Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

एशियन गेम्स के लिए 30 संभावित खिलाड़ियों के नाम का हुआ ऐलान, वैभव सूर्यवंशी से लेकर अय्यर-पंत तक को जगह

Names of 30 Probable Players for Asian Games Announced; Vaibhav Suryavanshi to Iyer and Pant—All Find a Spot

Team India Squad For Asian Games: जापान में सितंबर-अक्टूबर के बीच एशियाई गेम्स 2026 का आयोजन होने जा रहा है और भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स की डिफेंडिंग चैंपियन है। इंडियन क्रिकेट टीम एक बार फिर इस टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी और इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम में कौन-कौन खेलता दिखाई देगा उनके नाम सामने आ चुके हैं। तो आइए इस टूर्नामेंट और खिलाड़ियों के बारे में एक बार बात कर लेते हैं।

17 सितंबर से शुरू हो रहा टूर्नामेंट

बता दें कि लास्ट एशियन गेम्स का आयोजन चीन के हांग्जो में COVID-19 महामारी के कारण 23 सितंबर से 8 अक्टूबर, 2023 के बीच हुआ था और इसे एशियन गेम्स 2022 कहा गया था। लेकिन इस बार का एशियन गेम्स यानी एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) का आयोजन ऐची-नागोया, जापान में होगा।

यह टूर्नामेंट शनिवार, 19 सितंबर, 2026 – रविवार, 4 अक्टूबर, 2026 के बीच होगा। इस दौरान इसमें कुल 38 खेल खेले जाने हैं और उन्हीं में से क्रिकेट भी है। एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट की शुरुआत 17 सितंबर से होगी और यह 3 अक्टूबर तक चलेंगे। 17 सितंबर से 22 सितंबर तक महिलाओं के मुकाबले खेले जाएंगे जबकि 24 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच पुरुषों के मैच होंगे।

इन खिलाड़ियों में से चुने जायेंगे 15 खिलाड़ी

Team India's 30-Member Probable Squad for the 2026 Asian Games
Team India’s 30-Member Probable Squad for the 2026 Asian Games

बता दें कि एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा इसकी कोई भी गारंटी नहीं है, क्योंकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि युवाओं से भरी टीम को टूर्नामेंट के लिए भेजा जाएगा। जबकि कुछ में सीनियर टीम को भेजे जाने की बात कही जा रही है।

खेल पत्रकार हेमंत रस्तोगी की रिपोर्ट के अनुसार स्क्वाड में ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या, अनुकूल रॉय, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरैल, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, शाहबाज अहमद, शिमव दुबे, विप्रज निगम, वॉशिंगटन सुंदर, यशस्वी जायसवाल, यश ठाकुर, संजू सैमसन, नीतीश रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, हर्षित राणा, आयुष बडोनी और अभिषेक शर्मा में से 15 खिलाड़ियों को चुना जा सकता है।

हालांकि कप्तान कौन होगा इस पर अभी भी सवाल बना हुआ है। कुछ लोग ईशान किशन जबकि कुछ श्रेयस अय्यर का पक्ष ले रहे हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि इस रेस में आगे निकलेगा। ज्ञात हो कि एशियन गेम्स 2022 में ऋतुराज गायकवाड़ ने इंडियन टीम को लीड किया था और उन्हीं की अगुआई में भारत ने गोल्ड मैडल जीता था।

यह भी पढ़ें:IPL 2026 Final: इन दो टीमों की होगी टक्कर, जानें कब और कहां खेला जाएगा खिताबी मैच; एक क्लिक में जानें पूरी जानकारी

Asian Games 2026 के लिए Team India का 30 सदस्यीय संभावित स्क्वाड

ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या, अनुकूल रॉय, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरैल, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, शाहबाज अहमद, शिमव दुबे, विप्रज निगम, वॉशिंगटन सुंदर, यशस्वी जायसवाल, यश ठाकुर, संजू सैमसन, नीतीश रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, हर्षित राणा, आयुष बडोनी और अभिषेक शर्मा।

FAQs

एशियन गेम्स 2026 का आयोजन कहां होगा?
जापान

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Final LIVE: RCB बनाम GT फाइनल फ्री में कहां देखें? जान लें प्रसारण की पूरी डिटेल

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!