Posted inक्रिकेट (Cricket)

GT vs RCB, Match Prediction: पिच-स्कोर-लाइव स्ट्रीम-प्लेइंग-XI से विनर तक, जानें मैच का पूरा प्रेडिक्शन

GT vs RCB, Match Prediction: पिच-स्कोर-लाइव स्ट्रीम-प्लेइंग-XI से विनर तक, जानें मैच का पूरा प्रेडिक्शन

GT vs RCB: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर दोबारा देखने को मिलने वाली है, इसकी तारीख और वेन्यू के बारे में हम आगे जानकारी देंगे। इस सीजन दोनों के बीच हाल ही में 24 अप्रैल को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में मुकाबला खेला गया था, जिसमें घरेलू टीम आरसीबी ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। अब गुजरात की टीम पलटवार करने को देखेगी।

इस लेख में हम आपको GT vs RCB मैच प्रीव्यू, लाइव स्ट्रीमिंग, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और मुकाबले के संभावित स्कोर के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं।

GT vs RCB मैच प्रीव्यू

GT vs RCB, Match Prediction: पिच-स्कोर-लाइव स्ट्रीम-प्लेइंग-XI से विनर तक, जानें मैच का पूरा प्रेडिक्शन

आईपीएल 2026 का मैच नंबर 42 सीजन के 34वें मैच का रिपीट होने जा रहा है, क्योंकि इसमें गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच फिर से मुकाबला होना है। हालांकि, इस बार मैच GT के घरेलू मैदान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, जबकि पिछली बार चिन्नास्वामी में खेला गया था। दोनों टीमों के बीच मुकाबला गुरुवार, 30 अप्रैल को होना है।

पॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस पांचवें स्थान पर है। उसने अभी तक 8 मैच खेले हैं और उसके खाते में 8 ही अंक हैं। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे स्थान पर काबिज है। बेंगलुरु की टीम ने भी 8 ही मैच खेले हैं लेकिन उसके खाते में 12 अंक हैं। ऐसे में गुजरात की नजर अपनी पांचवीं जीत पर होगी। वहीं, बेंगलुरु एक और जीत के साथ प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत करना चाहेगी।

GT vs RCB मैच डिटेल्स

  • मैच: गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • स्टेडियम: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  • तारीख: 30 अप्रैल
  • समय: भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे
  • लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, JioHotstar ऐप/वेबसाइट

GT vs RCB हेड टू हेड रिकॉर्ड

  • कुल मैच: 7
  • गुजरात टाइटंस: 3 जीत
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 4 जीत
  • टाई: 0
  • बेनतीजा: 0

GT vs RCB मैच के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदानों में से एक है। यहां की पिच परंपरागत रूप से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों के लिए अनुकूल रही है, लेकिन बाद के ओवरों में ओस पड़ने से अक्सर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमें मैच में वापसी कर लेती हैं। मैच आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी होती जाती है, जिससे गेंदबाजों को अधिक सहायता मिलती है। यह पिच सतह को हिट करने वाले तेज गेंदबाजों के लिए उपयुक्त है जो वेरिएबल बाउंस हासिल कर सकते हैं, साथ ही स्पिनरों को ग्रिप और टर्न भी प्रदान करती है, जिससे वे मध्य ओवरों में प्रभावी साबित होते हैं।

इस सीजन अब तक हुए तीन मैचों में बल्लेबाजों का ही बोलबाला रहा है और मुकाबले हाई स्कोरिंग रहे हैं। हालांकि, अपने घरेलू मैदान पर GT पिछले मैच में महज 100 पर ही ढेर हो गई थी। इसके बावजूद एक बार फिर रनों की बारिश की उम्मीद की जा सकती है। इस वेन्यू पर आईपीएल के 47 मैच हुए हैं, जिसमें 24 पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 23 में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को जीत हासिल हुई है। ऐसे में टॉस जीतकर कप्तान को फैसला लेने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी, क्योंकि आंकड़े लगभग एक जैसे हैं।

GT vs RCB मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार

इम्पैक्ट प्लेयर: ग्लेन फिलिप्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख दार

इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडीक्कल

GT vs RCB मैच को लेकर प्रेडिक्शन

टॉस: गुजरात टाइटंस

पावरप्ले का स्कोर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (60-70, गुजरात टाइटंस (50-60)

10 ओवर का स्कोर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (110-120), गुजरात टाइटंस (90-100)

15 ओवर का स्कोर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (140-150), गुजरात टाइटंस (130-140)

20 ओवर का स्कोर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (210-220), गुजरात टाइटंस (190-200)

मैच में सबसे ज्यादा रन: साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस )

मैच में सबसे ज्यादा विकेट: भुवनेश्वर कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)

मैच में 30+ रन बनाने वाले बल्लेबाज: विराट कोहली और देवदत्त पडीक्कल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), शुभमन गिल और साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस )

मैच में 2+ विकेट लेने वाले गेंदबाज: जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज (गुजरात टाइटंस )

विजेता: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

FAQs

GT vs RCB मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मार सकती है?
RCB

यह भी पढ़ें: GT vs RCB: कैसी होगी गुजरात बनाम बेंगलुरु मैच की प्लेइंग-XI? इम्पैक्ट प्लेयर समेत जानें सभी 24 खिलाड़ियों के नाम

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!