Vaibhav Sooryavanshi scored a century in 25 balls: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के बारे में लगभग हर क्रिकेट प्रेमी को पता है। कम उम्र में ही वैभव ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं और आगे भी इस सिलसिले के जारी रहने की उम्मीद है। वैभव ने अपनी प्रतिभा की झलक पिछले साल आईपीएल में शतक जड़कर दिखाई थी और इस सीजन उन्होंने बताया कि वे एक लंबी रेस के घोड़े हैं।
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के नाम IPL में 2 शतक हैं। इनमें से एक सेंचुरी 36 और एक 35 बॉल पर आई थी। हालांकि, अब वैभव ने तबाही मचाते हुए महज 25 गेंदों में शतक जड़ दिया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने यह कारनामा कहां खेलते हुए किया है।
25 गेंदों में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का तूफानी शतक, धुआंधार बल्लेबाजी से मचाई तबाही

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की सबसे बड़ी खासियत उनकी तूफानी बल्लेबाजी है। 22 गज की पिच पर बल्ले के साथ उतरते ही उनका अलग ही अवतार नजर आता है। अपने इसी अवतार के साथ वैभव ने केविन पीटरसन के शो पर महज 25 गेंदों में शतक जड़ दिया। पीटरसन का ‘द स्विच’ नाम से यूट्यूब चैनल है, जिसमें वे कई चर्चित खिलाड़ियों को बुला चुके हैं। वहीं, हालिया एपिसोड में वैभव को मौका मिला।
इस दौरान वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को 50 गेंदों में 100 रन बनाने का चैलेंज दिया गया, जिसे उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में ही पूरा कर दिया। इस दौरान 51 माइल्स प्रति घंटा की रफ़्तार से गेंदबाजी मशीन द्वारा बोलिंग की गई और बाद में स्पीड को 100 माइल्स प्रति घंटा भी किया गया। वैभव ने बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी की और धुआंधार शतक जड़ दिया।
श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ने से वैभव सूर्यवंशी चूके
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने केविन पीटरसन के शो पर काफी कम गेंदों में शतक ज्यादा लेकिन वह श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। दरअसल, पीटरसन के शो में अब तक सबसे तेज शतक श्रेयस अय्यर ने जड़ा है। अय्यर में महज 22 गेंदों में कारनामे को अंजाम दिया था। सूर्यवंशी उनसे 3 गेंद पीछे रह गए। इसी वजह से उन्हें दूसरे नंबर पर रहना पड़ा।
तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन हैं, जिन्होंने 28 गेंदों में हंड्रेड पूरा किया था। चौथे स्थान पर 30 गेंदों में शतक जड़ने वाले एबी डीविलियर्स हैं। वहीं, यशस्वी जायसवाल पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने 47 गेंदों में शतक जड़ा था।
IPL में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय हैं वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने महज 14 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू किया था। उन्होंने 2025 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से अपने करियर की शुरुआत की थी और अभी भी इसी टीम में शामिल हैं। अपने डेब्यू सीजन में ही वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज 35 गेंदों में शतक जड़ दिया था, जो किसी भी भारतीय द्वारा आईपीएल में सबसे तेज शतक था। इस मामले में उन्होंने युसूफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने 37 गेंदों में कारनामे को अंजाम दिया था।
FAQs
वैभव सूर्यवंशी ने केविन पीटरसन के शो पर कितनी गेंदों में शतक बनाया?
यह भी पढ़ें: कभी IPL हिस्ट्री का था सबसे खौफनाक बॉलर, अब संन्यास ही बचा आखिरी विकल्प, अब इसमें कोई नहीं लगाएगा बोली