Vaibhav Sooryavanshi vs Virat Kohli IPL 2026: भारत में आईपीएल का रोमांच छाया हुआ है। इस समय लीग का 19वां सीजन खेला जा रहा है, जिसकी शुरुआत 28 मार्च से हुई थी। मौजूदा सीजन में अभी तक 25 से ज्यादा मैच खेले जा चुके हैं और इस बार भी बल्लेबाजों का जलवा जारी है। विराट कोहली एक बार फिर अपनी क्लास दिखाते नजर आ रहे हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी अच्छा है। वहीं, लीग इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी भी अपनी चमक बिखेर रहे हैं।
इन दोनों ही बल्लेबाजों का IPL 2026 में अभी तक शानदार प्रदर्शन रहा है और इनका नाम ऑरेंज कैप की रेस में शामिल है। हालांकि, वैभव बनाम विराट तुलना भी खूब हो रही है और सभी के मन में सवाल है कि मौजूदा आईपीएल सीजन में किसका पलड़ा भारी है। तो इसका जवाब हम आपको देंगे। इससे पहले दोनों के प्रदर्शन पर नजर डाल लेते हैं।
IPL 2026 में अभी तक वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल वैभव सूर्यवंशी को इस बार IPL 2026 की शुरुआत से ही पारी की शुरुआत का मौका मिला और वह अब तक कई धमाकेदार पारियां खेल चुके हैं। इसी वजह से सूर्यवंशी मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने अभी तक छह पारियों में 41 की औसत से 246 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 236.53 का रहा है, जिससे साफ़ पता चलता है कि उन्होंने बेरहमी से गेंदबाजों की पिटाई की है। सूर्यवंशी के बल्ले से दो अर्धशतकीय पारियां भी आई हैं। उन्होंने अभी तक 24 चौके और 20 छक्के जड़े हैं।
15 वर्षीय खिलाड़ी ने सीजन की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 17 गेंदों में 52 रनों की धुआंधार पारी खेलकर की थी। इसके बाद, गुजरात टाइटंस के खिलाफ 18 गेंदों में 31 रन बनाए थे। वहीं, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंदों में 39 रनों की तेजतर्रार पारी खेली थी। IPL 2026 में वैभव ने अपनी सबसे बड़ी पारी विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेली थी। उस मैच में उन्होंने 26 गेंदों में 78 रन बनाए थे। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव का खाता नहीं खुला था। लेकिन उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 28 गेंदों में 46 रन बनाकर शानदार वापसी की।
IPL 2026 में अभी तक विराट कोहली का प्रदर्शन
अपने आईपीएल करियर में सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले विराट कोहली ने IPL 2026 की शुरुआत काफी धमाकेदार तरीके से की थी और उन्होंने पहले ही मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 38 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए थे। हालांकि, इसके बाद अगले दो मैचों में विराट ने 28 और 32 रनों की तेज पारियां खेली लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। फिर मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में विराट ने 50 रन बनाए। इसके बाद, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कोहली ने 34 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली। जबकि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनके बल्ले से 13 गेंदों में 19 रन ही आए।
इस तरह विराट कोहली ने अभी तक IPL 2026 में छह मैचों में 49.40 की औसत से 247 रन बनाए हैं। कोहली का स्ट्राइक रेट 157.32 है। उनके बल्ले से दो अर्धशतक आए हैं। वहीं, विराट ने 28 चौके और 8 छक्के भी लगाए हैं।
विराट पर भारी वैभव, IPL 2026 के आंकड़े दे रहे गवाही
वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली के IPL 2026 में बल्लेबाजी आंकड़े देखने पर साफ पता चलता है कि राजस्थान रॉयल्स के ओपनर का पलड़ा भारी है। रनों के मामले में विराट 1 रन से आगे हैं। वहीं, औसत के मामले में भी दोनों के बीच 9.40 का अंतर है। हालांकि, टी20 क्रिकेट में स्ट्राइक रेट और प्रभाव ज्यादा मायने रखा है। यहां पर वैभव बाजी मारते हुए नजर आ रहे हैं। वैभव का स्ट्राइक रेट करीब 237 का है, जबकि कोहली का 160 से भी कम है। इससे पता चलता है कि जोखिम लेकर खेलने के बावजूद वैभव को सफलता मिली है और अभी तक के प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने विराट से बेहतर किया है।
FAQs
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी से विराट कोहली रनों के मामले में कितने अंतर से आगे हैं?
IPL 2026 में बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट के मामले में वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली में से कौन बेहतर है?
यह भी पढ़ें: GT vs MI, Match Prediction- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग-XI, संभावित स्कोर और और विनर प्रेडिक्शन