RCB Likely Playing XI For IPL 2026 Final: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का कारवां फाइनल तक पहुंच गया है। 24 मई को लीग स्टेज का समापन हुआ। वहीं, 27 मई को क्वालीफायर 1 खेला गया, जिसे जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताबी मैच में जगह बनाई।
वहीं, 29 मई को हुए दूसरे क्वालीफायर को जीतकर गुजरात टाइटंस ने दूसरी बार चैंपियन बनने का मौका हासिल किया। अब बेंगलुरु को लगातार दूसरी आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए गुजरात को हराना होगा। इसके लिए RCB अपनी बेस्ट प्लेइंग XI उतारने का प्रयास करेगी, जिसके बारे में हम आगे बताएंगे।
31 मई को अहमदाबाद में होगा RCB और GT के बीच IPL 2026 का फाइनल

इस बार के आईपीएल का फाइनल रविवार, 31 मई को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। खिताबी मैच का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। पहले फाइनल बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना था लेकिन टिकट को लेकर बिगड़ती स्थिति के कारण BCCI ने वेन्यू चेंज कर दिया। इसी वजह से डिफेंडिंग चैंपियन होने के बावजूद RCB को अपने घर पर खिताबी मैच खेलने का मौका नहीं मिल रहा है। हालांकि, यह बदलाव गुजरात के लिए फायदे का सौदा साबित हुआ है, क्योंकि नमो स्टेडियम उनका होम ग्राउंड है और यहां पर GT का प्रदर्शन भी लाजवाब रहा है।
RCB की प्लेइंग XI में फाइनल के लिए इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका, साल्ट के भी नजर आने की उम्मीद
गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले खिताबी मैच के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ज्यादा बदलाव शायद ही करे लेकिन फिल साल्ट की वापसी हो सकती है, जो उंगली में चोट के कारण कई मुकाबलों से बाहर हैं। उम्मीद थी कि क्वालीफायर 1 में उनकी वापसी होगी, लेकिन उन्हें नहीं शामिल किया गया। हालांकि, अगर अब पूरी तरह फिट हो गए हैं होंगे तो फाइनल में खेल सकते हैं, क्योंकि उनके पास कुछ ही ओवरों में गेम चेंज की क्षमता है।
इसके अलावा अन्य किसी बदलाव की संभावना नहीं लग रही है। इसी वजह से RCB की प्लेइंग XI में फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडीक्कल, कप्तान रजत पाटीदार, विकेटकीपर जितेश शर्मा, टिम डेविड, जैकब डफी, क्रुणाल पांड्या, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार और रसिख सलाम दार को मौका मिल सकता है। वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में जरूरत के हिसाब से वेंकटेश अय्यर या सुयश शर्मा को लाया जा सकता है।
GT के खिलाफ IPL 2026 के फाइनल के लिए RCB की संभावित प्लेइंग XI
फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडीक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार
इम्पैक्ट प्लेयर: वेंकटेश अय्यर/सुयश शर्मा
FAQs
IPL 2026 Final का आयोजन कहां होना है?
यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स के लिए 30 संभावित खिलाड़ियों के नाम का हुआ ऐलान, वैभव सूर्यवंशी से लेकर अय्यर-पंत तक को जगह