंड टीम में मिला मौका

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम (New Zealand Team)  में कुल 19 खिलाड़ियों को चुना है, उसमें से 5 खिलाड़ी ऐसे हैं जो CSK के लिए खेल चुके हैं या फिर उसका हिस्सा रह चुके हैं। इन खिलाड़ियों में डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, डैरिल मिचेल, काइल जेमिसन और मैट हेनरी शामिल हैं। हालांकि, IPL 2026 में इनमें से सिर्फ हेनरी ही चेन्नई सुपर किंग्स के स्क्वाड का हिस्सा हैं। जबकि रचिन कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हैं, वहीं जेमिसन दिल्ली कैपिटल्स में हैं। कॉनवे और मिचेल को अनसोल्ड रहना पड़ा था।

IPL 2026 के दौरान चोटिल हुए मिचेल सैंटनर स्क्वाड का हिस्सा नहीं

न्यूजीलैंड (New Zealand Team)  ने इन चार टेस्ट मैचों के लिए घोषित किए गए स्क्वाड में अपने प्रमुख स्पिन ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर को जगह नहीं दी है। बाएं हाथ के खिलाड़ी को आईपीएल 2026 के दौरान मुंबई इंडियंस के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कैच लेने के दौरान कंधे पर चोट लग गई थी। बाद में उनकी इंजरी गंभीर पाई गई और इसी वजह से उनके कम से एक महीने तक बाहर रहने की उम्मीद है। ऐसे में उनका आयरलैंड टेस्ट और इंग्लैंड दौरे का पहला टेस्ट खेलना मुश्किल बताया गया था। लेकिन फिलहाल उन्हें दोनों ही दौरों के स्क्वाड में नहीं रखा गया है। बाद में वह फिट हो गए तो इंग्लैंड के खिलाफ नजर आ सकते हैं।

इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का स्क्वाड:

टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), क्रिस्टियन क्लार्क (सिर्फ आयरलैंड टेस्ट), डेवोन कॉनवे, जैक फॉलक्स, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मैट हेनरी, काइल जेमिसन, डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, विलियम ओ’रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल रे (सिर्फ आयरलैंड टेस्ट), रचिन रवींद्र, बेन सियर्स (आयरलैंड टेस्ट, इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए ट्रैवेलिंग रिजर्व) नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनेर, केन विलियमसन, विल यंग (सिर्फ आयरलैंड टेस्ट)

न्यूजीलैंड के इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे का शेड्यूल

27-30 मई, एकमात्र टेस्ट मैच, बनाम आयरलैंड, स्टॉर्मोंट, बेलफास्ट

4-8 जून, पहला टेस्ट मैच, बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स, लंदन

17-21 जून, दूसरा टेस्ट मैच, बनाम इंग्लैंड, द ओवल, लंदन

25-29 जून, तीसरा टेस्ट मैच, बनाम इंग्लैंड, ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम

FAQs

इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए न्यूजीलैंड टीम का कप्तान कौन है?
टॉम लैथम

न्यूजीलैंड टीम ने अपने स्क्वाड में इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए कुल कितने खिलाड़ियों का स्क्वाड घोषित किया है?

19

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच मुंबई इंडियंस ने किया अपने नए कप्तान का ऐलान, हार्दिक को हटा अब इस खिलाड़ी को जिम्मेदारी

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!