India’s New T20 Captain: भारत के टी20 कप्तान को लेकर कुछ समय से काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में अलग-अलग नाम सामने आए। वहीं, कुछ में यह भी दावा किया गया कि मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव को अभी नहीं हटाया जाएगा। ऐसे में किस रिपोर्ट को सही माना जाए और किसे गलत, इसको लेकर बड़ा कन्फ्यूजन है।
नए कप्तान की रेस में श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन और संजू सैमसन जैसे धाकड़ खिलाड़ियों का नाम सामने आया है। ये चारों ही अपने आप को आईपीएल में साबित कर चुके हैं। इसी वजह से सूर्यकुमार यादव की जगह अगर किसी को कप्तान बनाया भी जाता है तो किसे जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, इसका जवाब नहीं मिल पा रहा है। इस ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और पंजाब किंग्स के हेड कोच ने अपनी पसंद साफ़ कर दी है और उन्होंने बताया है कि भारत (India) का नया टी20 किस खिलाड़ी को होना चाहिए।
इस खिलाड़ी को रिकी पोंटिंग ने बताया भारत (India) की टी20 कप्तानी का दावेदार

रिकी पोंटिंग ने अपने करियर के दौरान कप्तानी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को एक अलग लेवल की ही टीम बना दिया था। वहीं, कोच के रूप में भी उन्होंने काफी अच्छा काम किया है। आईपीएल में पंजाब किंग्स को बतौर हेड कोच उन्होंने अपने पहले ही सीजन में फाइनल तक पहुंचा दिया था। इस सीजन भी टीम पहले चरण में अपराजित रही थी। ऐसे में पोंटिंग की समझ को काफी माना जाता है और अगर वे किसी चीज को लेकर अपनी राय देते हैं तो उसका सम्मान भी होता है।
इस दिग्गज ने अब भारत (India) की टी20 कप्तानी को लेकर अपने विचार व्यक्त किए हैं और उनका मानना है कि अब जितने भी दावेदार सामने आए हैं, उसमें सबसे मजबूत दावेदारी श्रेयस अय्यर की है। बता दें कि अय्यर पंजाब किंग्स के भी कप्तान हैं।
पोंटिंग ने बताया क्यों श्रेयस हैं भारत (India) के नए T20 कप्तान बनने के दावेदार
पीटीआई के द्वारा X पर शेयर किए गए वीडियो में श्रेयस अय्यर को भारत (India) के नए टी20 कप्तान बनाए जाने की संभावना पर रिकी पोंटिंग ने कहा,
“मुझे लगता है कि कई अन्य दावेदार भी हैं लेकिन उनमें से श्रेयस अय्यर मुख्य दावेदारों में से एक है। टूर्नामेंट की शुरुआत में ही हमने देख लिया था कि वह कितने अच्छे टी20 खिलाड़ी हैं और मैदान पर और मैदान के बाहर इस समय उनकी क्या स्थिति है। मुझे लगता है कि अब वह काफी ज्यादा परिपक्व हो गए हैं और इस समय अपने खेल के सर्वश्रेष्ठ स्तर पर हैं।”
VIDEO | Former Australia World Cup-winning captain and Punjab Kings head coach Ricky Ponting, if he sees PBKS captain Shreyas Iyer, is in the reckoning for the Indian T20 team as a serious contender to become India’s next T20 captain and potentially replace Suryakumar Yadav in… pic.twitter.com/52zofhNQRl
— Press Trust of India (@PTI_News) May 20, 2026
कप्तानी का फायदा उठाएंगे श्रेयस अय्यर
पोंटिंग ने यह भी बताया कि उन्हें उस समय हैरानी होती थी, जब श्रेयस अय्यर का नाम टी20 स्क्वाड में नहीं होता था। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को लगता है कि मौजूदा सीजन के बाद, श्रेयस की चर्चा जरूर होगी और आगे जाकर कप्तानी भी दी जा सकती है। उन्होंने कहा,
“पिछले कुछ सालों से मैं यह बात खुलकर कहता आ रहा हूं कि जब भी भारत टीम का चयन करता है और उसमें श्रेयस का नाम नहीं होता, तो मुझे हमेशा बहुत हैरानी होती है। इस आईपीएल के बाद, मुझे पूरा यकीन है कि चयनकर्ता उनके नाम पर जरूर चर्चा करेंगे, न सिर्फ टीम में वापसी के लिए, बल्कि कप्तानी के लिए भी। भारतीय क्रिकेट की खासियत यह है कि टीम में वापसी यूं ही नहीं हो जाती। आपको बोर्ड पर ढेर सारे रन बनाने होते हैं और वो भी एक खास तरीके से। उनका अब तक का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है और उनकी कप्तानी भी शानदार रही है। मुझे लगता है कि वो अपने करियर के उस मुकाम पर हैं जहां अगर उन्हें कप्तानी का मौका मिले, तो वो उसका पूरा फायदा उठाएंगे।”
FAQs
रिकी पोंटिंग ने किस खिलाड़ी को भारत की टी20 कप्तानी का मजबूत दावेदार बताया है?
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान सीरीज में किसी भी कीमत पर जगह के हकदार नहीं थे ये 3 खिलाड़ी, लेकिन फिर भी मिल गई जगह