Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2026 Final LIVE: RCB बनाम GT फाइनल फ्री में कहां देखें? जान लें प्रसारण की पूरी डिटेल

IPL 2026 Final LIVE: RCB बनाम GT फाइनल फ्री में कहां देखें? जान लें प्रसारण की पूरी डिटेल

RCB vs GT IPL 2026 Final Live Streaming Details: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की दोनों फाइनलिस्ट टीमों के नाम सामने आ चुके हैं। एक तरफ पिछले सीजन की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तो दूसरी तरफ अपने डेब्यू सीजन में चैंपियन बनने वाली गुजरात टाइटंस है। इन दोनों टीमों के बीच 31 मई को खिताबी मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा।

लीग स्टेज में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। दोनों ही टीमों ने 9-9 जीत के साथ 18 अंक हासिल किए लेकिन नेट रन रेट के आधार पर RCB पहले और GT दूसरे स्थान पर रही। अब इन्हीं दोनों टीमों के बीच IPL 2026 Final खेला जाएगा। चलिए आपको बताते हैं कि खिताबी मैच की टाइमिंग और वेन्यू डिटेल्स। इसके बाद, लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग की जानकारी देंगे।

RCB vs GT IPL 2026 Final की टाइमिंग और वेन्यू की जानकारी

IPL 2026 Final LIVE: RCB बनाम GT फाइनल फ्री में कहां देखें? जान लें प्रसारण की पूरी डिटेल

इस बार का रविवार धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि फैंस को IPL 2026 Final में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खिताबी मैच देखने को मिलने वाला है। 31 मई को शाम 7:30 बजे से फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां 132,000 लोगों के बैठने की क्षमता है। ऐसे में खचाखच भरे स्टेडियम में फाइनल का रोमांच दोगुना होने वाला है।

वैसे भी यह गुजरात की टीम का होम ग्राउंड भी है। ऐसे में घरेलू समर्थक बड़ी संख्या में आएंगे लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की लोकप्रिय को भी कम नहीं आंका जा सकता है। इस टीम के फैंस भी बड़ी संख्या में सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचेंगे।

RCB और GT के बीच होने वाला IPL 2026 Final टीवी पर कैसे देखें?

IPL 2026 Final का मजा बहुत से फैंस स्टेडियम जाकर नहीं ले सकते। ऐसे में उनके पास घर पर ही टीवी पर देखने का विकल्प उपलब्ध है। इसके लिए फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क का चयन कर सकते हैं। इसमें हिंदी और इंग्लिश के अलावा अन्य कई भाषाओं में भी कमेंटरी उपलब्ध है।

RCB बनाम GT IPL 2026 Final की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

IPL 2026 Final जिन लोगों को अपने मोबाइल पर देखना है, उनके लिए भी लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा उपलब्ध है। फैंस जियोस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का मजा ले सकते हैं। यहां भी अलग-अलग भाषाओं में कमेंटरी का विकल्प उपलब्ध है।

RCB vs GT IPL 2026 Final के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, फिलिप साल्ट, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, जैकब डफी, रिचर्ड ग्लीसन, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, ल्यूक वुड, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइज़न, गुरनूर बरार, मानव सुथार,जयंत यादव

FAQs

IPL 2026 Final में RCB और GT की टक्कर कब होनी है?
31 मई

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Final: इन दो टीमों की होगी टक्कर, जानें कब और कहां खेला जाएगा खिताबी मैच; एक क्लिक में जानें पूरी जानकारी

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!