Posted inIndian Premier League (IPL)

IPL 2026 के बीच मुंबई इंडियंस ने किया अपने नए कप्तान का ऐलान, हार्दिक को हटा अब इस खिलाड़ी को जिम्मेदारी

Amidst IPL 2026, Mumbai Indians announce their new captain; Hardik removed, responsibility now handed to this player.

Mumbai Indians, IPL 2026: 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में अब तक काफी खराब प्रदर्शन रहा है, जिस वजह से इसके फैंस काफी अधिक परेशान हैं और इसी कड़ी में उनकी परेशानी थोड़ी और बढ़ गई है। चूंकि हार्दिक पांड्या, जोकि इसके परमानेंट कप्तान हैं, वो कप्तानी करते दिखाई नहीं देंगे। उनकी जगह एक अलग खिलाड़ी कप्तान का पदभार संभालेगा।

कप्तानी करते दिखाई नहीं देंगे हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya had to miss the match against the Lucknow Super Giants on May 4 due to back spasms.
Hardik Pandya had to miss the match against the Lucknow Super Giants on May 4 due to back spasms.

दरअसल, हार्दिक पांड्या को पीठ में ऐंठन की वजह से 4 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हुआ मैच मिस करना पड़ा था। मगर उम्मीद थी कि वो वापसी कर लेंगे। लेकिन हाल ही में आई खबर के अनुसार वो एक और मैच मिस करने वाले हैं। इस वजह से दूसरा खिलाड़ी कप्तानी करता दिखाई दे सकता है।

आरसीबी के खिलाफ दूसरा कप्तान करेगा कप्तानी

बता दें कि 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस को अपना अगला मैच चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलना है, जोकि 10 मई को खेला जाएगा। यह छत्तीसगढ़ के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया रायपुर में होगा और इस दौरान हार्दिक पांड्या की जगह हमें रोहित शर्मा या तिलक वर्मा कप्तानी करते दिखाई दे सकते हैं। यही नहीं बल्कि जसप्रीत बुमराह के भी कप्तान बनाए जाने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें: SRH vs PBKS मैच के बाद IPL 2026 Points Table: हैदराबाद की जीत से अंक तालिका में उथल-पुथल, पंजाब की बादशाहत हुई खत्म; RCB को भी लगा झटका

सूर्या भी मिस कर सकते हैं मैच

मुंबई इंडियंस के उपकप्तान सूर्यकुमार यादव लखनऊ सुपर जांयट्स के खिलाफ मुकाबले में हार्दिक पांड्या की गैर मौजूदगी में कप्तानी करते दिखाई दिए थे और उनकी कप्तानी में टीम ने एक दमदार जीत भी दर्ज करी थी। लेकिन 10 मई को आरसीबी के खिलाफ होने जा रहे मैच को वो मिस कर सकते हैं, क्योंकि उनकी वाइफ को बच्चा होने वाला है।

रोहित जुगलान की रिपोर्ट के अनुसार फैमिली अर्जेंसी की वजह से सूर्या वो मैच मिस कर सकते हैं। ऐसे में काफी आसार हैं कि यह फ्रेंचाइजी रोहित शर्मा, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह में से किसी एक को कप्तान बनाए।

अधिक आसार जसप्रीत बुमराह के ही दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि वो इंडियन टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं और वह इस फ्रेंचाइजी के लिए एक लंबे समय से खेलते भी चले आ रहे हैं। हालांकि अब फ्रेंचाइजी क्या फैसला लेगी यह मैच डे के दिन ही पता चल पाएगा। या ऐसा भी हो सकता है कि अगर हार्दिक उस मैच से पहले फिट हो जाते हैं तो शायद मैच में अवेलेबल हो जाएं। कुल मिलाकर MI vs RCB मैच एक रोलर कोस्टर मैच रहने वाला है।

FAQs

Mumbai Indians का कप्तान कौन है?
हार्दिक पांड्या

यह भी पढ़ें: DC के खिलाफ ऐसी है KKR की प्लेइंग XI, रहाणे (कप्तान), रचिन, अंगकृष, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, नरेन…..

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!