4 Indian Players Unlikely To Return To Indian Team Due To IPL 2026: BCCI के द्वारा आयोजित किए जाने वाले आईपीएल को टीम इंडिया में जगह बनाने का शॉर्टकट माना जाता है। कई युवा खिलाड़ियों को सिर्फ एक सीजन अच्छा करने पर ही नेशनल टीम के लिए खेलने का मौका मिल गया है। इस लिस्ट में प्रिंस यादव का नाम हालिया सीजन से लिया जा सकता है। प्रिंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए हालिया सीजन में 16 विकेट लिए और उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुन लिया गया।
युवाओं के साथ-साथ आईपीएल का मंच पुराने खिलाड़ियों के लिए भी वापसी का रास्ता रहता है। इसका फायदा उठाकर ईशान किशन ने वनडे टीम में वापसी कर ली। वहीं, देवदत्त पडीक्कल भी टेस्ट टीम में आ गए। IPL 2026 कई खिलाड़ियों के लिए भारतीय टीम में पहली बार जगह बनाने या वापसी का जरिया बना, वहीं कुछ के लिए ये करियर समाप्त का संकेत भी बन गया। इस लेख में हम ऐसे ही 4 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिनकी वापसी अब शायद मुश्किल है।
इन 4 भारतीय खिलाड़ियों की IPL 2026 के कारण टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद लगभग खत्म
1. मोहम्मद शमी

इस लिस्ट में पहला नाम 35 साल के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का है, जिन्होंने LSG के लिए 13 मैचों में 12 विकेट लिए। वे पिछले एक साल से टीम इंडिया में जगह पाने के लिए तरस रहे हैं। शमी के लिए IPL 2026 एक बड़ा मौका था कि वे विकेटों का अंबार लगाकर चयनकर्तओं को मजबूर कर दें लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
दाएं हाथ के पेसर ने शुरूआती मैचों में अच्छा किया लेकिन जैसे-जैसे सीजन आगे बढ़ा साफ़ पता चलने लगा कि उनकी फिटनेस जवाब दे रही है और प्रदर्शन का स्तर भी नीचे जा रहा है। अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट या वनडे किसी एक में शमी को जगह मिलने की उम्मीद शायद यही कारण रहा कि उन्हें अफगानिस्तान सीरीज के लिए नहीं चुना गया और अब आगे भी उनकी वापसी की उम्मीद कम ही नजर आ रही है, क्योंकि युवाओं को मौके मिल रहे हैं।
2. पृथ्वी शॉ
भारतीय क्रिकेट में एक समय पृथ्वी शॉ को काफी हाई रेट किया जाता था और उन्हें अगला सचिन तेंदुलकर बताया जा रहा था। शॉ ने भी करियर के शुरुआत में काफी जोरदार प्रदर्शन किया था लेकिन पिछले तीन-चार उनके लिए काफी बुरे साबित हुए। जहां पिछले आईपीएल सीजन उन्हें किसी ने नहीं खरीदा था, वहीं IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने दाएं हाथ के इस ओपनिंग बल्लेबाज जो पूरे सीजन बेंच पर रखा।
अगर मौके मिलते तो शॉ आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज के लिए दावेदारी पेश कर सकते थे लेकिन उन्हें खिलाया ही नहीं गया। ऐसे में अब आगे भी उनके लिए टीम इंडिया में वापसी का मौका बनता नहीं दिख रहा है।
3. युजवेंद्र चहल
IPL 2026 के कारण युजवेंद्र चहल की भी टीम इंडिया में फ्यूचर में वापसी होती नहीं दिख रही है। चहल के पास मौका था कि वे अपनी फिरकी गेंदबाजी से जमकर विकेट लें लेकिन वे पंजाब किंग्स की तरफ से 14 मैचों में 12 विकेट ही ले पाए। निश्चित रूप से इस प्रदर्शन को भारतीय टीम में वापसी लायक नहीं माना जा सकता है।
वहीं, चयनकर्ताओं ने अभी अब अन्य स्पिन विकल्प पर भरोसा दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में उनके लिए दोबारा भारत की जर्सी पहनना आसान नहीं दिख रहा।
4. रुतुराज गायकवाड़
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ IPL 2026 में निराश करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे। पूरे सीजन एक-आध मैच को छोड़कर गायकवाड़ कभी अपनी सर्वश्रेष्ठ ले में नहीं दिखे। उन्होंने 14 मैचों में 28 से ज्यादा की औसत से 337 रन बनाए, लेकिन स्ट्राइक रेट 123.44 का ही रहा।
इस प्रदर्शन के लिहाज से उन्हें आयरलैंड या फिर इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह मिलने की उम्मीद नहीं नजर आ रही है। जबकि वनडे और टेस्ट में पहले से ही काफी तगड़ी प्रतिस्पर्धा है।
FAQs
IPL 2026 का समापन कब से होना है?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में देखने को मिले ये 4 इमोशनल पल, जब सभी फैंस की आँखों में आ गए आंसू, क्रिकेटर्स तक की आँखें हुई नम