Posted inक्रिकेट (Cricket)

कभी IPL हिस्ट्री का था सबसे खौफनाक बॉलर, अब संन्यास ही बचा आखिरी विकल्प, अब इसमें कोई नहीं लगाएगा बोली

कभी IPL हिस्ट्री का था सबसे खौफनाक बॉलर, अब संन्यास ही बचा आखिरी विकल्प, अब इसमें कोई नहीं लगाएगा बोली

Most feared bowler in IPL history near to retirement: स्पोर्ट्स में अक्सर खिलाड़ियों का एक समय बेस्ट दौर आता है, जब उनके प्रदर्शन की हरतरफ वाहवाही होती है लेकिन जब उनका परफॉरमेंस खराब होने लगता है तो फिर आलोचना भी खूब होती है। कम उम्र के खिलाड़ियों को खराब प्रदर्शन पर ड्रॉप कर दिया जाता है लेकिन जिनकी उम्रद अधिक होती है , उन्हें सीधे संन्यास लेने के सुझाव आने लगते हैं।

ऐसा ही कुछ IPL में भी देखने को मिलता है। क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी टी20 लीग में कई ऐसे धुरंधर हुए, जो एक समय सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी माने गए लेकिन जब उम्र अधिक हुई और प्रदर्शन में गिरावट आई तो उन्हें संन्यास की सलाह मिलने लगी ऐसा ही कुछ एक खूंखार गेंदबाज के साथ होता नजर आ रहा है, जो कभी विकेट की गारंटी माना जाता था लेकिन आईपीएल 2026 में साधारण प्रदर्शन के कारण रिटायरमेंट की चर्चा शुरू हो गई है।

IPL 2026 में ये दिग्गज पेसर हुआ फ्लॉप

कभी IPL हिस्ट्री का था सबसे खौफनाक बॉलर, अब संन्यास ही बचा आखिरी विकल्प, अब इसमें कोई नहीं लगाएगा बोली

यहां हम जिस दिग्गज तेज गेंदबाज की बात कर रहे हैं, वे न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट हैं। बोल्ट IPL के सबसे सफल पेसर्स में से एक माने जाते हैं, लेकिन अब उनका करियर अंतिम पड़ाव पर लग रहा है। जब से उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया है, तब से उनका प्रदर्शन काफी साधारण रहा है। ऐसा ही कुछ आईपीएल 2026 में भी देखने को मिला, जहां उन्होंने मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया।

एक समय ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाज को किसी भी IPL टीम की प्लेइंग XI में निश्चित रूप से जगह का दावेदार माना जाता था लेकिन इस बार मुंबई इंडियंस ने उन्हें सिर्फ 5 मैचों में ही मौका दिया। बोल्ट न तो अनफिट थे और न ही उपलब्धता की समस्या थी लेकिन उनके साधारण प्रदर्शन को देखते हुए MI ने उन्हें ज्यादातर बेंच पर ही रखा। बोल्ट ने गेंदबाजी में 94 की खराब औसत और 11.62 की महंगी इकॉनमी से सिर्फ 2 विकेट लिए। इस प्रदर्शन को किसी भी लिहाज से अच्छा नहीं माना जा सकता है।

IPL 2027 से पहले बोल्ट को MI कर सकती है रिलीज, ऑक्शन में खरीददार मिलना मुश्किल

ट्रेंट बोल्ट ने IPL 2025 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और 22 विकेट झटके थे लेकिन जिस तरह से इस सीजन उनकी गेंदबाजी रही, उसे देखते हुए मुंबई इंडियंस उन्हें रिलीज कर सकती है। बोल्ट की उम्र 36 साल की हो गई है और अब वे सिर्फ फ्रेंचाइजी क्रिकेट ही खेलते हैं। अन्य लीग का स्तर आईपीएल की तुलना में कम रहता है। इस वजह से वहां उन्हें अभी भी सफलता हासिल हो सकती है लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में उनका करियर अब खत्म होता नजर आ रहा है। अगर मुंबई के द्वारा कीवी तेज गेंदबाज को रिलीज किया आता है, तो फिर कम ही उम्मीद है कि उनके लिए 2027 के सीजन से पहले होने वाली नीलामी में बोली लगाए।

IPL में ट्रेंट बोल्ट का प्रदर्शन

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने 2015 में IPL डेब्यू किया था और तब से लेकर अब तक हर सीजन लीग का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी और फिर अलग-अलग टीमों में जाकर खेले। इस तरह बोल्ट 5 टीमों का हिस्सा रहे हैं और 125 मैचों में 27.13 की औसत से 145 विकेट ले चुके हैं। उनका इकॉनमी रेट भी 8.49 का है।

FAQs

IPL 2026 में ट्रेंट बोल्ट ने कितने विकेट लिए?
2

यह भी पढ़ें:RCB vs GT Qualifier-1, Playing-XI: महामुकाबले के लिए दोनों टीमों की अंतिम-11 आई सामने, साल्ट, साई, कोहली, गिल, पड्डीकल, बटलर….. 

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!