Posted inक्रिकेट (Cricket)

ईद के मौके पर गाय को काटते हुए नजर आए पाकिस्तानी क्रिकेटर हारिस रऊफ, दिल दहलाने वाला VIDEO वायरल

ईद के मौके पर गाय को काटते हुए नजर आए पाकिस्तानी क्रिकेटर Haris Rauf, दिल दहलाने वाला VIDEO वायरल

Haris Rauf cut a cow to perform the ritual of sacrifice on Eid al-Adha: हिन्दू धर्म में कई बड़े त्यौहार होते हैं, जिनमें दिवाली, होली, रक्षाबंधन और कुछ अन्य शामिल हैं। हालांकि, इस्लाम धर्म में सिर्फ दो त्यौहार बड़े पैमाने पर सेलिब्रेट किए जाते हैं, जिसमें ईद अल-फितर और ईद अल-अधा शामिल है। इन दोनों त्यौहारों को क्रमशः ईद और बकरीद के नाम से ज्यादा जाना जाता है। जहां ईद पर नए कपड़े पहनकर अपने करीबियों से मिला जाता है और गिफ्ट का आदान-प्रदान होता है। वहीं, खाने में सेवई और अन्य कई तरह की चीजें भी मीठे में होती हैं।

वहीं, बकरीद में नॉनवेज मुख्य रूप से व्यंजन रहता है और इसके लिए इस्माल धर्म के लोग किसी न किसी जानवर की कुर्बानी भी देते हैं। कुछ लोग जानवर को दूसरों से कटवाते हैं, जबकि काफी सारे लोग खुद ही काटते हैं। ऐसा ही कुछ पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ (Haris Rauf) भी करते हैं। हालांकि, इस बार रऊफ के कुर्बानी वाले जानवर को लेकर थोड़ा बवाल हो रहा है, क्योंकि उन्होंने गाय को काटा है, जिसे भारत में पूज्य्नीय माना जाता है।

हारिस रऊफ (Haris Rauf) ने खुद अपने हाथ से गाय को काटकर बकरीद पर दी कुर्बानी

ईद के मौके पर गाय को काटते हुए नजर आए पाकिस्तानी क्रिकेटर Haris Rauf, दिल दहलाने वाला VIDEO वायरल

बकरीद पर कुर्बानी देना इस्लाम धर्म के लोगों के लिए काफी अहम माना जाता है। हालांकि, इसके कोई अनिवार्यता नहीं है कि सिर्फ गाय की ही कुर्बानी दी जाए। बकरे, बैल या अन्य जानवर को भी काटकर कुर्बानी दी जा सकती है लेकिन हारिस रऊफ (Haris Rauf) ने गाय काटी। पाकिस्तान में बकरीद आज (27 मई) मनाई जा रही है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने मंगलवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने कुर्बानी वाले जानवर (गाय) के साथ तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने गाय पर एक काले रंग की शॉल डाल रखी थी और इसका बॉर्डर गोल्डन फिनिश था। इस पर सुनहरे अक्षरों में F.C.F भी लिखा था।

वहीं, 27 मई को सोशल मीडिया पर हारिस रऊफ (Haris Rauf) का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्हें अपने हाथ से जानवर को काटते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने हाथ में मीट काटने वाला हथियार ले रखा है और उससे जानवर को काट रहे हैं।

आप भी देखें वीडियो:

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब हारिस रऊफ (Haris Rauf) अपने हाथ से जानवर काटकर कुर्बानी की रस्म अदा कर रहे हों। इससे पहले भी उनके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर इस तरह के वायरल हुए थे, जिन पर भारतीय फैंस ने काफी नाराजगी भी जताई थी।

आखिरी बार PSL में हारिस रऊफ खेलते आए थे नजर

32 साल के हारिस रऊफ (Haris Rauf) मुख्य रूप से अब पाकिस्तान के लिए सिर्फ वनडे में ही खेलते हैं। उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट से काफी पहले खुद को दरकिनार कर लिया था। वहीं, टी20आई से पिछले साल बाहर का रास्ता दिखाया गया था। रऊफ ने बांग्लादेश के खिलाफ 15 मार्च को मीरपुर में अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला था।

इसके बाद, हारिस रऊफ ने PSL 2026 में हिस्सा लिया और लाहौर कलंदर्स की तरफ से खेले। इस दौरान 9 मैचों में 9.79 की औसत से 12 विकेट अपने नाम किए।

FAQs

हारिस रऊफ ने बकरीद पर किस जानवर की कुर्बानी दी?
गाय

यह भी पढ़ें: IPL 2026 ने खत्म करवा दिया इन 4 भारतीय खिलाड़ियों का करियर, अब कभी टीम इंडिया में नहीं कर पाएंगे वापसी

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!