LSG vs CSK: आईपीएल 2026 के मैच नंबर 59 में लखनऊ सुपर जांयट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच टक्कर होने वाली है। यह मैच काफी ज्यादा एक्साइटिंग होने की उम्मीद है। तो आइए इस मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम इस मैच के लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स और अन्य चीजों पर चर्चा करेंगे। साथ ही साथ यह भी बात करेंगे कि क्या एमएस धोनी इस मैच में खेलते दिखाई दे सकते हैं।
इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा LSG vs CSK मैच

बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच यह मैच 15 मई, शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। यह मैच आईपीएल 2026 का मैच नंबर 59 होने जा रहा है। दोनों टीमें लखनऊ के होम ग्राउंड एकाना क्रिकेट स्टेडियम में एक दूसरे के सामने होंगी और इस दौरान एक कांटे की टक्कर हमें देखने को मिलने वाली है।
कुछ ऐसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड
बता दें कि आईपीएल में अब तक दोनों टीमों के बीच कुल सात मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान 3 में CSK वहीं तीन में LSG ने जीत दर्ज की है। इस बीच एक मैच बेनतीजा भी रहा है। 2026 में हाल ही में दोनों टीमों की टक्कर हुई थी। इस दौरान CSK ने जीत दर्ज की थी। अब देखना होगा कि इस बार किसकी टीम बाजी मारेगी।
बताते चलें कि इस समय अंक तालिका में लखनऊ 11 में से तीन मैच जीत और आठ मैच हार 6 अंक पर है और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 11 में से 6 मैच जीत और पांच मैच हार 12 अंक के साथ अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है और अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।
यहां देखें LSG vs CSK लाइव मैच
LSG vs CSK के बीच होने जा रहे इस मैच का लाइव स्ट्रीम जिओ हॉटस्टार के ऐप व वेबसाइट के साथ ही साथ स्टार स्पोर्ट्स के जरिए देखा जा सकता है। जिओ हॉटस्टार ऐप-वेबसाइट के जरिए मोबाइल व डिजिटल यूजर्स मैच का लुफ्त उठा सकते हैं। जबकि स्टार स्पोर्ट्स पर टीवी यूजर्स मैच देख सकते हैं। कई भाषाओं में इस LSG vs CSK महा मुकाबले का मजा लिया जा सकता है।
LSG vs CSK मैच में दिख सकते हैं धोनी?
खबर थी कि धोनी लखनऊ के खिलाफ मुकाबले के लिए लखनऊ में दिखाई देंगे। हालांकि अभी तक तो इस पर लेकर आगे कोई अपडेट नहीं आई है। यानी धोनी खेलेंगे या नहीं इसकी अभी कोई भी गारंटी नहीं है। हालांकि LSG की फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए धोनी के खेलने की इच्छा जताई है। हालांकि धोनी खेलेंगे या नहीं यह अब कल ही पता चलेगा।
FAQs
LSG vs CSK मैच कहां देखें?
यह भी पढ़ें: LSG मैच से पहले CSK की बढ़ी चिंता, टीम के सबसे सफल खिलाड़ी के जांघ में लगी चोट, लौटना पड़ा घर