Posted inक्रिकेट (Cricket)

Rishabh Pant से PBKS vs LSG मैच में हुई बड़ी चूक, लखनऊ को हुआ 83 रनों का नुकसान; जानें पूरा मामला

Rishabh Pant से PBKS vs LSG मैच में हुई बड़ी चूक, लखनऊ को हुआ 83 रनों का नुकसान; जानें पूरा मामला

Rishabh Pant’s big mistake cost LSG 83 Runs: आईपीएल 2026 का 29वां मैच पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पंजाब की तरफ से जबरदस्त बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला और 254/7 का बड़ा स्कोर बनाया। इसका श्रेय पंजाब के बल्लेबाजों के साथ-साथ लखनऊ की टीम के कप्तान ऋषभ पंत को भी जाता है।

काफी लोग सोच में पड़ गए होंगे कि पंजाब किंग्स के बड़े स्कोर बनाने का क्रेडिट ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को कैसे जाता है। इसके बारे में हम आपको बताएंगे कि कैसे पंत की गलती से पंजाब किंग्स ने बड़े स्कोर की नींव रखी और एक ऐसी साझेदारी बनी, जो शायद शुरुआत में ही टूट सकती थी।

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की गलती LSG को पड़ी भारी

Rishabh Pant से PBKS vs LSG मैच में हुई बड़ी चूक, लखनऊ को हुआ 83 रनों का नुकसान; जानें पूरा मामला

टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और शुरुआत में ही शानदार फॉर्म में चल रहे प्रभसिमरन सिंह को चलता किया, जो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद, दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर भी विकेट का मौका था लेकिन कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने रिव्यु नहीं लिया और यही गलती उन्हें भारी पड़ गई।

अगर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) रिव्यु ले लेते तो वह बल्लेबाज उस समय शुरुआत में ही आउट हो जाता लेकिन उसने मौका पाकर तबाही मचाने का काम किया और लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। पंत की यह गलती LSG को बहुत भारी पड़ी और उसे 83 रनों का नुकसान झेलना पड़ा।

इस बल्लेबाज ने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के द्वारा दिए गए मौके का उठाया फायदा

अभी भी सारे लोगों को पूरा मामला समझ नहीं आया होगा तो हम आपको अब स्पष्ट रूप से बताते हैं। यहां पर बात पंजाब किंग्स के बल्लेबाज कूपर कोनॉली की हो रही है। जब पहले ओवर में प्रभसिमरन सिंह आउट हुए तो नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए कोनॉली आए। उन्होंने चौके के साथ अपना खाता खोला। हालांकि, पंजाब की पारी का दूसरा ओवर डालने आए मोहसिन खान की चौथी गेंद एंगल से अंदर आई, जो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के पैड पर लगी। इसके बाद, एलबीडबल्यू की जोरदार अपील हुई, लेकिन मैदानी अंपायर ने आउट नहीं दिया।

लखनऊ सुपर जायंट्स के पास मौका था कि रिव्यु लेकर फैसले को तीसरे अंपायर को चेक करने के लिए भेजे लेकिन ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने काफी देर सोचने के बाद, डीआरएस का इस्तेमाल नहीं किया। इसके बाद, जब दोबारा रीप्ले दिखाया गया तो बॉल ट्रैकिंग में तीन रेड दिखे जो कोनॉली को आउट दिए जाने के लिए काफी थे लेकिन पंत ने रिव्यु ही नहीं लिया था। इसी वजह से कोनॉली को जीवनदान मिल गया और फिर उन्होंने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से माहौल बना दिया।

ऋषभ पंत की चूक का फायदा उठाते हुए कोनॉली ने खेली 87 रनों की पारी

एलबीडबल्यू से बचने के बाद, कूपर कोनॉली ने जमकर बल्लेबाजी की। उन्होंने सबसे पहले 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर खुलकर शॉट खेले। लग रहा था कि वह अपना पहला आईपीएल शतक जड़ देंगे, लेकिन फिर आउट हो गए। उनके बल्ले से 46 गेंदों में 87 रनों की पारी आई, जिसमें आठ चौके और सात छक्के शामिल रहे। अगर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने उस समय रिव्यु ले लिया होता तो कोनॉली को 4 के निजी स्कोर पर पवेलियन जाना पड़ता लेकिन लखनऊ के कप्तान की गलती के कारण उन्होंने 83 रन और जोड़े।

कोनॉली ने अपनी पारी के दौरान काफी अच्छी बल्लेबाजी की और दूसरे छोर से प्रियांश आर्या ने भी रनों की बारिश कर दी। इस तरह इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 182 रनों की साझेदारी की।

FAQs

ऋषभ पंत ने जब कूपर कोनॉली के खिलाफ एलबीडबल्यू के लिए रिव्यु नहीं लिया, तब कितने रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे?
4
एलबीडबल्यू से बचने के बाद, कूपर कोनॉली ने कितने रन और बनाए?
83

यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi vs Virat Kohli: IPL 2026 का अब तक बेस्ट बल्लेबाज कौन? दोनों की तुलना से जानें कौन निकल रहा नंबर-1

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!