Posted inक्रिकेट (Cricket)

ओवरटन-धोनी बाहर, LSG के खिलाफ मैच से पहले गायकवाड़ और फ्लेमिंग ने तैयार की CSK की प्लेइंग 11

ओवरटन-धोनी बाहर, LSG के खिलाफ मैच से पहले गायकवाड़ और फ्लेमिंग ने तैयार की CSK की प्लेइंग 11

CSK likely playing XI vs LSG: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को कमबैक सुपर किंग्स कहा जा रहा है, क्योंकि इस टीम ने शुरुआत में लगातार तीन मुकाबले गंवाए थे लेकिन फिर पिछले आठ मैचों में छह जीत दर्ज करते हुए खुद को प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बनाए रखा है। चेन्नई के खाते में 11 मैचों में 12 अंक हैं और अगले राउंड में जगह बनाने के लिहाज से उन्हें तीनों ही मैचों में जीत करना जरूरी है, क्योंकि तभी बिना किसी पर निर्भर रहे प्लेऑफ का टिकट मिल सकता है।

इसी कड़ी में CSK को अपना 12वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलना है। इसी टीम के खिलाफ चेन्नई ने पिछला मुकाबला भी खेला था और उसमें उर्विल पटेल ने तबाही मचाते हुए आईपीएल हिस्ट्री का संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक जड़ा था और बाद में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी। अब एक बार फिर से उसी प्रदर्शन को दोहराने पर सीएसके की नजर होगी। इसके लिए प्लेइंग XI काफी अहम रहने वाली है और इसकी जानकारी हम आपको आगे देंगे।

LSG के खिलाफ CSK के मैच की टाइमिंग और वेन्यू डिटेल्स

ओवरटन-धोनी बाहर, LSG के खिलाफ मैच से पहले गायकवाड़ और फ्लेमिंग ने तैयार की CSK की प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को 15 मई को मैदान पर उतरना है। यह मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाना है। यहां पर इस आईपीएल सीजन शुरूआती चार मैच लो स्कोरिंग हुए और गेंदबाजों की मौज रही लेकिन पिछले मुकाबले में रनों की बारिश हुई थी। दोनों ही पारियों में 200+ के स्कोर बने थे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच के लिए किस तरह की पिच दी जाएगी, यह देखने लायक होगा।

LSG के खिलाफ CSK को नहीं मिलेगा ओवरटन का साथ, धोनी भी नहीं आएंगे नजर

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीजन चोटों के कारण काफी मुश्किल भरा रहा है लेकिन फिर भी टीम ने उपलब्ध खिलाड़ियों के साथ अच्छा किया। हालांकि, अभी तक गेंदबाजी से अहम भूमिका निभाने वाले जेमी ओवरटन का बाहर होना एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। ओवरटन ने LSG के खिलाफ पिछले मैच में गेम चेंजिंग स्पेल डाला था और तीन विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बने थे लेकिन अब दाहिनी जांघ में इंजरी के लिए वापस UK चले गए हैं और शेष मैचों से बाहर हो गए हैं। उनके विकल्प के रूप में डियान फोरेस्टर को साइन किया गया है लेकिन वह इस मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। ऐसे में CSK प्लेइंग XI में स्पेंसर जॉनसन को मौका दे सकती है।

दूसरी तरफ, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए LSG के खिलाफ मुकाबले के लिए भी एमएस धोनी उपलब्ध नहीं होंगे। धोनी ने इस सीजन अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है। कुछ रिपोर्ट्स में उनके अभी तक फिट न होने की बात बताई गई, जबकि कुछ में बताया गया कि वे फिट हैं लेकिन टीम कॉम्बिनेशन डिस्टर्ब नहीं करना चाहते। इस मैच के लिए धोनी लखनऊ नहीं आए हैं। ऐसे में उनके खेलने की संभावना नहीं है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के लिए CSK की संभावित प्लेइंग XI

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी

इम्पैक्ट प्लेयर: गुरजपनीत सिंह/प्रशांत वीर

FAQs

LSG के खिलाफ CSK को कब मुकाबला खेलना है?
15 मई

यह भी पढ़ें: आईपीएल 2026 के बीच विराट कोहली का बड़ा ऐलान, इंडिया के लिए खेलने से किया मना

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!