IPL 2026: इस समय हर किसी का ध्यान आईपीएल 2026 पर है और आईपीएल 2026 में कई खिलाड़ी उम्मीद से ज्यादा बेहतरीन प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। उन्हीं में से कुछ खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई भी हैं।
फैंस द्वारा खिलाड़ियों को काफी ज्यादा सेलिब्रेट किया जा रहा है और उसके निधन की खबर सुन क्रिकेट जगत काफी ज्यादा दुखी है।
इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का हुआ निधन

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों में से एक जॉन मैकलीन (John Maclean) का निधन हो गया है। जॉन मैकलीन 27 अप्रैल, 1946, हर्स्टन, ब्रिस्बेन, क्वींसलैंड में जन्मे थे और इस विकेटकीपर बल्लेबाज का शनिवार 16 मई, 2026 को ब्रिसबेन में 80 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से उनके फैंस और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से जुड़ा हर शख्स दुखी है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने व्यक्त किया शोक
उनके निधन पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शोक जताते हुए लिखा, “क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर जॉन मैकलीन के निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है। क्वींसलैंड क्रिकेट में अपना अहम योगदान देने वाले मैकलीन ने 1978-79 के दौरान ऑस्ट्रेलिया की ओर से चार टेस्ट और दो वनडे मैच खेले थे। हमारी संवेदनाएँ उनके परिवार, दोस्तों और पूर्व साथियों के साथ हैं।”
यह भी पढ़ें: Hardik Pandya को लेकर बड़ा अपडेट, अब इस कप्तान संग बदल सकते हैं टीम, IPL में होगा ऐतिहासिक ट्रेड
काफी उम्दा क्रिकेटर थे John Maclean
ज्ञात हो कि मैकलीन हमेशा से अपने परिवार और दोस्तों का ख्याल रखते रहे। वो आज भी सभी के साथ टच में थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैकलीन पिछले एक साल से ज़्यादा समय से अपनी बिगड़ती सेहत से परेशान थे। हाल ही में 27 अप्रैल को उनके 80वें जन्मदिन पर उनके करीबी दोस्तों ने उन्हें बधाई संदेश भेजे। लेकिन वो उनका जवाब नहीं दे सके, जिससे करीबी दोस्तों की चिंता बढ़ गई। और आखिर में ठीक तीन हफ़्ते से भी कम समय में उनका निधन हो गया।
एक समय पर उन्होंने पैकर के अलग सर्किट में एक रिज़र्व विकेटकीपर के तौर पर शामिल होने के लिए मिले 10 हजार डॉलर के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, ताकि वो अपनी ‘बैगी ग्रीन कैप’ पाने के सपने को पूरा कर सकें।
Cricket Australia is mourning the passing of Australian wicketkeeper John Maclean.
An enormous contributor to @qldcricket, Maclean represented Australia in four Tests and two ODIs between 1978-79.
Our thoughts are with his family, friends and former teammates. pic.twitter.com/DNyIDzwgeX
— Cricket Australia (@CricketAus) May 17, 2026
कुछ ऐसा रहा जॉन मैकलीन का करियर
जॉन मैकलीन ने 4 टेस्ट की 8 पारी में 79 रन बनाए। वहीं 2 वनडे में 11 रन बनाए। इसके साथ ही साथ उन्होंने ओवरऑल 108 फर्स्ट क्लास मैचों की 184 पारियों में 3888 रन और 22 लिस्ट ए मैचों की 18 पारियों में 232 रन बनाए हैं। इस बीच ओवरऑल उन्होंने 2 शतक और 15 अर्धशतक जड़े।
FAQs
जॉन मैकलीन का निधन कब हुआ?
यह भी पढ़ें: CSK vs SRH LIVE: कब शुरू होगा मैच और कहां होगा प्रसारण? यहां मिलेगी A to Z जानकारी