Posted inIndian Premier League (IPL)

ऋषभ पंत की इंजरी पर आया बड़ा उपडेट, जानें आने वाले कितने मैचों तक बाहर

Major Update on Rishabh Pant's Injury: Find Out How Many Upcoming Matches He Will Miss

Rishabh Pant: लखनऊ सुपर गायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बीते दिन एमए चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के दौरान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) इंजर्ड हो गए और इंजरी की वजह से मुकाबले में कप्तानी और विकेटकीपिंग करते नजर नहीं आए। रिपोर्ट्स है कि वो अगले मैच में भी शायद हमें नजर नहीं आ सकेंगे। तो आइए जान लेते हैं कि उन्हें यह चोट कैसे लगी और वह कब तक मुकाबला मिस करेंगे।

आरसीबी के खिलाफ Rishabh Pant हुए चोटिल

Rishabh Pant Injured Against RCB
Rishabh Pant Injured Against RCB

बता दें कि आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते नजर आ रही थी और पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम काफी मुश्किलों में नजर आई। एक के बाद एक विकेट खोने के चलते यह टीम सिर्फ 146 रन पर ही ऑल आउट हो गई। इस दौरान मिशेल मार्श ने सबसे अधिक 40 रन बनाए। वहीं आयुष बडोनी ने 38 और मुकुल चौधरी ने 39 रन की पारी खेली।

इस बीच LSG की पारी के पांचवें ओवर में ही जोश हेज़लवुड की गेंद सीधे ऋषभ पंत के बाईं कोहनी पर जा लगी, जिसके बाद वो दर्द से चिल्लाते नजर आए और उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। बाद में लगातार विकेट गिरने के चलते वो मैदान पर बल्लेबाजी के लिए तो आए लेकिन 6 गेंद में एक रन बनाकर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद फील्डिंग के दौरान वो मैदान पर दिखाई नहीं दिए। उनकी गैर मौजूदगी में निकोलस पूरन ने कप्तानी का जिम्मा संभाला। वहीं मुकुल चौधरी को विकेटकीपिंग का रोल अदा करने की जिम्मेदारी मिली।

यह भी पढ़ें: CSK ने कर दी RCB स्टार की खाट खड़ी, दर्ज करवाई कंप्लेंट, अब जाना होगा जेल

चोट के चलते मिस कर सकते हैं अगला मैच

अभी तक लखनऊ सुपर जायंट्स की मैनेजमेंट ने आधिकारिक तौर पर इस बात की जानकारी नहीं दी है कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कितने मैचों और कितने समय के लिए बाहर हुए हैं। लेकिन इंजरी को ध्यान में रखते हुए वो कम से कम एक मैच मिस कर सकते हैं। ऐसे में वह हमें 19 तारीख को पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच में खेलते नजर नहीं आ सकेंगे। हालांकि उनके जाने न जाने से टीम पर उतना भी कुछ खास फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि वो वैसे भी लगातार फ्लॉप ही हो रहे हैं।

लगातार फ्लॉप हो रहे हैं ऋषभ पंत

आईपीएल 2026 सीजन में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने पांच मैचों में अब तक कुल 104 रन ही बनाए हैं। उन्होंने सिर्फ एक मैच में 50 से ऊपर रन की पारी खेली। वरना हर बार वो फ्लॉप हुए। इस सीजन उनका बेस्ट स्कोर 68 रनों का है। बीते आईपीएल सीजन भी वो फ्लॉप ही रहे थे और सिर्फ और सिर्फ 269 रन बना पाए थे। उनके बल्ले से एक अर्धशतक और एक शतक आया था।

FAQs

ऋषभ पंत ने आईपीएल में कितने रन बनाए हैं?
3657 रन
ऋषभ पंत की उम्र क्या है?
28 साल

यह भी पढ़ें: CSK-SRH फैंस के लिए अब तक की सबसे अच्छी खबर, फिट होकर आईपीएल 2026 में वापस खेलते नजर आएगा सबसे महान कप्तान

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!