Hardik Pandya : आईपीएल 2026 में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के लिए कप्तानी का सफर बेहद निराशाजनक रहा। उनकी अगुवाई में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया और टीम 14 मैचों में सिर्फ 4 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर रही। लगातार हार और टीम के खराब प्रदर्शन के बाद अब हार्दिक के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
इसी बीच रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि IPL 2027 से पहले हार्दिक पंड्या एक बड़ा फैसला ले सकते हैं और वह ना तो चेन्नई सुपर किंग्स और ना ही कोलकाता नाइट राइडर्स , बल्कि किसी दूसरी फ्रेंचाइज़ी का दामन थामते हुए नई जर्सी में नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं किस टीम का हिस्सा बन सकते हैं पंड्या ?
आईपीएल 2027 में इस टीम का हिस्सा बन सकते हैं Hardik Pandya
आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को लेकर ट्रांसफर की चर्चाएं लगातार तेज हो रही हैं। माना जा रहा है कि अगर अगले सीजन में मुंबई इंडियंस आईपीएल 2027 से पहले उन्हें रिलीज़ करने का बड़ा फैसला ले सकते हैं। ऐसे में खबरें सामने आ रही हैं कि वह पंजाब किंग्स का हिस्सा बन सकते हैं।
पंजाब लंबे समय से एक अनुभवी भारतीय कप्तान और स्टार ऑलराउंडर की तलाश में है, और हार्दिक पंड्या इस रोल के लिए सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। अगर यह डील होती है, तो IPL 2027 में हार्दिक नई जर्सी में खेलते नजर आ सकते हैं।
कैश डील या स्टार खिलाड़ियों के बदले पंजाब में एंट्री कर सकते हैं हार्दिक
हार्दिक पंड्या को IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स अपने साथ जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठा सकती है। रिपोर्ट्स और चर्चाओं के मुताबिक पंजाब हार्दिक को सीधे कैश डील के जरिए ट्रेड कर सकती है।
वहीं दूसरी संभावना यह भी है कि टीम अपने कप्तान श्रेयस अय्यर या फिर तीन खिलाड़ी को मार्कस स्टोइनिस , युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह जैसे स्टार खिलाड़ियों को ट्रेड में शामिल कर सकती है। हालांकि अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो यह IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील्स में से एक हो सकती है।
Dont Rule out Punjab with that 07:07 discussions
— Rohit Juglan (@rohitjuglan) May 27, 2026
आईपीएल ऑक्शन में 25 करोड़ से ज्यादा में बिक सकते हैं हार्दिक
अगर हार्दिक पंड्या IPL 2027 मे मिनी ऑक्शन का हिस्सा बनते हैं, तो वह लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन पर 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लग सकती है।
हार्दिक ने अपने IPL करियर की शुरुआत 2015 में सिर्फ 10 लाख रुपये के बेस प्राइस पर मुंबई इंडियंस के साथ की थी, लेकिन शानदार प्रदर्शन के दम पर वह लीग के सबसे बड़े मैच विनर ऑलराउंडर्स में शामिल हो गए। इसके बाद 2022 में वह गुजरात टाइटंस का हिस्सा बने और अपनी कप्तानी में टीम को डेब्यू सीजन में ही चैंपियन बनाया। वहीं 2023 में गुजरात की टीम फाइनल तक पहुंची और रनर-अप रही।
इसके बाद 2024 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को कैश ट्रेड के जरिए दोबारा अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। मुंबई 2024 और 2026 के सीजन में निचले स्थानों पर रही, जबकि 2025 में टीम प्लेऑफ तक पहुंचने में सफल रही।
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि लखनऊ सुपर जायंट्स , चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमें मेगा ऑक्शन में बड़ा पर्स लेकर उतर सकती हैं और हार्दिक को खरीदने के लिए बड़ी रकम खर्च करने से पीछे नहीं हटेंगी। हालांकि फिलहाल इन खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ये भी पढ़े : IPL हिस्ट्री का एकमात्र खिलाड़ी, जिसने ओपनिंग से लेकर नंबर-11 तक की बल्लेबाजी, नाम बेहद चौंकाने वाला