KKR, IPL 2026: तीन बार की आईपीएल चैंपियन रही कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2026 सीजन में लगातार मैचों में फ्लॉप हो रही है। अपने डोमिनेंस के लिए जाने जाने वाली यह टीम एक भी मैच में जीत दर्ज नहीं कर पा रही। इस वजह से इसके फैंस और मैनेजमेंट का हर एक सदस्य नाखुश है।
इसी कड़ी में अब खबर आ रही है कि KKR फ्रेंचाइजी के सीईओ वेंकी मैसूर और मालिक शाहरुख खान के बीच भी विवाद शुरू हो गया है। तो आइए जान लेते हैं क्या है विवाद और किस वजह से KKR को मिल रही है लगातार हार।
एक भी मैच में KKR नहीं दर्ज कर पाई है जीत

आईपीएल 2026 सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की फ्रेंचाइजी ने अब तक कुल मिलाकर 6 मैच खेले हैं, जिसमें से पांच में इसे सीधे तौर पर हार झेलनी पड़ी है और एक मैच बारिश के वजह से बेनतीजा रहा है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला बारिश के वजह से नहीं हो सका वरना उसमें भी उसे हार ही झेलनी पड़ती।
कुल मिलाकर अपने शुरुआती 6 मैचों के बाद यह टीम पूरी तरह से बैक फुट पर नजर आ रही है और यह पहली बार है जब यह टीम लगातार 6 मैचों के बावजूद एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। इसकी कप्तानी अजिंक्य रहाणे कर रहे हैं और उप कप्तान का जिम्मा रिंकू सिंह संभाल रहे हैं। दोनों की कप्तानी में टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर हर कोई काफी ज्यादा परेशान है और लगातार तरह-तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: Gujarat Titans की बढ़ीं मुश्किलें, Tom Banton रुल्ड OUT, लेकिन रिप्लेसमेंट बल्लेबाज चौंकाने वाला
कप्तान और सपोर्ट स्टाफ बदलने की हो रही है मांग
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कोचिंग स्टाफ और कप्तान के लीडरशिप में मिल रही लगातार हार की वजह से हर कोई बहुत ज्यादा फ्रस्ट्रेटेड है और इन्हें बदलने की मांग उठा रहा है।
कुछ रिपोर्ट में यह दवा भी किया जा रहा है कि इस आईपीएल 2026 सीजन के खत्म होने के साथ ही यह कदम उठा लिया जाएगा। यानी सपोर्ट स्टाफ के साथ ही साथ कप्तान को भी बदल दिया जाएगा। यही नहीं बल्कि खबर है कि यह पूरी टीम भी बदली जा सकती है। यानी बिल्कुल स्क्रैच से नई टीम का तैयार किया जाएगा।
शाहरुख खान और वेंकी मैसूर में शुरू हो गया है विवाद
मीडिया रिपोर्ट में मिल रही जानकारी के अनुसार लगातार मिल रही हार से KKR के मालिक शाहरुख खान बहुत ही ज्यादा दुखी हैं और वह इसके सीईओ वेंकी मैसूर से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। खबर है कि टीम और मैनेजमेंट में शामिल कई लोग अजिंक्य रहाणे के कप्तानी से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं और उन्हें कप्तान पद से हटाए जाने की बात कह रहे हैं।
इनमें से कुछ विदेशी प्लेयर्स के भी होने की बात कही जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाल ही में हुए KKR और GT मैच के बाद शाहरुख खान और वेंकी मैसूर में काफी लंबी चौड़ी चर्चा चली और हो सके तो या फ्रेंचाइजी जल्द कुछ बड़ा फैसला लेगी। रिपोर्ट है कि अगले सीजन इस टीम को कोचिंग करने का जिम्मा ब्रेंडन मैकुलम संभालते दिखाई दे सकते हैं।
FAQs
KKR का मालिक कौन है?
KKR का कप्तान कौन है?
यह भी पढ़ें: Kavya Maran ने खेला मास्टरस्ट्रोक, David Payne के रिप्लेसमेंट में शामिल किया खतरनाक तेज गेंदबाज