Posted inक्रिकेट (Cricket)

RCB vs GT Qualifier-1, Playing-XI: महामुकाबले के लिए दोनों टीमों की अंतिम-11 आई सामने, साल्ट, साई, कोहली, गिल, पड्डीकल, बटलर…..

RCB vs GT Qualifier-1, Playing-XI: महामुकाबले के लिए दोनों टीमों की अंतिम-11 आई सामने, साल्ट, साई, कोहली, गिल, पड्डीकल, बटलर.....

RCB vs GT Qualifier-1 Playing XI Prediction: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ स्टेज की शुरुआत 26 मई से होने जा रही है और इसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से होना है। इन दोनों ही टीमों ने लीग स्टेज में बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत अंक तालिका में पहला और दूसरा स्थान हासिल करते हुए क्वालीफायर 1 खेलने का हक़ हासिल किया। अब इनका प्रयास जीत के साथ सीधे फाइनल में एंट्री करने का होगा, क्योंकि क्वालीफायर 1 की विजेता टीम को सीधे फाइनल का टिकट मिलता है।

हालांकि, बेंगलुरु और गुजरात दोनों के पास ही जबरदस्त खिलाड़ियों की फ़ौज है। इसी वजह से किसी एक टीम को मजबूत दावेदार मानना आसान नहीं है। फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए ये दोनों ही टीमें अपनी बेस्ट प्लेइंग XI उतारना चाहेंगी, ऐसे में किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है, इसकी जानकारी हम आपको लेख में देने जा रहे हैं।

RCB vs GT क्वालीफायर 1 का धर्मशाला में होगा आयोजन

RCB vs GT Qualifier-1, Playing-XI: महामुकाबले के लिए दोनों टीमों की अंतिम-11 आई सामने, साल्ट, साई, कोहली, गिल, पड्डीकल, बटलर.....

आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) की टक्कर धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगी। मैच का टॉस शाम 7 बजे और ऑक्शन की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। इस सीजन वेन्यू पर जमकर रनों की बारिश हुई है और कई बार तीन मैचों में ही 5 बार 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बना है। गेंदबाजों के लिए यहां ज्यादा मदद नहीं रही है और स्पिनर्स का रोल तो काफी कम ही रहा है। एक बार फिर से हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है।

RCB vs GT क्वालीफायर 1 के लिए बेंगलुरु इन खिलाड़ियों को दे सकती है मौका, साल्ट की वापसी

गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर 1 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं नजर आ रही है और ज्यादातर उन्हीं खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है, जो अंतिम लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले थे। हालांकि, अब फिल साल्ट की वापसी हो सकती है, जो बीच के कुछ मैचों में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। अन्य किसी बदलाव की संभावना कम ही है।

ऐसे में फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडीक्कल, कप्तान रजत पाटीदार, विकेटकीपर जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार और रसिख सलाम दार को मौका मिल सकता है। वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में जरूरत के हिसाब से वेंकटेश अय्यर या सुयश शर्मा को लाया जा सकता है।

गुजरात की प्लेइंग XI में बदलाव की संभावना कम, ये खिलाड़ी RCB vs GT क्वालीफायर 1 में आ सकते हैं नजर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ गुजरात टाइटंस उसी प्लेइंग XI के साथ उतर सकती है, जो उसने अपने अंतिम लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चुनी थी। इसी वजह से साई सुदर्शन, कप्तान शुभमन गिल, विकेटकीपर जोस बटलर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज नजर आ सकते हैं। वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की एंट्री हो सकती है।

RCB vs GT क्वालीफायर 1 के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम दार

इम्पैक्ट प्लेयर: वेंकटेश अय्यर/सुयश शर्मा

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा

FAQs

RCB vs GT क्वालीफायर 1 कब खेला जाना है?
26 मई

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के सभी 4 प्लेऑफ टीमों में बड़े बदलाव! सामने आई खिलाड़ियों की अपडेटेड फाइनल लिस्ट, देखें पूरी सूची

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!